विद्युत गृह सारनी की इकाई 10 और 11 ने 100 दिन लगातार विद्युत उत्पादन का बनाया रिकॉर्ड

Updated on 25-01-2023 05:15 PM

मध्यप्रदेश पॉवर जनरेटिंग कंपनी के सतपुड़ा ताप विद्युत गृह सारनी के विद्युत गृह क्रमांक चार की 250-250 मेगावाट स्थापित क्षमता की इकाई क्रमांक 10 एवं 11 ने गत दिवस लगातार 100 दिन तक विद्युत उत्पादन करने में सफलता हासिल की है। ये दोनों इकाइयाँ विगत वर्ष से सतत विद्युत उत्पादन कर कीर्तिमान बना रही हैं। इससे पूर्व इकाई क्रमांक 10 ने लगातार 213 दिन, इकाई क्रमांक 11 ने लगातार 202 दिन और 113 दिन तक विद्युत उत्पादन करने का रिकॉर्ड कायम किया था।

पीएएफ और पीएलएफ में कमाल किया दोनों इकाइयों ने

सारनी की इकाई क्रमांक 10 द्वारा 100.8 प्रतिशत पीएएफ (प्लांट अबेविलिटी फेक्टर) और 98.5 प्रतिशत पीएलएफ (प्लांट लोड फेक्टर) हासिल किया गया। वहीं इकाई क्रमांक 11 को 101 प्रतिशत पीएएफ और 98.7 प्रतिशत पीएलएफ अर्जित करने में सफलता मिली।

अन्य विद्युत इकाइयों ने भी बनाए हैं लगातार विद्युत उत्पादन के कीर्तिमान

मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी के विभ‍िन्न ताप विद्युत गृहों की इकाइयों ने इससे पूर्व लगातार विद्युत उत्पादन करने के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। श्री सिंगाजी ताप विद्युत गृह खंडवा की 600 मेगावाट क्षमता की इकाई क्रमांक एक 233 दिन, 660 मेगावाट क्षमता की इकाई क्रमांक चार 102 दिन और संजय गांधी ताप विद्युत गृह बिरसिंगपुर की 210 मेगावाट क्षमता की इकाई क्रमांक तीन ने 119 दिन, 210 मेगावाट क्षमता की इकाई क्रमांक चार ने 130 दिन और इसी इकाई ने लगातार 124 दिन विद्युत उत्पादन करने का कीर्तिमान रचा है।

ऊर्जा मंत्री ने दी बधाई

सतपुड़ा ताप विद्युत गृह सारनी के विद्युत गृह क्रमांक चार की इकाई 10 एवं 11 द्वारा लगातार 100 दिन तक विद्युत उत्पादन करने की अभूतपूर्व उपलब्धि के लिए ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, प्रमुख सचिव ऊर्जा श्री संजय दुबे और पावर जनरेटिंग कंपनी के प्रबंध संचालक श्री मनजीत सिंह ने हर्ष व्यक्त किया है। उन्होंने विद्युत गृह क्रमांक चार के समस्त अभ‍ियंताओं और कार्मिकों को बधाई दी है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 August 2026
भोपाल, राजधानी भोपाल के अरेरा कॉलोनी, रोहित नगर सहित अन्य रिहायशी इलाकों में संचालित व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर चल रही कार्रवाई के बीच दुकानदारों को बड़ी राहत मिली है।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
 03 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश पटवारी संघ के प्रांतीय आह्वान पर प्रदेश के सभी जिलों के पटवारी आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा रहे हैं। संघ ने स्पष्ट किया है कि जब तक…
 03 August 2026
भोपाल, भोपाल में 5 अगस्त से ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 की शुरुआत होगी। यह 4 दिन यानी 8 अगस्त तक चलेगा। इसमें विदेशी मेहमान भी शामिल होंगे। इसके चलते भोपाल को GIS…
 03 August 2026
भोपाल। भोपाल के कटारा हिल्स स्थित विवेकानंद कालोनी में दो बच्चियों के कथित अपहरण का मामला पुलिस जांच में झूठा साबित हुआ। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने…
 03 August 2026
भोपाल। पत्नी की मर्जी के विरुद्ध टीवी का चैनल बदलना एक युवक को भारी पड़ गया। भोपाल छोला मंदिर क्षेत्र में गुस्साई महिला ने अपने पति पर हंसिये से हमला…
 03 August 2026
भोपाल। अपनी 17 सूत्रीय मांगों को लेकर मध्य प्रदेश के कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों ने रविवार को शिवाजी नगर स्थित आंबेडकर मैदान में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। भारतीय मजदूर संघ के…
 03 August 2026
भोपाल। मिसरोद थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने और बाद में शादी से इनकार करने पर जबरन कीटनाशक पिलाकर जान लेने की कोशिश का मामला…
 03 August 2026
भोपाल के गौतम नगर में रविवार को आवासीय क्षेत्रों में संचालित व्यावसायिक गतिविधियों के विरोध में बड़ी संख्या में रहवासी सड़क पर उतर आए। संयुक्त रहवासी संघ के बैनर तले…
 03 August 2026
 भोपाल। भोपाल के हमीदिया अस्पताल में भर्ती जालसाजी के आरोपित किशन मोदी को कथित तौर पर वीआईपी सुविधाएं दिए जाने के मामले में जेल प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है।…
Advt.