कलेक्टर से यूनिसेफ इंडिया के प्रतिनिधिमण्डल ने की सौजन्य भेंट

Updated on 12-12-2024 02:42 PM

राजनांदगांव। कलेक्टर संजय अग्रवाल से कलेक्टोरेट सभाकक्ष में यूनिसेफ इंडिया के प्रतिनिधिमण्डल ने सौजन्य भेंट की। प्रतिनिधिमण्डल में डिप्टी रिप्रेजेंटेटिव ऑपरेशन्स शारदा थापालिया एवं सीएफओ विलियम हनलॉन जूनियर शामिल थे। कलेक्टर ने प्रतिनिधिमण्डल को बताया कि जिले में यूनिसेफ के सहयोग से सामाजिक व्यवहार परिवर्तन के विभिन्न कार्यक्रमों का संचालन किया जा रहा है। युवोदय कार्यक्रमों ने युवाओं को सामाजिक बदलाव लाने में नेतृत्वकारी भूमिका निभाने हेतु सशक्त बनाया है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुरूचि सिंह ने कहा कि पोट्ठ लईका पहल कार्यक्रम सामुदायिक भागीदारी और नवीन तरीकों के माध्यम से बच्चों के पोषण स्तर में सकारात्मक परिवर्तन आए हैं। साथ ही स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत गांव को ओडीएफ प्लस बनाया जा रहा है। यूनिसेफ के तकनीकी मार्गदर्शन और सहयोग ने इन कार्यक्रमों को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

उल्लेखनीय है कि जिले में चल रहे विकास कार्यक्रमों की समीक्षा एवं सशक्त बनाने के उद्देश्य से यूनिसेफ इंडिया के प्रतिनिधिमण्डल द्वारा जिले में चलाए जा रहे युवोदय जैसे प्रमुख कार्यक्रमों से जुड़े स्वयंसेवकों के साथ संवाद किया गया। जिले में युवोदय द्वारा बाल विवाह, किशोर पोषण और शिक्षा में अभिभावक सहभागिता जैसे मुद्दों पर कार्य किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त यूनिसेफ इंडिया के प्रतिनिधिमण्डल ने स्थानीय आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों में कुपोषण को दूर करने के लिए चलाए जा रहे पोट्ठ लाइका पहल के सत्र में भाग लिया। श्रीमती थापालिया ने जिले में बच्चों के लिए चलाए जा रहे अभियान तथा उपलब्धियों और प्रयासों की सराहना की। 



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
 10 October 2026
धमतरी । जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार खनिज…
 10 October 2026
धमतरी (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत धमतरी जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और युवाओं को खेलों से जोड़कर उनकी प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय खेल…
 10 October 2026
दुर्ग । रोशनी, संगीत और नृत्य के समन्वय से प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की अनकही कहानियां आज भिलाई के सिविक सेंटर स्थित कला मंदिर में जीवंत हुईं। सेवा…
 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
Advt.