यूपी वाला ठुमका लगाओ… कमेंट्री छोड़कर भोजपुरी गाना गाने लगे सुरेश रैना, LIVE मैच में मिला मारक मजा

Updated on 04-05-2023 07:36 PM
नई दिल्ली: मिस्टर आईपीएल के नाम से मशहूर सुरेश रैना अब भले ही मैदान पर बतौर खिलाड़ी नजर नहीं आते, लेकिन ऑफ द फील्ड आज भी वैसे ही छक्के-चौके लगाते हैं। एक वक्त चेन्नई सुपरकिंग्स की जान रहे चिन्ना थाला अब आईपीएल से संन्यास से संन्यास लेने के बाद बतौर कमेंटेटर टीवी पर नजर आते हैं। 16वें सीजन में चेन्नई सुपरकिंग्स और लखनऊ सुपरजायंट्स के बीच मुकाबले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। खेल की बारीकियां समझाते-समझाते रैना गाना गाने लगे।

दरअसल, इस बार आईपीएल ब्रॉडकास्ट नए अंदाज में हो रहा है। जियो सिनेमा पर कई भाषाओं में इसका लाइव टेलिकास्ट किया जा रहा है। अधिकतर युवा कमेंटेटर अपना टैलेंटे दिखा रहे हैं, जिसे फैंस काफी पसंद करते हैं। कमेंट्री के दौरान एक पल ऐसा भी आया, जब सुरेश रैना 'यूपी वाला ठुमका लगाओ' गाना गाने लगे। दिल्ली से सटे गाजियाबाद के मुरादनगर के रहने वाले सुरेश रैना ने उत्तरप्रदेश से ही घरेलू क्रिकेट की शुरुआत की थी। बीच-बीच में वह ठेठ यूपी स्टाइल के कुछ शब्द कहकर कमेंट्री भी मजेदार बना देते हैं।

लखनऊ सुपरजायंट्स की टीम का सीधा संबंध उत्तरप्रदेश से है। ऐसे में टीम के प्रशंसकों को लुभाने के लिए रैना ने यह गाना गाया, जिसे जमकर पसंद भी किया जा रहा है। सुरेश रैना के करियर की बात करें तो उन्होंने भारतीय टीम के लिए 226 वनडे, 78 टी-20 इंटरनेशनल और 18 टेस्ट मैच खेले हैं। इस दौरान उनके बल्ले से क्रमश: हर फॉर्मेट में 5,615, 1605 और 768 रन निकले। इंडियन प्रीमियर लीग में सुरेश रैना ने 205 मैच में 5,528 रन बनाए। चेन्नई सुपरकिंग्स को चैंपियन बनाने में हर बार उनकी भूमिका अहम रही।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
 31 July 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
 31 July 2026
भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
 31 July 2026
ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
Advt.