डाबर के हेयर प्रॉडक्ट्स पर अमेरिका और कनाडा में बवाल, हजारों मुकदमे दर्ज, शेयरों में गिरावट

Updated on 19-10-2023 03:00 PM
नई दिल्ली: अमेरिका और कनाडा में डाबर इंडिया की सहयोगी कंपनियों के खिलाफ कई मुकदमे किए गए हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आरोप है कि कंपनी के हेयर रिलेक्सर प्रॉडक्ट्स से ओवरियन और यूटेराइन कैंसर होता है। कंपनी कई ब्रांड्स के नाम से हेयर स्ट्रेटनर और रिलैक्सर प्रॉडक्ट्स बेचती है। रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका और कनाडा में डाबर इंटरनेशनल की तीन सहयोगी कंपनियों के खिलाफ हजारों मामले दर्ज किए गए हैं। इस रिपोर्ट के कारण डाबर के शेयरों में गिरावट देखी जा रही है। सुबह 11 बजे कंपनी का शेयर बीएसई पर 1.56 परसेंट की गिरावट के साथ 525.80 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। कंपनी का कहना है कि ये आरोप एक बेबुनियाद और अधूरी स्टडी के आधार पर लगाए गए हैं। नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार, डाबर इंडिया की 27 सहयोगी कंपनियां हैं जिन्होंने वित्त वर्ष 2022-23 में कंपनी की एकीकृत परिचालन आय में 26.60 प्रतिशत का योगदान दिया था।

रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक डाबर इंडिया ने बुधवार को कहा कि अमेरिका और कनाडा में उपभोक्ताओं ने उसकी सहयोगी कंपनियों के खिलाफ कई मुकदमे दायर किए गए हैं। इनमें आरोप लगाया गया है कि कंपनी के हेयर रिलैक्सर प्रॉडक्ट्स के ओवेरियन कैंसर, यूटेराइन कैंसर और स्वास्थ्य संबंधी दूसरी दिक्कतें हो रही हैं। कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि अभी ये मुकदमे प्लीडिंग और लिटिगेशन के शुरुआत चरण में हैं। कंपनी का कहना है कि उसके खिलाफ आरोप एक बेबुनियाद और अधूरी स्टडी के आधार पर लगाए गए हैं। कंपनी ने बताया कि कई कंपनियों के खिलाफ 5,400 मुकदमे दर्ज किए गए हैं। इसमें डाबर की तीन सहयोगी कंपनियां नमस्ते लैबोरेटरीज, डर्मोवीवा स्किन एसेंशियल्स और डाबर इंटरनेशनल शामिल हैं। कंपनी का कहना है कि उसकी यूनिट्स ने कुछ भी गलत नहीं किया है और अदालत में अपना बचाव करने के लिए वकीलों को हायर किया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप में कोहराम मचा हुआ है। 125 अरब डॉलर के इस ग्रुप पर कंट्रोल को लेकर ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा…
 18 September 2026
नोएडा: ऑयल सेक्टर की महारत्न कंपनी Oil India Ltd (OIL) का नाम तो सुना ही होगा। यह केंद्रीय पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मिनिस्ट्री के तहत काम करती है। कंपनी ने…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी Apple के लेटेस्ट आईफोन 18 Pro और Pro Max की बिक्री आज से शुरू हो गई है। कंपनी के भारत में छह स्टोर…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश की कई सारी बीमा कंपनियां कई प्रकार की बीमा सुविधा देती हैं। मेडिकल इंश्योरेंस से लेकर लाइफ इंश्योरेंस तक, वाहनों के बीमा से लेकर पूरे परिवार के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
Advt.