रजत जयंती पर श्रमिक कल्याण की अनोखी पहल

Updated on 21-09-2025 02:14 PM

रायपुर।  छत्तीसगढ़ राज्य गठन के रजत जयंती अवसर पर 12 से 19 सितम्बर 2025 तक माननीय मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय जी की मंशा के अनुरूप औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा, श्रम विभाग द्वारा राज्यभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य श्रमिकों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देना, उनकी कार्यक्षमता में सुधार लाना तथा औद्योगिक क्षेत्रों में स्वास्थ्य एवं सुरक्षा मानकों को सुनिश्चित करना था। इस अवधि में आयोजित शिविरों में श्रमिकों को स्वास्थ्य परीक्षण की सुविधा प्रदान की गई, साथ ही कार्यस्थल की सुरक्षा, उपकरणों के सुरक्षित उपयोग, दुर्घटनाओं से बचाव और प्राथमिक चिकित्सा संबंधी जानकारी दी गई।

राज्य के विभिन्न औद्योगिक जिलों में बड़ी संख्या में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किए गए। रायपुर जिले के उरला एसोसिएशन भवन एवं सिलतरा स्थित सामुदायिक भवन में 1 हजार 50 श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। दुर्ग जिले में भिलाई के मंगल बाजार में 300 तथा रसमड़ा के दशहरा मैदान में 200 श्रमिकों ने लाभ लिया। कोरबा जिले में अडानी पावर, बालको और डीएसपीएम में आयोजित शिविरों से कुल 835 श्रमिक लाभान्वित हुए। रायगढ़ जिले में 32 कारखानों में आयोजित शिविरों से 3 हजार 800 श्रमिक लाभान्वित हुए, साथ ही पंजरी प्लांट, नगर निगम ऑडिटोरियम में 1 हजार 200 श्रमिकों का परीक्षण किया गया। बिलासपुर जिले के सिरगिट्टी स्थित नर्मदा ड्रिंग्स प्रा.लि. में 1 हजार 72 श्रमिकों ने परीक्षण कराया। महासमुंद जिले के बिरकोनी में 254 श्रमिक, बलौदाबाजार जिले के बाबाडीह में 350 एवं कुकुरडीह में 207 श्रमिकों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया।

इसी तरह कवर्धा जिले के राम्हेपुर व पंडरिया स्थित शक्कर कारखानों में 200-200 श्रमिक, जांजगीर-चांपा जिले के बम्नीडीह स्थित प्रकाश इंडस्ट्रीज में 374 तथा अकलतरा स्थित केएसके महानदी पॉवरजेन में 400 श्रमिक, सक्ती जिले में आरकेएम पावरजेन डभरा में 296 तथा डी.बी. पावर बडादरहा में 352 श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। मुंगेली जिले के खम्हारडीह स्थित कुसुम स्मेल्टर्स में 250, सूरजपुर जिले के नयनपुर स्थित यूव्ही वेन्चर्स में 47, बस्तर जिले के जगदलपुर में 85, राजनांदगांव जिले के टेडेसरा व इंदमरा में क्रमशः 60 एवं 133 श्रमिक तथा बेमेतरा जिले के ग्राम सरदा स्थित राईजन इंडस्ट्रीज में कई श्रमिक लाभान्वित हुए।

रजत जयंती अवसर पर 17 सितम्बर 2025 को रायपुर के इंडोर स्टेडियम में श्रमिक महासम्मेलन का आयोजन भी किया गया। इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय जी ने श्रमिकों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे श्रमिक राज्य की शक्ति और विकास के प्रतीक हैं तथा उनका स्वास्थ्य और कल्याण हमारी सर्वाेच्च प्राथमिकता है। इस महासम्मेलन के दौरान भी स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया, जिसमें 300 श्रमिकों का परीक्षण किया गया।

राज्य शासन का मानना है कि श्रमिकों का स्वास्थ्य और सुरक्षा न केवल उनके व्यक्तिगत जीवन की गुणवत्ता को प्रभावित करते हैं, बल्कि राज्य की औद्योगिक उत्पादकता और समग्र विकास को भी सुनिश्चित करते हैं। इस दृष्टि से यह पहल प्रदेश के औद्योगिक विकास एवं श्रमिक कल्याण के लिए एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 October 2026
छत्तीसगढ़ के बस्तर में आत्मसमर्पण के बाद पूर्व नक्सलियों को शिक्षा से जोड़ने की कोशिशों के बीच 8 पूर्व नक्सलियों ने छत्तीसगढ़ ओपन स्कूल से 10वीं की परीक्षा पास की…
 02 October 2026
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के जस्टिस बीडी गुरु ने स्टडी लीव बढ़ाने की मांग करने वाले 15 डॉक्टरों की याचिकाएं खारिज कर दी है। कोर्ट ने कहा कि 3 मार्च 2025 के…
 02 October 2026
छत्तीसगढ़ में गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने 2 जिलों में बड़ी कार्रवाई की है। सूरजपुर जिले के घाट पेंडारी में उत्तर प्रदेश की ओर जा रहा ट्रक पलट गया।…
 02 October 2026
छत्तीसगढ़ से रेल यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। रेलवे के नॉन-इंटरलॉकिंग काम के चलते दिसंबर में लंबी दूरी की 6 एक्सप्रेस ट्रेनों के कुछ फेरे रद्द…
 02 October 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के संकेत मिलने लगे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 48 घंटे में प्रदेश के कुछ हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए मौसम…
 02 October 2026
महात्मा गांधी के ग्राम-स्वराज और आत्मनिर्भर गांव की सोच को छत्तीसगढ़ में जमीन पर उतारने के लिए नवा रायपुर में सेवाग्राम बनाने की योजना शुरू हुई थी। इसके पीछे सोच…
 01 October 2026
छत्तीसगढ़ के रायपुर में तंत्र-मंत्र और बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से करीब 150 ग्राम सोने के जेवर और 9 हजार रुपए ठग लिए गए। 3 आरोपी साधुओं…
 01 October 2026
छत्तीसगढ़ में अवैध शराब का कारोबार नया नहीं है, लेकिन 2026 में इसके नए तरीके सामने आए हैं। अब दूसरे राज्यों की शराब सिर्फ यहां लाकर नहीं बेची जा रही,…
 01 October 2026
बिलासपुर । खेतों तक पहुंचती सिंचाई की धार तखतपुर क्षेत्र के किसानों के लिए खेती का मजबूत सहारा बन रही है। आमाचुवा जलाशय और लोवर मनियारी व्यपवर्तन योजना से 2,197…
Advt.