फ्लाइट में फिर हंगामा : एयर होस्टेस से मारपीट, कैप्टन से भी बदलसूकी, जानिए कहां का है मामला

Updated on 09-01-2023 07:08 PM
पटना: दिल्ली से पटना आ रही इंडिगो की एक फ्लाइट (Delhi Patna Indigo Flight Hungama) में कुछ यात्रियों ने जमकर हंगामा किया। बताया जा रहा कि शराब के नशे में तीन युवकों ने बवाल काटा। उन्होंने एयर होस्टेस के साथ मारपीट और बदसलूकी की। हालात बिगड़ने लगे तो क्रू मेंबर और फ्लाइट में मौजूद अन्य यात्रियों ने इसकी शिकायत पायलट से की। जानकारी मिल रही कि जब पायलट इन युवकों को समझाने आए तो आरोपियों ने उनके साथ भी अभद्रता की। यही नहीं वहां हालात मारपीट के भी हालात हो गए।

नशे में तीन युवकों का हंगामा, थाने पहुंचा मामला

आरोप है कि इन युवकों ने नशे की हालत में एयर होस्टेस मिसबिहेव किया। उनकी हरकत से दूसरे यात्रियों को भी खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। उन्होंने तुरंत ही पायलट से शिकायत की। हालांकि, नशे में धुत इन यात्रियों ने पायलट को भी नहीं बख्शा, उसके साथ भी बदसलूकी की गई। आखिरकार इस मामले में पटना एयरपोर्ट पर थाने में शिकायत के बाद दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। जिन्हें पकड़ा गया उनमें हाजीपुर का रहने वाला रोहित कुमार और नीतीश कुमार शामिल हैं।

दो युवक गिरफ्तार, पुलिस कर रही आगे की जांच

बताया जा रहा कि फ्लाइट में एक और यात्री ने भी हंगामा किया था लेकिन वो एयरपोर्ट पर उतरने के बाद फरार हो गया। एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन के थानेदार ने दोनों युवकों की जांच के बाद शराब पीने की पुष्टि की है। उन्होंने कार्रवाई करने की बात कही है। पटना उतरते ही शराबियों को एयरपोर्ट पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामले में एक आरोपी फरार है, दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 August 2026
भोपाल, राजधानी भोपाल के अरेरा कॉलोनी, रोहित नगर सहित अन्य रिहायशी इलाकों में संचालित व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर चल रही कार्रवाई के बीच दुकानदारों को बड़ी राहत मिली है।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
 03 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश पटवारी संघ के प्रांतीय आह्वान पर प्रदेश के सभी जिलों के पटवारी आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा रहे हैं। संघ ने स्पष्ट किया है कि जब तक…
 03 August 2026
भोपाल, भोपाल में 5 अगस्त से ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 की शुरुआत होगी। यह 4 दिन यानी 8 अगस्त तक चलेगा। इसमें विदेशी मेहमान भी शामिल होंगे। इसके चलते भोपाल को GIS…
 03 August 2026
भोपाल। भोपाल के कटारा हिल्स स्थित विवेकानंद कालोनी में दो बच्चियों के कथित अपहरण का मामला पुलिस जांच में झूठा साबित हुआ। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने…
 03 August 2026
भोपाल। पत्नी की मर्जी के विरुद्ध टीवी का चैनल बदलना एक युवक को भारी पड़ गया। भोपाल छोला मंदिर क्षेत्र में गुस्साई महिला ने अपने पति पर हंसिये से हमला…
 03 August 2026
भोपाल। अपनी 17 सूत्रीय मांगों को लेकर मध्य प्रदेश के कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों ने रविवार को शिवाजी नगर स्थित आंबेडकर मैदान में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। भारतीय मजदूर संघ के…
 03 August 2026
भोपाल। मिसरोद थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने और बाद में शादी से इनकार करने पर जबरन कीटनाशक पिलाकर जान लेने की कोशिश का मामला…
 03 August 2026
भोपाल के गौतम नगर में रविवार को आवासीय क्षेत्रों में संचालित व्यावसायिक गतिविधियों के विरोध में बड़ी संख्या में रहवासी सड़क पर उतर आए। संयुक्त रहवासी संघ के बैनर तले…
 03 August 2026
 भोपाल। भोपाल के हमीदिया अस्पताल में भर्ती जालसाजी के आरोपित किशन मोदी को कथित तौर पर वीआईपी सुविधाएं दिए जाने के मामले में जेल प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है।…
Advt.