कृषि मंत्री शिवराज सिंह के गृह राज्य में किसानों का अनोखा प्रदर्शन, फसल के दाम बढ़ाने के लिए सड़क पर दंडवत यात्रा
Updated on
05-09-2024 10:55 AM
अशोकनगरः एमपी में फसलों के उचित दाम की मांग को लेकर किसान एकजुट होकर सड़कों में उतर आए हैं। किसान संगठन लगातार सोयाबीन, मक्का और धान की फसल के दाम बढ़ाने को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदेश के पूर्व सीएम और देश के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृह राज्य में भी किसानों ने अनोखे प्रदर्शन किए। अशोकनगर जिले में मंगलवार के दिन किसान संघ ने शहर में अर्थी यात्रा निकाली थी। इसके बाद दूसरे दिन यानी आज के दिन किसानों ने सड़क पर दंडवत देते हुए कलेक्ट कार्यालय पहुंचे।
मामला मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले का है। जिले के किसान सोयाबीन के लिए 6000 रुपए, मक्का के 2500 रुपए और धान के भाव बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी कड़ी में बुधवार के दिन किसानों ने दंडवत यात्रा निकालते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। वहां पर किसानों ने कलेक्टर को फसल के दाम बढ़ाने का ज्ञापन दिया।
अर्थी यात्रा के बाद किसानों की दंडवत यात्रा
दरअसल, राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ के नेतृत्व में एक रैली निकाली गई। रैली में किसान अपने हाथों में 6000 रुपए क्विंटल सोयाबीन और मक्का 2500 रुपए क्विंटल के भाव की मांग के बैनर लिए थे। इन बैनर को लेकर किसान संघ के सदस्य कलेक्ट्रेट पहुंचे थे। इस प्रदर्शन से एक दिन पहले भारतीय किसान संघ ने अर्थी सजाकर शवयात्रा निकालकर और अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया था। बुधवार के दिन कलेक्टर को ज्ञापन देने के बाद किसानों ने जल्द से जल्द एमएसपी न बढ़ाए जाने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी भी दी है।
आधे घंटे तक कलेक्ट्रेट गेट पर धरना
बुधवार के दिन प्रदर्शन के दौरान किसान ज्ञापन देने के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचे। किसानों को कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम प्रशासन को ज्ञापन देना था। हालांकि ज्ञापन लेने के लिए कलेक्टर की जगह नायब तहसीलदार मौके पर पहुंचे। इससे किसान नाराज होकर धरने पर बैठ गए।लगभग आधे घंटे तक धरना देते रहे। इसके बाद जब एसडीएम पहुंचे तब किसानों ने प्रशासन को ज्ञापन दिया।
बता दें कि सीजन की फसल आने को है, लेकिन सरकार के फसलों के निर्धारित एमएसपी से जिले के किसान संतुष्ट नहीं हैं। फसल के दाम बढ़ाने की मांग को लेकर अशोकनगर जिला मुख्यालय पर किसान संघ के अलग अलग संगठनों का प्रदर्शन जारी है।
भोपाल, प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए SAGA ग्रुप से जुड़े ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया है। ED के हेडक्वार्टर यूनिट नई दिल्ली ने मुंबई…
भोपाल, प्राथमिक शिक्षक भर्ती परीक्षा में आवेदन की अंतिम तिथि तक डिग्री नहीं रखने वाले, लेकिन परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवारों से लोक शिक्षण आयुक्त अभिषेक सिंह ने मंगलवार रात जमीन पर…
भोपाल, राष्ट्रीय राजमार्गों के टोल प्लाजा से 20 किमी के दायरे में रहने वाले लोगों को कागजी दस्तावेज जमा करने की जरूरत नहीं होगी। पात्र निजी वाहन मालिक ‘राजमार्ग यात्रा’ मोबाइल…
भोपाल, ट्विशा शर्मा मौत मामले में गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह के खिलाफ पेश सीबीआई के चालान में पुलिस जांच को लेकर कई बातें सामने आई हैं।चालान में दर्ज…
अरेरा हिल्स में सरकारी दफ्तरों की पार्किंग की परेशानी अब आसपास की रिहायशी कॉलोनियों तक पहुंच गई है। यहां दिनभर अलग-अलग सरकारी विभागों के कर्मचारियों और वहां आने वाले लोगों…
भोपाल, प्रदेश में बिना भवन चल रहे या दूसरे स्कूलों के कमरों में संचालित सांदीपनि और शासकीय विद्यालयों को प्राथमिकता के आधार पर नए सर्वसुविधायुक्त भवन दिए जाएंगे।सरकारी स्कूलों की स्थिति…
भोपाल, नर्मदा नदी के संरक्षण के लिए राज्य सरकार निर्मल एवं अविरल मां नर्मदा मिशन (नमन मिशन) बनाएगी। मप्र सोसाइटी पंजीकरण एक्ट के तहत स्वायत्त संस्था के रूप में इसका पंजीयन…
भोपाल, केन-बेतवा लिंक परियोजना को लेकर मध्य प्रदेश में चल रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच केंद्र सरकार ने परियोजना और प्रभावित परिवारों के पुनर्वास को लेकर स्थिति स्पष्ट की है।जल शक्ति…
भोपाल, टैक्सी चालकों की हड़ताल को लेकर मंगलवार को परिवहन अधिकारियों और टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों के बीच हुई बैठक में फिलहाल कोई अंतिम निष्कर्ष नहीं निकल सका। बैठक में टैक्सी…