यूपी देश को दुनिया में नंबर-3 बनने में करेगा बड़ा योगदान, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने की योगी सरकार की तारीफ

Updated on 22-09-2023 01:16 PM
नोएडा: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का आयोजन हो रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने इसके उद्घाटन समारोह में गुरुवार को कहा कि पिछले छह-सात वर्षों में उत्तर प्रदेश में निवेश के अवसर पैदा हुए हैं। यूपी देश की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है। राज्य में बुनियादी ढांचे में भी सुधार हुआ है। ग्रेटर नोएडा के एक्सपो मार्ट में यूपी इंटरनैशनल ट्रेड शो का उद्घाटन के बाद उन्होंने कहा कि इस प्रदर्शनी के जरिए यूपी के उत्पाद अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचेंगे। इस मौके पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि शो में दुनिया को नए भारत का नया उत्तर प्रदेश दिखेगा। आज के यूपी के पास एक्सप्रेसवे की कनेक्टिविटी है, वाटर-वे है, एयर-वे है। यूपी ने संभावनाओं को पहचाना है। श्रम और उपभोक्ता बाजार के रूप में अपनी नई पहचान बनाई है। प्रदर्शनी में दो हजार से अधिक स्टॉल लगाए गए हैं। यहां पर करीब दो लाख लोगों के आने की उम्मीद जताई गई है।

राष्ट्रपति ने कहा कि भारत इस समय दुनिया की पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था है और जल्द ही तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। इसमें उत्तर प्रदेश का बड़ा योगदान रहने वाला है। योगी ने बताया कि आयोजन को लेकर बड़ी चुनौतियां थीं। लेकिन सभी चुनौतियों से निपटते हुए इतने बड़े आयोजन को धरातल पर उतारा गया। पहली बार इतने विदेशी एग्जिबिटर व खरीदार यूपी आए होंगे। सीएम ने कहा कि पीएम के मार्गदर्शन में यूपी पिछले छह साल में न सिर्फ बीमारू राज्यों की श्रेणी से बाहर निकला, बल्कि तरक्की के नए आयाम भी गढ़े हैं।

सीएम योगी ने कहा कि 5 दिन का यह ट्रेड शो भारत में यूपी को ग्रोथ इंजन के रूप में प्रस्तुत करने में सफल होगा। एमएसएमई मंत्री राकेश सचान ने कहा कि यूपी का यह पहला इंटरनैशनल ट्रेड शो है। दो हजार से अधिक स्टॉल होंगे। इस मौके पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, कई मंत्री, सांसद और विधायक भी मौजूद रहे। प्रदर्शनी में दो हजार से अधिक कारोबारी अपने उत्पाद प्रदर्शित कर रहे हैं। ये उत्पाद स्वास्थ्य सेवा, खाद्य प्रसंस्करण, दवा, डेयरी, इलेक्ट्रॉनिक्स और ई-कॉमर्स जैसे क्षेत्रों से संबंधित हैं। प्रदर्शनी में दो लाख से अधिक लोगों के आने की उम्मीद है। आम लोगों के लिए दिन में तीन बजे से रात आठ बजे तक प्रवेश मुफ्त है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.