कल तक हथियार, आज शिक्षा का अधिकार-सुकमा जिले में बदलाव की कहानी

Updated on 23-03-2026 03:07 PM

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में बदलाव की एक प्रेरक तस्वीर सामने आई है, जहाँ कभी हिंसा के साये में जीने वाले युवा अब शिक्षा के माध्यम से अपने जीवन की नई दिशा तय कर रहे हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित “उल्लास नवभारत साक्षरता महापरीक्षा” कार्यक्रम ने जिले में जन जन को साक्षर बनाने के उद्देश्य से सामाजिक परिवर्तन की मजबूत नींव रखी है।

रविवार को आयोजित राज्यव्यापी बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान मूल्यांकन परीक्षा में सुकमा जिले के नक्सल पुनर्वास केंद्र में 140 से अधिक पुनर्वासित युवाओं ने भाग लिया। ये वही युवा हैं जिनके हाथों में कभी बंदूक हुआ करती थी, लेकिन आज वही हाथ कलम थामकर अपने भविष्य को संवारने में जुटे हैं।

यह पहल केवल एक परीक्षा नहीं, बल्कि विश्वास, पुनर्वास और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक बड़ा कदम है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा 31 मार्च 2026 तक भारत को नक्सल मुक्त बनाने का संकल्प सुकमा और बस्तर में हो रहे इस सकारात्मक परिवर्तन के रूप में साकार होता दिख रहा है।

नक्सल पुनर्वास केंद्र एक विशेष और प्रतीकात्मक केंद्र के रूप में उभरा, जहाँ आत्मसमर्पित नक्सली अब मुख्यधारा से जुड़कर एक नई शुरुआत कर रहे हैं। सुकमा जिले की यह बदलती तस्वीर स्पष्ट संदेश दे रही है कि अब क्षेत्र में हिंसा नहीं, बल्कि शिक्षा और विकास की रोशनी फैल रही है। सच में, अब बंदूक नहीं, कलम से भविष्य लिखा जा रहा है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 September 2026
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के खपरगंज इलाके में पुरानी रंजिश को लेकर हुए हिंसक विवाद केस में लंबे समय से फरार मुख्य आरोपी और हिंदूवादी नेता राम सिंह ठाकुर को पुलिस…
 26 September 2026
धमतरी जिले में लगातार हो रही बारिश से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। नदी-नाले उफान पर हैं और कई गांवों में पानी भर गया है। इसी बीच भखारा क्षेत्र…
 26 September 2026
रायपुर में गणपति विसर्जन का सिलसिला शुरू हो गया है। विसर्जन के बीच डीजे और धुमाल की धुन पर लोग नाचते-गाते बप्पा को विदाई दे रहे हैं। लेकिन इस शोर…
 26 September 2026
महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद में पुलिस ने मानव तस्करी और बंधुआ मजदूरी से जुड़े एक बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक, इस नेटवर्क की कड़ियां छत्तीसगढ़ के…
 26 September 2026
छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के मोहतरा गांव में ट्रांसफार्मर फटने से झुलसे पिता-पुत्र समेत तीन किसानों की इलाज के दौरान मौत हो गई। यह घटना 20 सितंबर रविवार को हेमबंद…
 26 September 2026
जांजगीर-चांपा जिले में शराबी हेडमास्टर ने स्कूल पहुंचकर हंगामा किया। पामगढ़ विकासखंड के सरकारी स्कूल भांठापारा भुईगांव में पदस्थ योगेश्वर सिंह कंवर का एक वीडियो वायरल हो रहा है।वीडियो में…
 26 September 2026
छत्तीसगढ़ में करीब 36 घंटे हुई लगातार बारिश के बाद अब बारिश थम गई है। रायपुर समेत कई हिस्सों में जलभराव है। महादेवघाट पुल से 2 फीट ऊपर पानी बह…
 25 September 2026
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में केके श्रीवास्तव की करीब 3 करोड़ रुपए की संपत्ति कुर्क करने का आदेश जारी किया है। केके छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश…
 25 September 2026
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों के चुनावों में वोट चोरी का आरोप लगाया। दिल्ली कांग्रेस मुख्यालय में करीब 55 मिनट की प्रेस कॉन्फ्रेंस में…
Advt.