अनोखी घटना- उत्तराखंड में एक ग्लेशियर लगातार बढ़ रहा:वैज्ञानिक भी हैरान, 5 साल रखी नजर

Updated on 06-12-2024 01:00 PM

ग्लोबल वार्मिंग के संकट के बीच जहां दुनियाभर के ग्लेशियर सिकुड़ रहे हैं, वहीं उत्तराखंड में हिमालय के एक ग्लेशियर का आकार सालाना 163 मी. की दर से बढ़ रहा है। यह असामान्य घटना है। वैज्ञानिक हैरान हैं और इसकी वजह पता करने के लिए नई रिसर्च शुरू की गई है।

यह ग्लेशियर चमोली जिले में नीति दर्रे के समीप उच्च हिमालय क्षेत्र के धौली गंगा बेसिन में अविगामी पर्वत के ठीक नीचे है। वाडिया हिमालय भू विज्ञान संस्थान के वैज्ञानिक 2019 से इस पर नजर रख रहे थे। अब इसका पहला शोध पत्र जारी हुआ है।

इसके मुताबिक 2001 में यह 7 मीटर/वर्ष की दर से बढ़ रहा था। अब यह गति 163 मीटर/वर्ष तक पहुंच गई। अभी इसका कुल आकार 48 वर्ग किमी है, जो 2019 में 39 वर्ग किमी तक था। ये एक ही दिशा में तिब्बत की ओर बढ़ रहा है, लेकिन अपनी दिशा 27 मीटर प्रति दिन की दर से बदल भी रहा है।

भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के मुताबिक हिमालय रीजन में 9,527 ग्लेशियर हैं। इनमें उत्तराखंड में करीब 3600 हैं। सैटेलाइट डेटा बताता है कि इन सभी में अविगामी पर्वत वाला ग्लेशियर ही बढ़ रहा है। बाकी सब सिकुड़ रहे हैं।

यह शोध संस्थान के वरिष्ठ भूगर्भ वैज्ञानिक डॉ. मनीष मेहता और उनकी टीम ने किया है। मेहता ने बताया कि ग्लेशियर का साइज ऐसे ही बढ़ा तो हिमालय क्षेत्र में बड़ी आपदा आ सकती है। ऐसे ग्लेशियर अमूमन अलास्का में देखे जाते हैं। लेकिन, हिमालय में ऐसा पहली बार हो रहा है। रिसर्च टीम में डॉ. विनीत कुमार, डॉ. अजय राणा, डॉ. गौतम रावत भी थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
अमृतसर : अमेरिका में भारत से जुड़े अंतरराष्ट्रीय क्राइम सिंडिकेट के खिलाफ 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' के बीच कनाडा से भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है।…
 07 August 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक बिसात बिछ चुकी है। सभी दल अपनी चाल चल रहे हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ब्राह्मण वोटरों को अपने पाले…
 07 August 2026
चेन्नई: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर गोदावरी-कावेरी लिंक प्रोजेक्ट में तेजी लाने का आग्रह किया किया है। यह परियोजना तमिलनाडु की जल सुरक्षा के…
 07 August 2026
रांचीः झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के क्रम में चुनाव आयोग की ओर से जारी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट के बाद मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि…
 07 August 2026
मुंबई : शिवसेना सिंबल विवाद पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी और प्रशांत किशोर की सुनेत्रा पवार से मुलाकात के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर हलचल बढ़ गई…
 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
Advt.