महासम्मेलन को लेकर किसानों में अभूतपूर्व उत्साह : विजय बघेल

Updated on 08-03-2024 05:23 PM

भिलाई। भारतीय किसान मोर्चा द्वारा 9 मार्च को रायपुर के साइंस कालेज मैदान में किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया है। महासम्मेलन के परिप्रेक्ष्य में दो दिनों में मोर्चा की सभी जिला इकाइयों की बैठक रखी गई। सांसद विजय बघेल ने कहा कि किसान महासम्मेल को लेकर प्रदेश के किसानों में अभूतपूर्व उत्साह है। महासम्मेलन में लाखों किसान अपने ट्रैक्टर व अन्य साधनों में पहुंचकर शिरकत करेंगे। महासम्मेलन में प्रदेश की सभी मंडल इकाईयों का प्रतिनिधित्व होगा, किसान महासम्मेलन में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर, समेत राष्ट्रीय पदाधिकारियों को संबोधन होगा।

सांसद बघेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार ने किसानों के सर्वतोमुखी कल्याण के लिए अनेक योजनाओं को क्रियान्वित किया है। मोदी की गारंटी के तहत भाजपा की प्रदेश सरकार ने कृषक उन्नति योजना को अमल में लाने की घोषणा की है। कृषक उन्नति योजना के तहत प्रदेश सरकार ने प्रति एकड़ 21 किवंटल धान 31 सौ रुपए प्रति क्विंटल की दर से खरीदने का वादा पूरा किया है जिसका सीधा लाभ किसानों को हो रहा है। 12 मार्च को प्रदेश की भाजपा सरकार चालू खरीफ सत्र की धान खरीदी की अतंर की राशि 917 रुपए प्रति क्विंटल की दर से करने जा रही है। इस वर्ष प्रदेश सरकार द्वारा 1,47 लाख मीट्रिक टन की रिकॉर्ड खऱीदीं की गई है।

उन्होंने कहा कि भाजपा जब भी सत्ता में आई है, उसने गांव, गरीब और किसान के हित का ही चितमन किया हैं। डॉ रमन सिंह के मुख्यमंत्रित्व वाली पूर्ववर्ती भाजपा सरकार ने शून्य प्रतिशत ब्याज पर किसानों को ऋण मुहैया कराने का काम भी किया है। इसी तरह किसान क्रेडिट कार्ड बनाकर सेठ- साहूकारों के चंगुल से किसानों को मुक्ति दिलाने का काम भी भाजपा सरकार ने किया है। केन्द्र सरकार ने गन्ना किसानों को एक बड़ा तोहफा देते हुए 340 रुपए प्रति क्विंटल की दर से गन्ना खरीदने का निर्णय लिया और पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष 8 प्रतिशत अधिक राशि से गन्ना खऱीदीं की जा रही है।

विजय बघेल ने कहा कि भाजपा किसान मोर्चा द्वारा 12 फरवरी से 10 मार्च तक ग्राम परिक्रमा यात्रा की शुरुआत छत्तीसगढ़ में हों चुकी है। लगभग सभी जिलों में ग्राम पंचायत एवं मंडल स्तर तक कार्ययोजना बनाकर कार्यक्रम किया जा रहा है जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 10 साल में किए गए किसान हित के कार्यो को किसानों तक पहुॅचाकर लाभान्वित किया जा रहा है। हमें सभी किसानों को परस्पर जोड़ना है, और यह काम केवल भाजपा ही कर सकतीं हैं। भाजपा ही किसानों की भलाई के लिए मतत काम करती है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले के विकासखंड कोरबा अंतर्गत पोड़ीबहार वार्ड निवासी रामानंद बिंझवार के लिए अपना पक्का घर बनाना लंबे समय से एक सपना था। सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा शहर के पथर्रीपारा वार्ड निवासी उत्तमाबाई पति रमाकांत के लिए अपनी बेटी की पढ़ाई जारी रखना महत्वपूर्ण था। श्रमिक कार्ड बनने के बाद उन्हें छत्तीसगढ़ भवन एवं…
 17 October 2026
कोरबा। शहर के पास रहने वाले साहिबलाल कर्स के परिवार के लिए बिजली बिल का बढ़ता खर्च चिंता का विषय था। हर महीने बिल जमा करने से घरेलू बजट पर…
 17 October 2026
कोरबा । जिले के पाली विकासखंड के ग्राम चोढा का जय माँ चोढा रानी स्व सहायता समूह मत्स्य पालन के माध्यम से अपनी आजीविका को मजबूत कर रहा है। पहले…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले की ग्राम पंचायत बोइदा निवासी श्रीमती नेहा मरावी को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत द्वितीय बालिका के जन्म पर ₹6,000 की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई।…
 17 October 2026
कोरबा । बारिश थमने के बाद अब दूरस्थ वनांचल की उन सड़कों पर काम शुरू हो गया है, जिनसे गांवों और बसाहटों का रोजमर्रा का जीवन जुड़ा है। प्रधानमंत्री ग्राम…
 17 October 2026
कोरबा । रबी सीजन 2026-27 में किसानों को रासायनिक उर्वरकों के वितरण के लिए नई डिजिटल व्यवस्था लागू की जा रही है। कृषि विभाग द्वारा फ्रेमवर्क फॉर फर्टिलाइजर सेल थ्थ्ै…
 17 October 2026
कोरबा । लोक निर्माण विभाग के सचिव  मुकेश कुमार बंसल ने आज कोरबा जिले में निर्माणाधीन सड़कों का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया। उन्होंने विभागीय…
 17 October 2026
अम्बिकापुर । शासन की कृषक हितैषी योजनाएं किसानों को खेती में नवाचार अपनाने और अपनी आय बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित कर रही हैं। कृषक उन्नति योजना के माध्यम से किसानों…
Advt.