कुरूद क्षेत्र की प्रगति में बिजली की निर्बाध आपूर्ति की भूमिका अहम : अजय चंद्राकर

Updated on 06-02-2026 12:02 PM

धमतरी। छ्त्तीसगढ़ राज्य स्थापना के रजत वर्ष पर छ्त्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज़ के कुरूद संभाग ने रजत महोत्सव का आयोजन किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि कुरूद विधायक  अजय चंद्राकर ने कहा है कि कुरूद सहित आस-पास के क्षेत्र की तेज प्रगति के पीछे विद्युत की निर्बाध आपूर्ति की बड़ी भूमिका है। उन्होंने कहा कि विद्युत आज प्रदेश की पहचान से जुड़ा विषय है। कुरूद के स्वामी विवेकानंद मंगल भवन परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान  चंद्राकर ने पॉवर कंपनी की विभिन्न योजनाओं के सजग विदयुत उपभोक्ताओं को सम्मानित भी किया । इस दौरान नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष श्रीमती ज्योति भानु चंद्राकर , जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीतेश्वरी साहू , रायपुर केन्द्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष  निरंजन सिन्हा, पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के अतिरिक्त मुख्य अभियंता  के एस भारती प्रमुख रूप से मौजूद थे।

   मुख्य अतिथि  अजय चंद्राकर ने कहा कि पूरे प्रदेश में कुरूद क्षेत्र में विद्युत का सबसे अधिक विकास कार्य हुआ है जिससे क्षेत्र के लोगों को कृषि ,उद्योग , शिक्षा आदि क्षेत्रों में सफलता मिलती है। उन्होंने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का उल्लेख करते हुए इसे एक आम घरेलू उपभोक्ता के लिए लाभप्रद बताया और आने वाले समय की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने में सौर ऊर्जा को सबसे प्राथमिक स्त्रोत बताया। सभा को कार्यक्रम की अध्यक्ष श्रीमती ज्योति भानु चंद्राकर एवं विशिष्ट अतिथि  निरंजन सिन्हा ने भी संबोधित किया।

   पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के अतिरिक्त मुख्य अभियंता  के एस भारती ने अपने स्वागत उद्बोधन में कहा कि प्रदेश के विद्युत उपभोक्ता 25 वर्षों में 19 लाख से 65 लाख हो गए हैं और आज प्रदेश की पॉवर कंपनी सभी को गुणवत्तापूर्ण बिजली उपलब्ध कराने में सफल हो पा रही है।    

  कार्यपालन अभियंता कुरूद संभाग  अमित कुमार ने बताया कि समारोह के दौरान विभिन्न योजनाओं के 26 सजग उपभोक्ताओं को सम्मानित भी किया गया। इसमें विद्युत बिल का बिना बकाया नियमित भुगतान करने वाले उपभोक्ता, सीमा के अंदर विद्युत खपत करने वाले एकल बत्ती उपभोक्ता, पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के लाभार्थी, कृषक जीवन ज्योति योजना के लाभार्थी और  गैर घरेलू श्रेणी के उपभोक्ता शामिल हैं। रजत महोत्सव कार्यक्रम के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, विद्युत उपभोक्ता , गणमान्य नागरिक एवं पॉवर कंपनी के अधिकारी -कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।  


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 September 2026
छत्तीसगढ़ के एमसीबी जिले में पुलिस ने दो पिकअप से 9 क्विंटल 19 किलो गांजा जब्त किया है। जिसकी अनुमानित कीमत 4 करोड़ 59 लाख रुपए बताई गई है। गांजा…
 28 September 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून की एक्टिविटी अभी पूरी तरह थमी नहीं हैं। आज भी प्रदेश के कई जिलों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक…
 27 September 2026
रायपुर में शनिवार देर रात ट्रिपल मर्डर की घटना सामने आई है। पति ने अपनी पत्नी और 2 नाबालिग बच्चों की धारदार चाकू से हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी…
 27 September 2026
रायपुर में कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी मिली है। इस मामले में पुलिस ने शनिवार देर रात शराब कारोबारी अनवर ढेबर के बेटे…
 27 September 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । कभी नवजात बच्चे की देखभाल और घर की जरूरतों के बीच आर्थिक चिंता से जूझ रही ग्राम पठारी की श्रीमती कमला साहू के लिए आज हालात कुछ बदले…
 27 September 2026
सारंगढ़-बिलाईगढ़ । कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के मार्गदर्शन में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पवनी परिसर में जिला स्तरीय महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता कार्यक्रम तथा निःशुल्क स्वास्थ्य…
 27 September 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के बीच नदी-नालों और जलाशयों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला प्रशासन ने बाढ़ की संभावित स्थिति से निपटने के…
 27 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास की प्रवचनमाला में आत्मकल्याण का मार्ग बताया जा रहा है। मुनि संवेगरत्न सागर द्वारा आचार्य वीरभद्राचार्य रचित ‘आतुर प्रत्याख्यान’…
 27 September 2026
रायपुर । राजधानी रायपुर में ट्रिपल मर्डर की वारदात से हड़कंप मच गया है। माना थाना क्षेत्र के डूमरतराई स्थित साहू पारा में एक महिला और उसके दो नाबालिग बच्चों…
Advt.