वीरता, साहस और राष्ट्रभक्ति के लिए वर्दी एक मौका देती है : अरूण कुमार

Updated on 03-02-2024 01:35 PM

दुर्ग।  भारतीय थलसेना और वायुसेना में अग्निवीर भर्ती के लिए संभाग स्तरीय एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन बीआईटी कॉलेज के सभागार में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक गजेन्द्र यादव एवं श्री ललित चंद्राकर, कमिश्नर सत्यनारायण राठौर, मेजर माथुर, सेवानिवृत्त अधिकारी अरूण जुल्के, सारजेंट डी.एस.मराठे एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अश्वनी देवांगन उपस्थित थे। भारतीय थल सेना और वायु सेना में भर्ती के लिए निर्धारित योग्यता पर चर्चा हुई।

इस अवसर पर सेवानिवृत्त नेवी अधिकारी अरूण कुमार जुल्के ने बताया कि उन्होंने नेवी में 30 सालों तक अपनी सेवा दी। इन 30 सालों में उनकों बहुत कुछ सीखने को मिला। बाहर जाएंगे तो आपको अनेक अवसर प्राप्त होंगे और साथ ही देश की सेवा कर सकेंगे। इससे बड़ी गर्व की बात और क्या हो सकती है। यहां के बच्चे बहुत शिक्षित हैं। अग्निवीर से एक बेहतर लीडर व समय पर त्वरित निर्णय लेने एवं अपने पावर का अच्छा उपयोग किया जा सकता है। उन्होंने संक्षिप्त में अग्निवीर में भर्ती की प्रक्रिया को बताया। अग्निवीर भर्ती छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए एक अच्छा अवसर सरकार ने दिया है। इसमें जरूर हमको जाना चाहिए। कोशिश करनी चाहिए कि हमे इसमें भर्ती मिल जाए। देश की सेवा करने का एक अच्छा मौका मिला है। वीरता, साहस और राष्ट्रभक्ति के लिए वर्दी एक मौका देती है।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विधायक गजेन्द्र यादव ने कहा कि यह भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है। दूसरे देशों में हर नागरिक को सैनिक शिक्षा दी जाती है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों के उज्जवल भविष्य को देखते हुए अग्निवीर में युवाओं की भर्ती की जा रही है। युवाआंे में देशप्रेम की भावना जागृत करने की एक महत्वपूर्ण पहल है। हमकों अपने देश के प्रति मातृभूमि की रक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहना चाहिए। जिन नौजवानों में बचपन से ही देश के प्रति कुछ कर गुजरने की इच्छा जागृत होती है मैं उन नौजवानों को प्रणाम करता हूॅ।

विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि अग्निवीर एक ऐसा कार्यक्रम है जो देश के प्रति मानसिक एवं शारीरिक रूप से मजबूती प्रदान करता है। देश के मजबूत युवाओं के लिए यह कार्यक्रम समर्पित है। अग्निवीर में भर्ती के लिए युवाओं के लिए यह एक सुनहरा मौका है, जिससे युवाओं को रोजगार भी प्राप्त होगा और देश भक्ति की भावना भी जागृत होगी।

कमिश्नर सत्यनारायण राठौर ने कहा कि सशक्त भारत के निर्माण में युवा सामने आकर अग्निवीर के रूप में भर्ती होकर देश की सेवा करें। देश के हर व्यक्ति को सेना का प्रशिक्षण होना चाहिए। उन्होंने कहा कि युवा न केवल अपना कैरियर बनाए, बल्कि देश में अपना शत-प्रतिशत योगदान भी दें। संभाग के सातों जिलों से आए अधिकारी अपने-अपने जिले में अग्निवीर भर्ती हेतु युवाओं की अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए बेहतर कार्ययोजना बनाने को कहा। अधिक से अधिक युवाओं का पंजीयन कराने के लिए प्रेरित करें। राष्ट्र निर्माण पर सहयोग करें। उन्होंने कहा कि देश की रक्षा आर्मी करती है आतंरिक रक्षा पुलिस करती है। देश की रक्षा-राष्ट्र भक्ति के लिए संकल्प लेकर कठिन परिस्थितियों मे रहकर हमारे जवान देश के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ बलिदान देते हैं।

