यूपीआई, एटीएम, आधार, पीएफ, एलपीजी... 1 जून से हो रहे कई बदलाव, आप भी हो जाइए अपडेट

Updated on 30-05-2026 02:40 PM
जून का महीना अपना साथ कई नए बदलाव लेकर आ रहा है। पिछले कुछ महीनों से कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में काफी तेजी आई है जबकि घरों में यूज होने वाले सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। सरकार का कहना है कि तेल कंपनियों को हर सिलेंडर पर 700 रुपये का नुकसान हो रहा है। क्या इस बार होगा बदलाव।

UPI पेमेंट का नियम

1 जून से यूपीआई ट्रांजैक्शन से जुड़े नियम में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। अगर आप जिस किसी को भी पैसे यूपीआई से ट्रांसफर करेंगे, उसका असली बैंक रजिस्टर्ड नाम आपको स्क्रीन पर दिखाई देगा। माना जा रहा है कि नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने यूपीआई से होने वाले फ्रॉड को खत्म करने के लिए यह कदम उठाया है। इसमें क्यूआर कोड़ स्कैन करते ही या मोबाइल नंबर डालते ही आपको सही व्यक्ति के बारे में पता चल जाएगा।

ATM से कैश विड्रॉल का नियम

पहली जून से कई बैंक अपने एटीएम ट्रांजेक्शन में बदलाव कर सकते हैं। दूसरे बैंक के एटीएम से मुफ्त लेन-देन की सीमा कम हो सकती है। इससे एटीएम से कैश निकालने से लेकर, खाते का बैंलेंस चेक करना और मिनी स्टेटमेंट निकालना महंगा हो सकता है। इसका उन लोगों पर ज्यादा असर हो सकता है जो बार-बार नकदी निकालते हैं।

LPG सिलेंडर की कीमत

ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई है। इस कारण ऑयल मार्केटिंग कंपनियों को काफी घाटा हो रहा है। हाल में पेट्रोल और डीजल की कीमत में कई बार इजाफा किया गया है। ये कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी की कीमतों की समीक्षा करती हैं। 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में हाल के महीनों में काफी बढ़ोतरी की गई है। हालांकि घरेलू सिलेंडर को अब तक इससे मुक्त रखा गया है।

PF का नया नियम

प्राइवेट सेक्टर में काम करने वालों के लिए गुड न्यूज है। माना जा रहा है कि इस महीने में पीएफ के पैसे यूपीआई के जरिए निकलने की सुविधा शुरू हो सकती है।
इसे लेकर ईपीएफओ की तरफ से तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं और इसकी टेस्टिंग भी कई महीनों के बाद पूरी हो चुकी है। । इस सुविधा के शुरू होने के बाद, आप Google Pay, PhonePe या Paytm जैसे ऐप्स के माध्यम से अपना पीएफ का पैसा सीधे अपने बैंक खाते में तुरंत ट्रांसफर कर सकेंगे।

हुंडई की कार होगी महंगी

हुंडई मोटर इंडिया ने अपनी कारों की कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा की है। बढ़ती इनपुट कॉस्ट और ऑपरेशनल कॉस्ट का हवाला देते हुए कंपनी ने अपने अलग-अलग मॉडल और वेरिएंट की कीमतों में 12,800 रुपये तक की बढ़ोतरी का फैसला किया है। नई कीमतें 1 जून से लागू होंगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.