हॉस्पिटल के सामने कार पार्किंग को लेकर हंगामा:दो डॉक्टरों के बीच हुआ जमकर विवाद

Updated on 09-12-2022 07:33 PM

बिलासपुर में हॉस्पिटल के सामने कार खड़ी करने पर महिला डॉक्टर और अस्पताल संचालक के बीच जमकर विवाद हो गया। दरअसल, हॉस्पिटल के सामने कार खड़ी करने पर गार्ड ने महिला डॉक्टर को मना किया, तब वह भड़क गईं और गार्ड को धमकाने लगी। इसकी जानकारी होने पर डॉक्टर बाहर निकले, तो उनके साथ भी विवाद करते हुए गाली देनें लगी और केस दर्ज कराने की धमकी दी। अब पुलिस ने महिला डॉक्टर पर केस दर्ज कर लिया है। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।

सरकंडा क्षेत्र के बहतराई रोड स्थित प्रथम अस्पताल के संचालक डॉ. रजनीश पांडेय महामाया चौक के पास रतनपुर रोड में आराध्या हॉस्पिटल चलाते हैं। उनके बाजू में ही डॉ. शैला मिल्टन का भी क्लीनिक है। वह रोज अपनी कार को उनके अस्पताल के सामने खड़ी कर देती हैं। 6 दिसंबर को डॉ. पांडेय अपनी कार पार्किंग में लगाकर अस्पताल गए थे। दोपहर में बाहर निकलते समय उन्होंने देखा कि अस्पताल के सामने कार खड़ी है और उनकी कार को निकालते नहीं बन रहा है। इस पर उन्होंने गार्ड से डॉ. शैला मिल्टन की कार हटवाने के लिए बोला। तब गार्ड उनके क्लीनिक में गया, जहां उन्होंने गार्ड से गाली-गलौज कर धमकाते हुए उसे भगा दी।

क्लीनिक के स्टाफ ने अपनी कार होने से किया इंकार
गार्ड के बाहर आने के बाद डॉ. पांडेय खुद क्लीनिक पहुंचे और रिसेप्शन में बैठे स्टाफ से कार के संबंध में जानकारी ली, तब उन्होंने अपनी कार होने से मना कर दिया। इस पर डॉक्टर पांडेय ने गार्ड को कार की हवा निकालने कह दिया।

बाहर निकलते ही गाली देते हुए धमकाने लगीं डॉक्टर
कार की हवा निकालते ही डॉक्टर शैला मिल्टन बाहर आ गईं और गाली गलौज करते हुए गार्ड को धमकाने लगीं। उन्होंने आपराधिक केस में फंसाने की भी धमकी दी। उनकी हरकतों को देखकर डा. पांडेय ने सरकंडा थाने के साथ ही SSP पारुल माथुर से शिकायत की। उनकी रिपोर्ट पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

अस्पताल को लेकर चल रही प्रतिस्पर्धा, आए दिन होता है विवाद
बताया जा रहा है कि जिस जगह पर आराध्या अस्पताल खुला है, वहीं पर डॉ. शैला मिल्टन का भी हॉस्पिटल है। इसके चलते दोनों अस्पताल प्रबंधन के बीच आपसी प्रतिस्पर्धा शुरू हो गई है। यही वजह है कि उनके बीच आए दिन विवाद होता है। कार खड़ी करने का विवाद भी आपसी प्रतिस्पर्धा का ही नतीजा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 March 2026
रायपुर।सपनों को उड़ान देने के लिए पंख नहीं, साहस और संकल्प की जरूरत होती है। इसी बात को सत्य साबित किया है छत्तीगसढ के धमतरी की एक साधारण लेकिन जुझारू…
 15 March 2026
रायपुर।ग्रामीण अंचल की महिलाओं के जीवन में आत्मविश्वास और स्वावलंबन का नया सवेरा छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं ने लाया है। सरगुजा जिले के ग्राम गुमराकलां की रहने वाली श्रीमती…
 15 March 2026
रायपुर।राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि समृद्ध और सुलभ ग्रामीण भारत के लिए मज़बूत आधारभूत संरचना आवश्यक है। पुल केवल दो छोरों को नहीं जोड़ते, बल्कि जीवन, अवसर और…
 15 March 2026
रायपुर।इमली प्रसंस्करण समिति चितापुर की महिला समूह की दीदियों ने अपनी मेहनत और लगन के बूते यह सिद्ध कर दिया है कि यदि ग्रामीण संसाधनों का सही तरीके से प्रसंस्करण…
 15 March 2026
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही…
 15 March 2026
रायपुर।आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (TRTI), नवा रायपुर द्वारा 13–14 मार्च 2026 को आयोजित आदि परब–2026 कार्यक्रम “From Tradition to Identity” थीम के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। भारत सरकार…
 15 March 2026
रायपुर।जशपुर वनमंडल अंतर्गत दो अलग-अलग स्थानों पर लगी वनाग्नि को वन विभाग की त्वरित कार्यवाही से समय रहते नियंत्रित कर लिया गया है। इसके फलस्वरूप बड़ी वन क्षति होने से…
 15 March 2026
रायपुर। राज्य में पेट्रोलियम पदार्थों की नियमित उपलब्धता और सुचारू वितरण सुनिश्चित करने के लिए रायगढञ जिला प्रशासन सतर्क है। छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग…
 14 March 2026
बिलासपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बिलासपर दौरे पर रहेंगे। तखतपुर के लाखासार में गौधाम योजना का शुभारंभ करेंगे। जिसके बाद गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी में पशुपालक सम्मेलन में शामिल होंगे। यहां…
Advt.