OTT डेब्यू करेंगी उर्मिला मातोंडकर सामने आया वेब सीरीज का पहला लुक

Updated on 04-10-2022 08:00 PM
लंबे गैप के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर एक बार फिर एक्टिंग की दुनिया में कम बैक करने के लिए तैयार हैं। एक्ट्रेस सौरभ वर्मा की अपकमिंग वेब सीरीज तिवारी से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अपना डेब्यू करने वाली हैं। 3 अक्टूबर को फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आया। एक्ट्रेस ने खुद सोशल मीडिया पर फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए, सीरीज की अनाउंसमेंट की। पोस्टर देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि सीरीज में उर्मिला बिल्कुल अलग अंदाज में एक्शन करती नजर आने वाली हैं।
फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने सोशल मीडिया हैंडल पर तिवारी का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा- उर्मिला अपनी अपकमिंग वेब सीरीज तिवारी से ओटीटी की दुनिया में कदम रखने जा रही हैं। पोस्टर में उर्मिला चेहरे पर खून और बिखरे हुए बालों में बिल्कुल डिफरेंट नजर आ रही हैं। पोस्टर देखकर लग रहा है कि उर्मिला इस सीरीज में एक्शन करती नजर आएंगी। पोस्टर में लिखा है- इस बार आखिरी खड़ा होने वाला पुरुष एक महिला होगी।

उर्मिला ने अपनी डेब्यू वेब सीरीज की अनाउंसमेंट करते हुए कैप्शन में लिखा- 'मैं वेब सीरीज तिवारी से अपनी वापसी और डिजिटल डेब्यू का पहला लुक साझा करने के लिए बेहद एक्साइटेड हूं। आप सभी के सपोर्ट से यह मुमकिन हो पाया है। यह पहले से ज्यादा अधिक चुनौतीपूर्ण वापसी का वादा रहा है। उम्मीद है कि आप सभी को यह सीरीज रोमांचक लगेगी। मेरी नई जर्नी की शुरुआत के लिए आप सभी के साथ, प्यार और शुभकामनाओं की जरूरत है।'

मां-बेटे के रिश्ते पर बनी है वेब सीरीज
 रिपोर्ट्स की मानें तो उर्मिला की यह सीरीज मां-बेटी के जज्बाती रिश्तों पर बनी है। इतना ही नहीं फिल्म की कहानी छोटे कस्बे की है, जिसमें आपको उर्मिला का एक्शन भी देखने को मिलने वाला है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
Advt.