MBBS फर्स्ट ईयर स्टूडेंट्स की अनोखी परंपरा:शव के सम्मान में करते हैं पूजा, डीन बोले- मानव शरीर प्रथम गुरु, इसलिए लेते है कैडवेरिक ओथ

Updated on 27-12-2022 05:33 PM

कैडवेरिक ओथ मेडिकल पढ़ाई की पहली सीढ़ी यानी कि MBBS फर्स्ट ईयर के स्टूडेंट्स की अनोखी परंपरा है। पढ़ाई शुरू करने से पहले स्टूडेंट्स शव की पूजा कर शपथ लेते हैं। सिम्स में भी सोमवार को इस परंपरा के साथ स्टूडेंट्स के लिए कैडवेरिक ओथ का आयोजन किया गया। डीन डॉ. केके सहारे ने कहा कि प्रत्येक डॉक्टर के लिए मानव शरीर को ही पहला टीचर माना जाता है। इसलिए उसकी पूजा कर शपथ ली जाती है।

छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (CIMS ) में सोमवार को एमबीबीएस फर्स्ट ईयर के 2022-23 बैच के स्टूडेंट्स की व्हाइट कोट सेरेमनी हुई। इस दौरान एनाटॉमी विभाग के हॉल में आयोजित इस कार्यक्रम में डीन डॉ. केके सहारे के साथ टीचर्स और स्टूडेंट्स ने डिपार्टमेंट में रखे शव का विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और फूल-मालाएं भी चढ़ाई। कार्यक्रम में डीन डॉ सहारे ने सबसे पहले कैडवेर दान करने वाले के परिजनों के लिए कहा कि वे सब महान हैं, जिन्होंने मानव कल्याण के लिए इतना बड़ा योगदान दिया। उपस्थित डॉक्टर्स ने नए छात्र-छात्राओं को सफेद एप्रीन पहनाकर व्हाइट कोट सेरेमनी का आगाज किया। इसके बाद एनॉटॉमी की एचओडी डॉ शीक्षा जांगड़े ने एमबीबीएस के नए स्टूडेंट्स को कैडवेर के प्रति मान सम्मान और आदर की शपथ दिलाई।

डीन बोले- एमबीबीएस की पहली सीढ़ी है एनाटॉमी
डीन डॉ. केके सहारे ने कहा कि शरीर रचना (एनाटॉमी) ही एमबीबीएस की प्रथम सीढ़ी है, जिससे होकर एक अच्छा चिकित्सक बना जा सकता है। उन्होंने कहा कि नए छात्र-छात्राओं को देह दान करने वाले लोगों से प्रेरणा लेनी चाहिए कि उन्होंने किस तरह से त्याग किया है।

मानव शरीर से ही मिलता है चिकित्सकीय ज्ञान
उन्होंने कहा कि मानव शरीर की पूजा कर शपथ इसलिए ली जाती है, क्योंकि इसके माध्यम से ही मेडिकल छात्रों को पेशेवर सिद्धांत, ज्ञान, आचरण और परोपकारी व्यवहार की जानकारी मिलती है। इस शपथ में छात्रों ने मानव शव का सर्वोच्च सम्मान के साथ व्यवहार करने, शव की गोपनीयता का सम्मान करने और मृतक और उनके परिवार के इस महान बलिदान से प्राप्त ज्ञान का उपयोग समाज की सेवा में लगाने के लिए शपथ लिया जाता है।

डीन डॉ. सहारे ने कहा कि आज इस कैडवेर ओथ के माध्यम से हम उस शरीर को नमन करते हैं, जो नए छात्रों को अपने लक्ष्य तक पहुंचने में एक बहुत बड़ी भूमिका निभाता है और उन्हें एक अच्छा डॉक्टर बनने की प्रेरणा देता है। इस कार्यक्रम में एनाटॉमी विभाग की एचओडी शीक्षा जांगड़े, सहायक प्राध्यापक डॉ. अमित कुमार, सहायक पाध्यपक डॉ. शशि पैकरा और डिमास्ट्रेटर डॉ कमलजीत बासन सहित स्टूडेंट्स मौजूद रहे।क्या है कैडवेर सेरेमनी

