टिहरी बांध की भागीरथी झील में अंडा आमलेट परोसने पर हंगामा, संतों ने आस्था से खिलवाड़ का लगाया आरोप

Updated on 13-10-2023 01:34 PM
रजनीश कुमार, टिहरी गढ़वाल/देहरादून: उत्तराखंड के टिहरी बांध की भागीरथी झील में अंडा आमलेट परोसने पर मां गंगा और राजा भागीरथ की आस्था से खिलवाड़ का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा हुआ। संत समाज ने दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

गोमुख ग्लेशियर से निकलने वाली भागीरथी नदी भारत की सबसे पवित्र नदियों में से एक मानी जाती है, क्योंकि इसे गंगा का जन्मस्थान भी माना जाता है। समुद्र तल से लगभग 475 मीटर की ऊंचाई पर बहती भागीरथी नदी के वेग की गति का उपयोग टिहरी बांध के माध्यम से बिजली उत्पादन के लिए किया जा रहा है। बांध की कई किलोमीटर लंबी झील पर राज्य सरकार की ओर से पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए वाटरहट्स बनाए गए हैं, जिनमें अंडा और अन्य प्रतिबंधित खाद्य पदार्थ परोसे जा रहे हैं। इसका वीडियो सामने आया है। लोग राज्य सरकार की आलोचना कर रहे हैं।

शंकराचार्य दंडी स्वामी विज्ञानानंद तीर्थ बद्रीकाश्रम हिमालय ने कहा कि भाजपा सरकार में यह सब देखकर दुख हो रहा है। पवित्र गोमुख से जो जल टिहरी झील में आता है, उसमें पर्यटकों को अंडा आमलेट, मांस आदि परोसा जा रहा है, जो निंदनीय विषय है। उन्होंने इस मामले पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से तत्काल रोक लगवाने के लिए राज्य के मुख्यमंत्री पुस्कर सिंह धामी को निर्देशित करने की मांग की है।

जिम्मेदारों पर हो कठोर कार्रवाई- संत समाज

वहीं, स्वामीनारायण आश्रम के व्यवस्थापक सुनील भगत महाराज ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड में इस तरह का कृत्य मां गंगा की गोद में हो रहा है, जो सनातन संस्कृति के लिए गलत है। सरकार को इस पर तत्काल कार्रवाई करने के साथ जिम्मेदार व्यक्तियों पर भी कार्रवाई करनी चाहिए। स्वामी दामोदराचार्य ने कहा कि जो लोग देवभूमि उत्तराखंड में आकर यहां की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और मां गंगा को दूषित करने का कार्य कर रहे हैं। ऐसे लोगों को मां गंगा तत्काल नष्ट कर दे। उन्होंने भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री पुस्कर सिंह धामी से मांग की है कि ऐसे लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.