बेरोजगारी भत्ता योजना और सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण 1 अप्रैल से

Updated on 28-03-2023 09:12 PM
दंतेवाड़ा। कलेक्टर विनीत नंदनवार की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला संयुक्त कार्यालय के डंकिनी सभाकक्ष में समय-सीमा बैठक सम्पन्न हुई। जिले में 1 अप्रैल से सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण किया जाना है। 1 अप्रैल से शुरू होने जा रहे सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि सर्वेक्षण का उद्देश्य विगत वर्षों में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का जनसामान्य के जीवन स्तर पर पड़े प्रभाव का आकलन कर प्राप्त डाटा का भविष्य में योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन तथा नई योजनाओं के निर्माण हेतु उपयोग किया जाना है। कलेक्टर ने जिले में निवासरत ग्रामीण परिवारों का सर्वेक्षण कार्य 30 अप्रैल तक पूर्ण करने के निर्देश भी दिए।

बेरोजगारी भत्ता हेतु जिला स्तरीय क्रियान्वयन समिति का गठन

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा शिक्षित बेरोजगारों को 1 अप्रैल से बेरोजगारी भत्ता प्रदान करने के लिए जिला स्तरीय क्रियान्वयन समिति का गठन किया गया है। शासन द्वारा  शिक्षित बेरोजगारों को 1 अप्रैल से प्रतिमाह 25 सौ रुपए बेरोजगारी भत्ता प्रदान किया जाएगा। इसके लिए 28 मार्च तक क्लस्टर का गठन कर प्रत्येक क्लस्टर हेतु आईडी एवं पासवर्ड जारी किया जाएगा और सत्यापन समिति का गठन करते हुए 29 मार्च तक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। राज्य शासन ने बेरोजगारी भत्ता योजना के लिए www.berojgaribhatta.cg.nic.in ऑफिसियल वेबसाइट लांच कर दिया है, जिसके माध्यम से आवेदक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।


समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने कहा कि मुख्यमंत्री की मंशानुरूप रोजगार क्षेत्र को केंद्रित करते हुए रीपा का शुभारंभ किया गया है। इसके अंतर्गत जिले के निवासियों को रोजगार से जुड़ने एक सुनहरा अवसर मिल रहा है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से रीपा के अंतर्गत स्थानीय निवासियों, महिलाओं और युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराते हुए  बढ़ावा देने बाजार से लिंक करने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने जनगणना के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए संबंधित अधिकारियों को गंभीरता से कार्य करने को कहा। उन्होंने स्वास्थ्य और शिक्षा के संबंध में जानकारी लेते हुए कहा कि स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल गीदम के मॉडल के तर्ज पर जिले में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम का निर्माण किया जायेगा। बैठक में नरवा विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए अमृत सरोवर के प्रगति और प्रधानमंत्री आवास योजना की भी समीक्षा की गई। बैठक के दौरान वनमण्डलाधिकारी सागर जाधव, जिला पंचायत सीईओ ललितादित्य नीलम, अपर कलेक्टर संजय कन्नौजे, एसडीएम कुमार बिश्वरंजन सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

जनदर्शन में आम नागरिकों की समस्याओं से रूबरू हुए कलेक्टर
समय सीमा की बैठक पश्चात कलेक्टर ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनदर्शन के माध्यम से आम नागरिकों की समस्याएं सुनी। जिले के आम नागरिकों ने जनदर्शन में अपनी छोटी बड़ी समस्याओं को सीधे कलेक्टर के समक्ष रखा। कलेक्टर नंदनवार ने प्राप्त आवेदनों पर गंभीरतापूर्वक विचार कर संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़।कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने सीएम हेल्पलाइन में आए आवेदन का त्वरित निराकरण करते हुए उनके मांग पर आवश्यक प्रक्रिया कर उन्हें लाभान्वित किया है। जिले के आवेदक दीपक…
 08 August 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के निर्देश और कार्यपालन अभियंता रमाशंकर कश्यप के मार्गदर्शन में जन जल जागरूकता पखवाड़ा के अंतर्गत विकासखंड बिलाईगढ़ के ग्राम पंचायत कोरकोटी एवं आश्रित…
 08 August 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव ने आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुंदरा स्थित पटवारी कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय में राजस्व प्रकरणों के निराकरण की स्थिति की जानकारी लेते…
 08 August 2026
रायपुर। विवेकानंद नगर ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास में तप,त्याग,साधना,आराधना का क्रम जारी है। तप की श्रृंखला में 7 अगस्त से गिरनार नेमी तप प्रारंभ हुआ। 22 दिवसीय इस…
 08 August 2026
दुर्ग । राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर दुर्ग के निजी होटल में आयोजित हथकरघा प्रदर्शनी में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय ने प्रदर्शनी का…
 08 August 2026
भिलाई l शासकीय नवीन महाविद्यालय, रिसाली में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP)-2020 के तहत आयोजित दीक्षारंभ एवं इंडक्शन कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र…
 08 August 2026
रायपुर। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री साय पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन एवं स्वदेशी प्रदर्शनी में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने रेशम, हथकरघा, हस्तशिल्प,…
 08 August 2026
कवर्धा। धर्म, संस्कृति और आध्यात्मिक आस्था की नगरी कवर्धा के सौंदर्यीकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री व कवर्धा विधायक विजय शर्मा की मंशानुरूप…
 08 August 2026
कवर्धा। गुरुकुल पब्लिक स्कूल में जिला स्तरीय अंतर्विद्यालयीन अंडर-19 फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में गुरुकुल व एकाडेमिक वर्ल्ड स्कूल विजयी रहे। फाइनल प्रतियोगिता के अतिथि के रूप…
Advt.