केंद्रीय मंत्री शोभा बोलीं- स्टालिन तुष्टिकरण की राजनीति करते हैं:कहा- रामेश्वर कैफे के हमलावर ने कृष्णागिरि के जंगल में ट्रेनिंग ली

Updated on 20-03-2024 12:34 PM

बेंगलुरु में हनुमान चालीसा चलाने पर दुकानदार के साथ मारपीट की बीजेपी विरोध कर रही है। 19 मार्च को केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण राज्य मंत्री बीजेपी नेता शोभा करंदलाजे ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया।

उन्होंने रामेश्वरम कैफे विस्फोट का मुद्दा भी उठाया और कहा कि- हमलावर को तमिलनाडु के कृष्णागिरि जंगलों में आपकी (स्टालिन की) नाक के नीचे प्रशिक्षित किया गया था। उनके इस दावे के बाद तमिलनाडु सीएम एमके स्टालिन ने शोभा की टिप्पणी की निंदा की।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में शोभा ने कहा, ''तमिलनाडु के लोग यहां आते हैं, प्रशिक्षण लेते हैं और यहां बम लगाते हैं। एक्स पर करंदलाजे के वायरल वीडियो को रीट्वीट करते हुए मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने उनकी टिप्पणी की निंदा की और भाजपा नेता के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। वहीं, करंदलाजे ने पलटवार करते हुए कहा कि स्टालिन तुष्टिकरण की राजनीति करते हैं।

'शोभा के दावे लापरवाह हैं'
स्टालिन ने शोभा के दावों को लापरवाह करार दिया और कहा कि केवल NIA या मामले से करीबी तौर पर जुड़े किसी व्यक्ति को ही कोई टिप्पणी करने का अधिकार होना चाहिए। स्पष्ट रूप से उनके (शोभा) पास इस तरह के दावों का अधिकार नहीं है। तमिल और कन्नडिगा समान रूप से भाजपा की इस विभाजनकारी बयानबाजी को खारिज कर देंगे। मैं शांति, सद्भाव और राष्ट्रीय एकता के लिए खतरा पैदा करने के लिए शोभा के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई का भी आग्रह करता हूं।

स्टालिन ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री से लेकर कैडर तक भाजपा में सभी को तुरंत इस गंदी विभाजनकारी राजनीति में शामिल होना बंद कर देना चाहिए। ECI को इस नफरत भरे भाषण पर ध्यान देना चाहिए और तुरंत कड़ी कार्रवाई शुरू करनी चाहिए।

'स्टालिन तुष्टिकरण की राजनीति करते हैं'
स्टालिन की आलोचना के बाद शोभा ने एक्स पर एक पोस्ट करते हुए NIA की हालिया जांच का हवाला देते हुए कहा, "मिस्टर स्टालिन आपके शासन में तमिलनाडु का क्या हो गया है? आपकी तुष्टिकरण की राजनीति ने कट्टरपंथी तत्वों को दिन-रात हिंदुओं और भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमले करने के लिए प्रोत्साहित किया है। ISIS जैसे आतंकी संगठनों की वाले बम विस्फोट लगातार तब होते हैं जब आप आंखें मूंद लेते हैं।

शोभा ने आगे कहा कि, "आपकी(स्टालिन) जानकारी के लिए बता दूं कि रामेश्वरम के हमलावर को आपकी नाक के नीचे कृष्णागिरी के जंगलों में प्रशिक्षित किया गया था।

वहीं, शोभा ने कहा कि तमिल मक्कल का कर्नाटक के साथ सौहार्दपूर्ण संबंधों का एक लंबा इतिहास है। उन्होंने यह भी कहा कि तमिल मक्कल कर्नाटक के सामाजिक ताने-बाने का एक अभिन्न अंग रहा है, जो राज्य में बहुत बड़ा योगदान देता है।

विवाद के बाद करंदलाजे ने तमिल लोगों ने माफी मांगी
वहीं, तमिल लोगों पर दिए अपने बयान पर शोभा ने बाद में मांफी भी मांगी। उन्होंने कहा कि "मैं यह स्पष्ट करना चाहती हूं कि मेरे शब्द प्रकाश डालने के लिए थे न की छुपाने के लिए। फिर भी मेरी टिप्पणियों से कुछ लोगों को दुख पहुंचा है और इसके लिए मैं माफी मांगती हूं। मेरी टिप्पणियां पूरी तरह से कृष्णागिरी जंगल में प्रशिक्षित लोगों के लिए थीं। रामेश्वरम कैफे विस्फोट से जुड़ा हुआ। प्रभावित किसी भी व्यक्ति से मैं मैं दिल की गहराई से माफी मांगती हूं। मैं अपनी पिछली टिप्पणियों को वापस लेती हूं।

जानिए क्या पूरा मामला
कर्नाटक के बेंगलुरु में नागरथपेट में अजान के दौरान दुकान में हनुमान चालीसा बजाने को लेकर व्यापारी की पिटाई करने के मामले में विवाद जारी है। मंगलवार को सैकड़ों लोगों ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। BJP सांसद तेजस्वी सूर्या भी प्रदर्शन में शामिल हुए। बेंगलुरु पुलिस ने बताया कि मामले में पांच लोग गिरफ्तार किया जा चुका है। 



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
नई दिल्ली, केंद्र सरकार ने स्वतंत्रता दिवस 2026 के मौके पर पुलिस, फायर सर्विस, होम गार्ड, सिविल डिफेंस और जेल सेवाओं के 1,057 कर्मियों को गैलेंट्री और सर्विस मेडल देने का…
 14 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को हैदराबाद की लॉ यूनिवर्सिटी, NALSAR से जुड़े विवाद को लेकर बार काउंसिल ऑफ इंडिया को फटकार लगाई। CJI सूर्यकांत ने कहा कि यह छात्रों…
 14 August 2026
कोडरमाः झारखंड के कोडरमा जिले के सतगावां थाना क्षेत्र अंतर्गत पोखरडीहा मोड़ के निकट सड़क हादसे में तीन कांवड़ियों की मौत हो गई और 50 अन्य श्रद्धालु घायल हो गए।…
 14 August 2026
पटना: प्रशांत किशोर इन दिनों एक 'फिजिशियन डॉक्टर' की तरह व्यवहार करने लगे हैं। लोकतंत्र के मालिक जनता का विशेष ख्याल उनके छोटे-छोटे सपने को ध्यान रख कर अपनी राजनीति…
 14 August 2026
सक्ती: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। धान घोटाले का आरोपी शशिकांत महंत कलेक्ट्रेट में टॉयलेट साफ कर रहा है। उसने दावा…
 14 August 2026
गुरुग्राम: दिल्ली से सटे गुरुग्राम स्थित सेक्टर-67 की श्री वर्धमान मंत्रा सोसाइटी में कुत्तों को खाना खिलाने को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। विवाद इतना बढ़ गया कि…
 13 August 2026
पटियाला: पंजाब के पटियाला जिले से एक डरा देने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक पिटबुल डॉग मकान देखने के लिए घर के बाहर खड़े पति-पत्नी पर…
 13 August 2026
बनासकांठा: गुजरात के बनासकांठा जिले का डीसा शहर में जल्द ही एशिया का पहला रेगिस्तान-थीम वाला नाइट सफारी और जू बनेगा। इस जू में लगभग 2700 जानवरों और 83 प्रजातियों…
 13 August 2026
पटना: जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा कि बांकीपुर में मिली जीत कोई अचानक मिली सफलता नहीं थी, बल्कि इसने साबित कर दिया कि अगर एक विश्वसनीय विकल्प…
Advt.