ईरान-इजरायल युद्ध में अनोखी चोरी, इजरायली हैकर्स नेक्रिप्टोकरेंसी चुराकर 'जला' दी

Updated on 21-06-2025 04:15 PM
नई दिल्ली: ईरान और इजरायल का युद्ध अब डिजिटल तौर पर आर्थिक नुकसान की ओर बढ़ गया है। प्रीडेटरी स्पैरो नाम के इजरायली हैकिंग ग्रुप ने ईरान के सबसे बड़े क्रिप्टो एक्सचेंज नोबिटेक्स से 90 मिलियन डॉलर से ज्यादा (करीब 800 करोड़ रुपये) चुराने का दावा किया है। इस ग्रुप को गोंजेशके दरंदे के नाम से भी जाना जाता है। रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने पैसे रखने के बजाय उसे नष्ट कर दिया। उनका मकसद एक राजनीतिक संदेश देना था।

फॉर्च्यून के मुताबिक इजरायल से जुड़े हैकर्स ने ईरानी क्रिप्टो एक्सचेंज पर हमला किया। यह हमला ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव के समय हुआ है। हैकर्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, 'ये साइबर हमले इस वजह से किए गए हैं क्योंकि नोबिटेक्स आतंकवाद को वित्तीय सहायता देने और प्रतिबंधों का उल्लंघन करने के लिए एक प्रमुख शासन उपकरण बन गया है।' हैक के बाद नोबिटेक्स ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा कि अधिकांश करेंसी कोल्ड वॉलेट्स में सुरक्षित हैं और इस हमले से प्रभावित नहीं हुई हैं।

सारे पैसे कर दिए नष्ट

हैकर्स ने एक भी पैसा नहीं रखा। क्रिप्टो एनालिटिक्स फर्म एलिप्टिक ने बताया कि प्रीडेटरी स्पैरो ने 90 मिलियन डॉलर के बिटकॉइन, डॉगकॉइन और 100 से ज्यादा अलग-अलग क्रिप्टोकरेंसी चुराए। लेकिन उन्होंने इन फंड्स को भुनाने के बजाय नष्ट कर दिया। क्रिप्टो की भाषा में इसे 'बर्न' करना कहते हैं। रिपोर्ट के अनुसार, वे एक राजनीतिक संदेश भेजना चाहते थे।
फॉर्च्यून के अनुसार, ब्लॉकचेन एड्रेस या डेटाबेस में वे स्थान जो रेकॉर्ड करते हैं कि किसके पास कितना पैसा है। ये आमतौर पर बेतरतीब ढंग से बनाए जाते हैं। इनमें संख्याओं और अक्षरों का एक उलझा हुआ क्रम होता है। लेकिन इस ऑपरेशन के लिए, प्रीडेटरी स्पैरो ने हैक किए गए फंड को उन एड्रेस पर भेजा जिनमें 'F-iRGCTerrorists' वाक्यांश शामिल था। IRGC का मतलब इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स है, जो ईरानी सेना की एक शाखा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.