MP विधानसभा में हंगामा : 'छात्रों को कीड़ा कहने पर माफी मांगें विजयवर्गीय

Updated on 22-07-2026 02:04 PM
भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन सदन के भीतर और बाहर जबरदस्त हंगामा देखने को मिला। दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए लाठीचार्ज का मुद्दा विधानसभा में जोर-शोर से गूंजा।इसके अलावा, वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 7,765.06 करोड़ रुपये का पहला अनुपूरक बजट सदन के पटल पर रखा।

जंतर-मंतर लाठीचार्ज पर सदन में तीखी बहस

विपक्ष का आरोप: संसदीय कार्य व नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय जब अग्निशमन विधेयक पर बोल रहे थे, तभी विपक्ष के विधायकों ने नीट मुद्दे पर हंगामा शुरू कर दिया। विधायक भंवर सिंह शेखावत ने कहा कि नीट पेपर लीक के विरोध में आंदोलन कर रहे छात्रों पर सरकार ने बर्बरता दिखाई है।
'आंदोलनकारी बच्चों को कीड़ा कहा, माफी मांगें': नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने आरोप लगाया कि कैलाश विजयवर्गीय ने आंदोलन कर रहे बच्चों को 'कीड़ा' कहा है और उनसे माफी मांगने की मांग की।
विजयवर्गीय का जवाब: इस पर कैलाश विजयवर्गीय ने पलटवार करते हुए कहा कि नीट परीक्षा में शुरुआत में कुछ गड़बड़ियां सामने आई थीं, लेकिन सरकार ने सख्त कार्रवाई करते हुए दोबारा परीक्षा कराई और बड़ी संख्या में छात्रों का प्रवेश हो चुका है। उन्होंने जंतर-मंतर पर आंदोलन को 'प्रायोजित' बताया।

मुख्यमंत्री कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे कांग्रेसी

लाठीचार्ज पर चर्चा की मांग ठुकराए जाने के बाद नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में कांग्रेस विधायकों ने सदन से बहिर्गमन किया और विधानसभा परिसर स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए।
कांग्रेसी विधायकों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। हालांकि विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर और कैलाश विजयवर्गीय ने उन्हें उठाने का प्रयास किया, लेकिन कांग्रेस विधायक धरने पर डटे रहे।

7,765.06 करोड़ रुपये का पहला अनुपूरक बजट पेश

वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 7,765.06 करोड़ रुपये का पहला अनुपूरक बजट पेश किया। बजट के प्रमुख प्रावधान:
लैपटॉप वितरण: प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को लैपटॉप वितरण के लिए 58.07 करोड़ रुपये
सुगम परिवहन: मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के लिए 101 करोड़ रुपये
सिंचाई योजनाएं: नर्मदा घाटी विकास विभाग को सिंचाई परियोजनाओं व भूमि अधिग्रहण के लिए 3,000 करोड़ रुपये (सर्वाधिक आवंटन)।
पुलिस व गृह विभाग: इंटर ऑपरेबल क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम ( आईसीजेएस ) के लिए 98.83 करोड़ रुपये और पुलिस आधुनिकीकरण के लिए 58.32 करोड़ रुपये
राजस्व विभाग: एसडीआरएफ से प्राप्त 397.54 करोड़ रुपये राजस्व विभाग को दिए जाएंगे

एक तरफा पास हुए 4 बिल और अन्य आकर्षण

विपक्ष के बहिर्गमन के बीच 4 बिल पास: कांग्रेस विधायकों के सदन से बाहर रहने के दौरान मप्र ईज ऑफ डूइंग विधेयक, मप्र उपकर संशोधन विधेयक, धन्वंतरि स्वास्थ्य विवि विधेयक और मप्र वैट संशोधन विधेयक पर एकतरफा चर्चा हुई और इन्हें पास कर दिया गया।
सांप्रदायिकता पर सांकेतिक नाटक: सदन की कार्रवाई शुरू होने से पहले कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा परिसर में एक सांकेतिक नाटक का मंचन कर आरोप लगाया कि सरकार जनहित के मुद्दों पर निष्क्रिय रहती है और सांप्रदायिक मुद्दों पर तुरंत सक्रिय होती है।
फायरमैन की वर्दी में पहुंचे विधायक: जबलपुर उत्तर से भाजपा विधायक डॉ. अभिलाष पांडे फायरमैन की वर्दी पहनकर और हाथ में अग्निशामक यंत्र लेकर विधानसभा पहुंचे। उन्होंने फायर सेफ्टी एक्ट लागू किए जाने पर मुख्यमंत्री और नगरीय प्रशासन मंत्री का आभार व्यक्त किया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
जमशेदपुरः जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र अंतर्गत शुक्रवार की सुबह टेल्को स्टेडियम- भूवनेश्वरी मंदिर सड़क पर एनएच-111 फ्लैट के पास एक स्कूली वैन अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाईडर पर चढ़…
 18 September 2026
रांचीः झारखंड हाई कोर्ट ने वैवाहिक विवाद से जुड़े एक महत्वपूर्ण फैसले में कहा कि पत्नी का एक ही मकान में पति से अलग रहना, वैवाहिक संबंधों में दूरी बनाना…
 18 September 2026
चेन्नई: तमिलनाडु सरकार ने मुख्यमंत्री थलपति विजय की पहली आधिकारिक विदेश यात्रा को निवेश और औद्योगिक विकास के लिहाज से महत्वपूर्ण बताया है। सरकार के मुताबिक, 6 दिवसीय यूके दौरे…
 18 September 2026
पटना: जेडीयू की पटना स्थित कार्यालय में पार्टी की आज शुक्रवार 18 सितंबर को अहम बैठक हो रही है। बैठक शुरू हो चुकी है। बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार…
 18 September 2026
अमृतसर: पंजाब के अमृतसर में शुक्रवार तड़के ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस के ASI हरजीत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, भगतांवाला अनाज मंडी के…
 18 September 2026
किशनगंज: भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी जवानों की कार्यशैली सवालों के घेरे में आ गई है। मंगलवार दोपहर को अमेरिकी नागरिक रीति माया कार्की अपने नेपाली मंगेतर के साथ शादी…
 17 September 2026
गयाजी: बिहार पर्यटन निगम ने वैसे लोगों के लिए बड़ी सुविधा दी है जो दूर देश में रहते हैं या फिर गयाजी आकर पुरखों का पिंडदान करने में असमर्थ हैं।…
 17 September 2026
शामली: यूपी के शामली में पुलिस ने आयुष मलिक के धर्म परिवर्तन से जुड़े मामले में भ्रामक सूचना प्रसारित करने के आरोप में छह सोशल मीडिया अकाउंट पर एफआईआर दर्ज…
 17 September 2026
​​अहमदाबाद/वडनगर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76वें जन्मदिन पर उनके बचपन के दोस्तों ने अपने बधाई संदेशों में भावनाएं व्यक्त की हैं। वडनगर से पीएम के बचपन के मित्र श्यामलदास ने लिखा…
Advt.