उर्फी जावेद की आंखों का हुआ बुरा हाल, अंडर आई फिलर के बाद सूजा चेहरा तो बोलीं- ये सब स्कैम है

Updated on 31-12-2022 05:20 PM
अपने अतरंगी और बोल्ड अंदाज के लिए मशहूर उर्फी जावेद लोगों को चौंकाने का एक भी मौका अपने हाथ से जाने नहीं देती हैं। वह हर बार ही कुछ ऐसा पहनकर आ जाती हैं या फिर कुछ ऐसा बोल देती हैं कि देखने और सुनने वाले हैरान रह जाते हैं। लेकिन हाल ही उर्फी जावेद के साथ कुछ ऐसा हो गया कि उन्हें अपना चेहरा छुपाने के लिए मेकअप का सहारा लेना पड़ा। उर्फी जावेद ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर चेहरे की एक तस्वीर शेयर की है। इसमें उनकी आंखों के नीचे काले घेरे नजर आ रहे हैं और चेहरा भी सूजा हुआ है। तस्वीर देखकर ऐसा लग रहा है जैसे किसी ने उर्फी जावेद को मारा हो।
Uorfi Javed ने बताया कि उन्होंने अपनी इस हालत को मेकअप से छुपाया हुआ था, पर असलियत अब बता रही हैं। उर्फी जावेद ने इस तस्वीर के साथ इंस्टा स्टोरी पर लिखा है, 'तो कल मैंने इसे मेकअप से छुपाया हुआ था। मुझे खुद पर गर्व है। नहीं, नहीं। मुझे किसी ने मारा नहीं है। मैंने अंडर आई फिलर्स करवाए थे और तभी यह चोट लग गई।'

कोई भी अंडर आई क्रीम डार्क सर्कल नहीं हटा सकती

उर्फी जावेद ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें वह बता रही हैं कि कोई भी ऐसी अंडर आई क्रीम नहीं है जो आपके काले घेरे खत्म कर सके। यह सब स्कैम है। वीडियो में उर्फी जावेद कह रही हैं, 'हां मैंने अंडर आई फिलर्स करवाए क्योंकि मेरे बहुत ही ज्यादा डार्क सर्कल थे। और ये जितनी भी अंडर आई क्रीम आती हैं, ये सभी स्कैम हैं। ऐसी कोई अंडर आई क्रीम नहीं है जो आंखों के नीचे के काले घेरे खत्म कर सके। सिर्फ फिलर्स करवाना वही बेहतर ऑप्शन है।'



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
 17 September 2026
सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने बुधवार को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) के पुनर्गठन की घोषणा की। 18 सदस्यों वाले इस बोर्ड में फिल्म और मनोरंजन जगत की कई…
 17 September 2026
दिल्ली हाई कोर्ट ने बुधवार को ' मिर्जापुर: द मूवी ' के मेकर्स से फिल्म के एक अहम सीन में 'शूरवीर' गाने के इस्तेमाल पर सवाल उठाए। यह गाना असल…
 17 September 2026
सुप्रीम कोर्ट ने प्रोड्यूसर बोनी कपूर और उनकी बेटियों, जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर को नोटिस जारी किया है। यह नोटिस चेन्नई में दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी और उनके परिवार द्वारा…
 17 September 2026
टीवी एक्टर करण वाही इन दिनों 'खतरों के खिलाड़ी' में अपने स्टंट और परफॉर्मेंस को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच उन्होंने रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में एंट्री के…
 17 September 2026
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और लंबे समय तक साउथ सिनेमा पर राज करने वाले एक्टर सी. जोसेफ विजय के बेटे जेसन संजय अब अपने पिता की पहचान से अलग अपनी खुद…
 17 September 2026
रामानंद सागर के मशहूर टीवी शो 'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाले एक्टर सुनील लहरी ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उन्हें…
 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
Advt.