नई दिल्ली : भारतीय बेंचमार्क सूचकांक गुरुवार को उच्च स्तर पर कारोबार करते दिखे। बीएसई टेलीकॉम इंडेक्स और बीएसई रियल्टी इंडेक्स टॉप प्रॉफिटेबल सेक्टोरल इंडेक्स थे। गुरुवार दोपहर बीएसई सेंसेक्स 0.49 फीसदी या 308 अंक की बढ़त के साथ 63,898 पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, एनएसई निफ्टी 0.53 फीसदी या 101 अंक की बढ़त के साथ 19,089 पर ट्रेड करता दिखा। बीएसई पर करीब 2,361 शेयर हरे निशान पर, 992 शेयर लाल निशान पर और 148 शेयर बिना किसी बदलाव के बने हुए थे।बीएसई के टॉप गेनर्स और लूजर्स
इंडसइंड बैंक, सन फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड और एचसीएल टेक्नोलॉजीज लिमिटेड आज के टॉप सेंसेक्स गेनर्स थे। वहीं, नेस्ले इंडिया लिमिटेड, हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड और टेक महिंद्रा लिमिटेड टॉप सेंसेक्स लूजर्स थे। ब्रॉडर मार्केट्स में सूचकांकों में तेजी आई। बीएसई मिड-कैप इंडेक्स 1.13% और बीएसई स्मॉल-कैप इंडेक्स 0.84% बढ़ा। टॉप मिड-कैप गेनर्स आरईसी लिमिटेड और एसजेवीएन लिमिटेड दिखे। जबकि टॉप स्मॉल-कैप गेनर्स सोलारा एक्टिव फार्मा साइंसेज लिमिटेड और बिलिस जीवीएस फार्मा लिमिटेड थे।
313 लाख करोड़ पहुंचा कंपनियों का एम-कैप
02 नवंबर, 2023 तक, बीएसई-सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण लगभग 313 लाख करोड़ रुपये हो गया है। इसमें 123 शेयर 52-सप्ताह के उच्च स्तर पर और 19 शेयर 52-सप्ताह के निचले स्तर पर पहुंच गए। आज जिन शेयरों में अपर सर्किट लगा है वे निम्म हैं। निवेशक आने वाले सेशंस में इनपर नजर रख सकते हैं।