विधानसभा में पुलिस भर्ती गड़बड़ी पर हंगामा, CBI जांच की मांग

Updated on 18-03-2025 03:09 PM
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में मंगलवार को पुलिस भर्ती घोटाले का मुद्दा गरमाया। प्रश्नकाल के दौरान विधायक द्वारिकाधीश यादव ने भर्ती में हुई गड़बड़ी को लेकर सवाल उठाया। इस पर डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि राजनांदगांव सहित दो स्थानों पर गड़बड़ी की शिकायतें मिली हैं, जबकि बाकी जगह कोई अनियमितता नहीं पाई गई। उन्होंने बताया कि राजनांदगांव में परीक्षा रद्द कर दी गई है और पांच सदस्यीय जांच समिति बनाई गई है, जो 95,000 वीडियो फुटेज की जांच कर रही है।
 विधायक द्वारिकाधीश यादव ने आरोप लगाया कि बड़े पुलिस अफसर भर्ती घोटाले के लिए जिम्मेदार हैं और इसकी CBI जांच होनी चाहिए। डिप्टी सीएम ने जवाब में कहा, "जो दोषी होगा, वह जेल जाएगा।" उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस सरकार भर्ती नहीं करा सकी थी, जबकि वर्तमान सरकार ने इसे पूरा किया और गड़बड़ी मिलने पर तुरंत कार्रवाई की।


नक्सल प्रभावित जिलों को केंद्र से 557 करोड़ मिले, 998 करोड़ खर्च
विधानसभा में नक्सल प्रभावित जिलों के लिए केंद्र से मिली राशि और उसके खर्चे का मुद्दा भी उठा। विधायक अजय चंद्राकर ने सवाल किया कि 2019 से 2023 तक सुरक्षा संबंधी व्यय योजना के तहत कितनी राशि प्राप्त हुई और कहां खर्च हुई।

गृहमंत्री विजय शर्मा ने बताया कि 15 नक्सल प्रभावित जिलों के लिए केंद्र से 557 करोड़ मिले, लेकिन कुल 998 करोड़ से ज्यादा खर्च हुआ। उन्होंने स्पष्ट किया कि पहले राज्य सरकार अपने बजट से राशि खर्च करती है, फिर उसे केंद्र से रीइंबर्स (पुनर्भुगतान) कराया जाता है।

कार्ययोजना और खर्च पर बहस
विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि सरकार ने 13 बिंदुओं पर कार्ययोजना भेजी, लेकिन खर्च 25 बिंदुओं में किया। इस पर डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि सभी खर्च राज्य सरकार के निर्धारित नियमों के तहत किए गए हैं और उन्हें केंद्र से क्लेम कराया जाएगा।
LWE (लेफ्ट विंग एक्सट्रीमिज्म) जिलों में हुए खर्च को लेकर भी सवाल उठे। चंद्राकर ने आरोप लगाया कि सरकार ने प्राप्त राशि से अधिक खर्च कर दिया। इस पर विजय शर्मा ने जवाब दिया कि पहले राज्य सरकार खर्च करती है, फिर केंद्र से राशि प्राप्त होती है।
विधानसभा में पुलिस भर्ती और नक्सल प्रभावित जिलों के बजट को लेकर सरकार और विपक्ष के बीच तीखी बहस हुई।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.