उर्फी जावेद को नहीं पता कौन थे उस्ताद जाकिर हुसैन, पपाराजी ने निधन पर पूछा सवाल तो बिचका दिया मुंह
Updated on
17-12-2024 04:46 PM
उस्ताद जाकिर हुसैन अब हमारे बीच नहीं रहे। सोमवार की सुबह उनका सैन फ्रांसिस्को के अस्पताल में निधन हो गया। 73 साल की उम्र में उस्ताद के यूं चले जाने से जहां दुनियाभर में उनके फैंस सदमे में हैं, वहीं बॉलीवुड से लेकर राजनीतिक घरानों तक में हर कोई गमजदा है। लेकिन इन सब के बीच उर्फी जावेद का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने प्रख्यात तबला वादक के निधन पर अजीब सा रिएक्शन दिया है। उर्फी ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि जाकिर हुसैन कौन हैं।
उर्फी जावेद सोमवार शाम को मुंबई में हमेशा की तरह फोटो ऑप के लिए पहुंची थीं। वह इस दौरान अपनी अनूठी ड्रैगन ड्रेस को शोकेस कर रही थीं। सफेद रंग की इस ड्रेस के ऊपर एक सफेद ड्रैगन बना था, जिसमें से नीले रंग की रोशनी आ रही थी। वहां मौजूद पपाराजी जहां उर्फी को देखकर हमेशा की तरह तस्वीरें खींचने में जुटे हुए थे, वहीं उन्होंने मोहतरमा से चार ग्रैमी अवॉर्ड जीत चुके पद्म विभूषण उस्ताद जाकिर हुसैन के निधन पर प्रतिक्रिया भी मांगी।
उर्फी जावेद का रिएक्शन देख लोग जता रहे चिंता
उर्फी के इस रिएक्शन ने यकीनन उस्ताद जाकिर हुसैन के चाहने वालों को गहरा झटका दिया है। एक यूजर ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'यह गलत है। कम से कम लेजेंड लोगों के बारे में तो जानकारी होनी चाहिए।' एक अन्य ने लिखा, 'उर्फी तो लखनऊ की हैं। वहीं से पढ़ाई भी की है। इतनी जानकारी तो उनके पास होनी चाहिए थी।'
इडियोपैथिक पल्मोनरी फाइब्रोसिस से पीड़ित थे जाकिर हुसैन
बहरहाल, जानकारी के लिए बता दें कि परिवार के मुताबिक, उस्ताद जाकिर हुसैन इडियोपैथिक पल्मोनरी फाइब्रोसिस से पीड़ित थे। वह बीते दो हफ्तों से सैन फ्रांसिस्को के अस्पताल में भर्ती थे। बीते दिनों हालत बिगड़ने के बाद उन्हें ICU में एडमिट किया गया था, जहां सोमवार, 16 दिसंबर की सुबह उन्होंने आखिरी सांस ली।
साल 2015 में रिलीज 'बाहुबली' और फिर 2017 में आए इसके सीक्वल 'बाहुबली 2: द कन्क्लूजन' ने भारतीय सिनेमा की दिशा और दशा दोनों बदलकर रख दी थी। एसएस राजामौली…
अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हैं। फिल्म रिलीज के पहले ही दिन सिनेमा देखकर निकल रहे लोगों मे इस एक्शन,…
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में बबीता जी का किरदार निभाने वाली मुनमुन दत्ता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी जिंदगी की खूबसूरत झलकियां फैंस के…
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को जन्मदिन की बधाई देना, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारी पड़ रहा है। शुक्रवार, 26 जून को शिक्षा मंत्री के बर्थडे पर प्रधानमंत्री ने सुबह-सुबह…
दूसरे पद्म अवॉर्ड्स सम्मान समारोह में, भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सिनेमा, संगीत, जनसेवा और कला जैसे क्षेत्रों में योगदान के लिए कई जानी-मानी हस्तियों को सम्मानित कर रही हैं।…
'पंचायत' सीरीज की पूरी कास्ट को अब पूरा देश जानता है, लेकिन किसी ने नहीं सोचा होगा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कास्ट के कई फेमस चेहरों को पहचानते हैं।…
बेंगलुरु की एक अदालत ने साउथ सिनेमा के नामी एक्टर प्रकाश राज के खिलाफ गैर-जमानती वारंट फिर से जारी किया है। यह कदम कर्नाटक समेत तीन राज्यों की चार अलग-अलग…