कैडवेर सेरेमनी (Cadaver Ceremony) यानी शव की पूजा। एमबीबीएम प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने वाले छात्र के जीवन का यह सबसे अहम पड़ाव होता है। पहले साल वह शरीर संरचना विज्ञान की पढ़ाई करता है। यह वह वक्त होता है जब वह पहली बार किसी शरीर को हाथ लगाता है। कैडवेर सेरेमनी यानी पूजा इसलिए की जाती है, क्योंकि वह मानव सेवा जैसे महान कार्य के लिए एक शरीर के कई हिस्सों के बारे में जानने जा रहा है। वह भविष्य में मानवीय मूल्यों की रक्षा करते हुए अनेक मानव जीवन को बचाने में सहायक बनेगा।

इसलिए भी खास होता है यह सेरेमनी
एमबीबीएस प्रथम वर्ष के स्टूडेंट्स के लिए कैडवेर सेरेमनी इसलिए भी खास माना जाता है, क्योंकि वे एक शिक्षक से (मानव शरीर) की संरचना समझेंगे। जीवन भर समाज को शिक्षित करने के लिए दिन रात एक करने वाला शिक्षक (शव) अपनी मौत के बाद भी समाज को ‘धरती का भगवान’ दे रहा है। इस एक मानव शरीर से हर साल सैकड़ों स्टूडेंट्स पढ़ाई कर डॉक्टर्स बनते हैं। जिसमें उनके अहम योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 August 2026
बीजापुर।- भैरमगढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत बिरियाभूमि के आश्रित ग्राम जारामोंगिया में जल जीवन मिशन के तहत हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने की दिशा में उल्लेखनीय सफलता मिली है।…
 06 August 2026
जशपुरनगर। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में श्री रामलला दर्शन योजना के तहत श्रद्धालुओं को अयोध्या में प्रभु श्री रामलला  जी का निःशुल्क दर्शन कराया जा रहा है। इसी…
 06 August 2026
जशपुरनगर। कलेक्टर  रोहित व्यास ने सोमवार को साप्ताहिक समय सीमा की बैठक लेकर आश्रम छात्रावास के लिए बनाए गए सभी नोडल अधिकारियों से  निरीक्षण के संबंध में जानकारी ली।उन्होंने कहा…
 06 August 2026
जशपुरनगर। सीईओ जिला पंचायत  अभिषेक कुमार ने विगत दिवस 4 अगस्त को विभिन्न ग्राम पंचायतों का आकस्मिक निरीक्षण किया और विकास कार्यों की जानकारी ली।उन्होंने निरीक्षण के दौरान स्वच्छ भारत…
 06 August 2026
जशपुरनगर। कलेक्टर  रोहित व्यास ने आज  कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में महिला एवं बाल विकास विभाग के  पोषण पुनर्वास केंद्र (छ.त्.ब्) को डिजिटल किए जाने के संबंध में समीक्षा बैठक ली। इस…
 06 August 2026
कोरबा।  जिले के पोड़ी बहार निवासी बी.एससी. माइक्रोबायोलॉजी द्वितीय वर्ष के छात्र  ऋषभ जैन के लिए कॉलेज जाना और दैनिक कार्यों के लिए घर से बाहर निकलना किसी चुनौती से…
 06 August 2026
कोरबा।तेज बारिश, कीचड़ भरे रास्ते और दुर्गम पहाड़ी इलाका... लेकिन इन सबके बीच कलेक्टर  कुणाल दुदावत पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के दूरस्थ ग्राम समेलीभांठा स्थित विशेष पिछड़ी जनजाति बिरहोर बस्ती पहुँचे।…
 06 August 2026
कोरबा। जिले के दूरस्थ एवं वनांचल क्षेत्रों में संचालित निर्माणाधीन परियोजनाओं की जमीनी स्थिति जानने कलेक्टर  कुणाल दुदावत आज पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के विभिन्न स्थानों का मैदानी निरीक्षण किया। उन्होंने…
 06 August 2026
कोरबा।कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लमना का निरीक्षण कर शैक्षणिक व्यवस्था, अधोसंरचना, निर्माणाधीन कार्यों तथा विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं…
Advt.