दुर्ग की हिषा बनी नौसेना में राज्य की पहली अग्निवीर

भारतीय नौसेना में एसएसआर (सीनियर सेकेण्डरी रिक्रूट) की पहली महिला बैच में दुर्ग जिले के ग्राम बोरीगारका की बेटी हिषा बघेल का चुनाव किया गया। बहुमुखी प्रतिभा की धनी माता-पिता की लाडली हिषा बघेल ने अपने अंचल को अपनी कामयाबी से हर्षित किया है।  अग्निवीर योजना के तहत  महिलाओं की भर्ती होनी थी इसमें पहले चरण में देशभर से जिन महिलाओं का चयन किया गया उसमें हिषा बघेल भी शामिल है। हिषा बघेल शासकीय दानवीर तुलाराम महाविद्यालय दुर्ग की एनसीसी कैडेट है। एनसीसी का प्रशिक्षण प्राचार्य एवं प्रोफेसर के दिशा निर्देशन प्राप्त कर अग्निवीर में हिषा को नई पहचान दिलाई। 2024 के राजपथ परेड में पहली पंक्ति पर अपना स्थान बनाया। उन्होंने कॉलेज की पढ़ाई करते करते भारतीय नौसेना की तैयारी की। हिषा ने मेरिट के आधार पर चयन के स्टेज वन को पास किया और उसके बाद विशाखापट्टनम मे लिखित परीक्षा और फिजिकल टेस्ट में उसका प्रदर्शन अच्छा रहा। उन्होंने बताया कि भारतीय नौसेना की ऑनलाईन पढ़ाई की। प्रथम पदस्थापना मुंबई के बंदरगाह पर हुआ। वर्तमान में गोवा के बंदरगाह में पदस्थ है। उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि भारत सरकार की योजना का लाभ लेकर छत्तीसगढ़ के युवा भारतीय सेना में अपनी जगह बना सकते हैं।

भोपाल से आए भारतीय वायु सेना सारजेंट श्री कपुल संतोष ने कहा कि छत्तीसगढ़ के युवा अपने जोश को जगाकर अग्निवीर में भर्ती हों। अग्निवीर के वायु और थल सेना की भर्ती गतिविधियों तथा सेना द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं के संबंध में जानकारी दी। इसके आलावा मोटिवेशन वीडियो के माध्यम से युवाओं को प्रेरित किया गया। इस अवसर पर सभी जिलों के रोजगार अधिकारी और बढ़ी संख्या में युवा उपस्थित थे। भारतीय वायुसेना में भर्ती हेतु आवेदक की शैक्षणिक योग्यता 10$2/समकक्ष परीक्षा किसी भी मान्यता प्राप्त संस्था या बोर्ड से गणित, भौतिकी एवं अंग्रेजी विषयों के साथ 50 प्रतिशत अंकों के साथ एवं अंग्रेजी में 50 प्रतिशत अंक अथवा इंजीनियरिंग में 3 वर्ष का डिप्लोमा कोर्स किसी भी मान्यता प्राप्त संस्था से 50 प्रतिशत अंकों के साथ तथा अंग्रेजी में 50 प्रतिशत (मैकेनिकल/इलेक्ट्रिकल/आटोमोबाइल इल्स्ट्रूमेंटेशन इन्फोरमेशन टेक्नालॉजी) अथवा अव्यावसायिक कोर्सों के साथ 2 वर्ष का व्यावसायिक कोर्स भौतिकी या गणित विषयों में 50 प्रतिशत अंको के साथ तथा अंग्रेजी विषय में 50 प्रतिशत अंक किसी भी मान्यता प्राप्त संस्था से अथवा किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10$2 या समकक्ष परीक्षा 50 प्रतिशत अंकों के साथ जिसमें अंग्रेजी उत्तीर्ण होना आवश्यक है।

 भारतीय वायुसेना में अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीयन एवं आवेदन 17 जनवरी 2024 से शुरू हो चुकी है जो आगामी 6 फरवरी 2024 तक जारी रहेगी। ऑनलाइन पंजीयन वेबसाइट ीजजचेरूध्ध्ंहदपचंजीअंलनण्बकंबण्पद पर की जा सकती है। साथ ही भारतीय थलसेना में अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीयन एवं आवेदन 8 फरवरी से 21 मार्च 2024 से शुरू होगी। 



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.