बदकिस्मत चेतेश्वर पुजारा 100वें टेस्ट में नहीं खोल सके खाता, शर्मनाक लिस्ट में नाम हुआ शामिल
Updated on
18-02-2023 08:43 PM
नई दिल्ली: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी दिल्ली टेस्ट चेतेश्वर पुजारा के करियर के लिए बेहद खास है। अरुण जेटली स्टेडियम में चेतेश्वर पुजारा से एक बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन वह एक जीवनदान के बावजूद खाता खोलने में असफल रहे। उन्हें ऑस्ट्रेलियाई धाकड़ स्पिनर नाथन लायन ने LBW आउट किया। उन्होंने 7 गेंदों का सामना किया। इस तरह से पहली पारी में वह थोड़ा बदकिस्मत रहे। अब देखना होगा कि दूसरी पारी में उनका प्रदर्शन किस तरह का होता है।
नाथन लायन ने 18वें ओवर की पहली गेंद पर केएल राहुल को 17 रनों के निजी स्कोर पर LBW आउट किया। इसके बाद मैदान पर उतरे चेतेश्वर पुजारा का फैंस ने जोरशोर से स्वागत किया। हालांकि, वह दूसरी गेंद पर ही बाल-बाल बचे। लायन की गेंद पर वह गच्चा खा गए और गेंद पैड पर लगी। यहां ऑस्ट्रेलिया ने रीव्यू नहीं लिया और पुजारा को जीवनदान मिल गया। दरअसल, टीवी रिप्ले में देखने पर गेंद लेग स्टंप पर लगती दिख रही थी।
100वें टेस्ट में शून्यू पर आउट होने वाले बल्लेबाज
दिलीप वेंगसरकर vs NZ (1988)
एलन बॉर्डर vs WI (1988)
कर्टनी वाल्स vs ENG (1998)
मार्क टेलर vs ENG (1998)
स्टीफन फ्लेमिंग vs SA (2006)
एलिस्टर कुक vs AUS (2013)
ब्रेंडन मैकुलम v AUS (2016)
चेतेश्वर पुजारा vs AUS (2023)
ऑस्ट्रेलिया यह गलती हालांकि 19वें ओवर में सुधार ली। लायन ने ओवर की दूसरी गेंद पर पहले रोहित शर्मा को क्लीन बोल्ड किया और उसके बाद चौथी गेंद पर पुजारा के खिलाफ सफल DRS लिया। कप्तान रोहित 69 गेंदों में 2 चौके की मदद से 32 रन बनाकर आउट हुए, जबकि पुजारा खाता नहीं खोल सके। इस तरह वह 100वें टेस्ट में डक आउट होने का एक अनचाहा रिकॉर्ड बना गए।
इससे पहले मोहम्मद शमी ने 60 रन देकर 4 विकेट झटके, जबकि आर अश्विन (3/57) और रविंद्र जडेजा (3/68) की हिट स्पिन जोड़ी ने एक बार फिर ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों पर हावी होते हुए 3-3 विकेट लेकर मेहमानों के स्पिन के खौफ को जायज ठहराया। नतीजा यह हुआ कि पहले बल्लेबाजी का मौका मिलने के बावजूद ऑस्ट्रेलियाई टीम की पारी 78.4 ओवर में ही सिमट गई। हालांकि वे ऑल आउट होने से पहले उस्मान ख्वाजा (81) और पीटर हैंड्सकॉम्ब (72*) की जुझारू पारियों की बदौलत 263 रन का टोटल बोर्ड पर टांगकर थोड़ी प्रतिष्ठा बचाने में कामयाब रहे।
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 में भारत की टेकबॉल खिलाड़ी क्विंसी डिसूजा को विमेंस सिंगल्स सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। इंडोनेशिया की इमा सुमाया ने उन्हें 12-7, 9-12,…
नई दिल्ली: पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव पटेल को अजीत अगरकर के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड का अगला चीफ सेलेक्टर बनाने की चर्चाएं तेज हैं। बीसीसीआई उन्हें इस पद के…
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 की ओपनिंग सेरेमनी में मनु भाकर के साथ पवन शेहरावत भारत के फ्लैग बियरर होंगे। पहले यह जिम्मेदारी शॉट पुट खिलाड़ी तजिंदरपाल सिंह तूर को…
कांटो (जापान): भारत और जापान के बीच ऐतिहासिक टी20 मैच 22 सितंबर (मंगलवार) को खेला जाएगा। इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों का ऐलान हो चुका है। भारत और जापान…
नई दिल्ली: आईपीएल में मुंबई इंडियंस की कप्तानी हार्दिक पांड्या को मिलने के बाद से कयास लगाए जा रहे हैं कि रोहित शर्मा किसी दूसरी फ्रेंचाइजी के लिए खेलते नजर…
नई दिल्ली: टी20 क्रिकेट को अपना पहला 15 हजारी मिल गया है। इंग्लैंड के जोस बटलर इस फॉर्मेट में 15000 रन बनाने पहले बल्लेबाज बन गए हैं। वेस्टइंडीज के कीरोन…
निशिन (जापान): एशियन गेम्स के महिला क्रिकेट इवेंट में श्रीलंका ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने…
बारबाडोस: पाकिस्तान के लेग स्पिनर शाबाद खान ने कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल 2026) में हैट्रिक विकेट चटका लिया है। वह एंटिगा एंड बारबुडा फाल्कन्स की टीम का हिस्सा हैं। लीग…