पाक क्रिकेटर नसीम शाह के पीछे-पीछे श्रीलंका पहुंची उर्वशी रौतेला

Updated on 29-07-2023 02:58 PM
नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला पिछले कुछ समय से क्रिकेट की वजह से सुर्खियों में रही हैं। उनके और टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के बीच हुए विवाद से उर्वशी काफी ज्यादा चर्चा में रहीं थी। दोनों ने एक दूसरे को लेकर काफी कुछ कहा था। हालांकि एशिया कप 2022 के बाद से पंत और उर्वशी का मामला ठंडा हो गया। क्योंकि एशिया कप के दौरान उर्वशी का नाम पाकिस्तान के युवा तेज तर्रार गेंदबाज नसीम शाह के साथ जोड़ा जाने लगा था। वहीं अब एक बार फिर दोनों चर्चा में है। इसकी वजह उर्वशी का श्रीलंका जाना है।

नसीम शाह से मिलने श्रीलंका पहुंची उर्वशी रौतेला?
हाल ही में श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जी रही थी, जिसकी मेजबानी श्रीलंका कर रहा था। सीरीज का दूसरा टेस्ट 24 जुलाई से कोलंबो में खेला जा रहा था। बता दें कि पाकिस्तान के नसीम शाह भी कोलंबो टेस्ट में टीम के प्लेइंग 11 का हिस्सा थे। हालांकि श्रीलंका और पाकिस्तान के टेस्ट मैच के दौरान ही बॉलीवुड के चार्मिंग एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला भी श्रीलंका पहुंच गई और वह कोलंबो ही आई।

इस बात का खुलासा उर्वशी की इंस्टाग्राम स्टोरी से हुआ था। ऐसे में अब फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स का मानना है कि उर्वशी नसीम से मिलने श्रीलंका आई। लेकिन इस बात का कही से कही तक कोई सबूत नहीं है। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि उर्वशी अपने काम के सिलसिले में कोलंबो गई थी। हालांकि रौतेला के श्रीलंका पहुंचने से एक बार फिर नसीम के साथ उनका नाम लिया जाने लगा।

कोलंबो टेस्ट में छाए नसीम शाह
कोलंबो टेस्ट पाकिस्तान ने बड़ी आसानी के साथ एक पारी और 222 रन के साथ जीत लिया। इस मैच में नसीम शाह का प्रदर्शन भी सातवें आसमान पर रहा। उन्होंने दोनों पारियों में मिलाकर कुल 6 विकेट लिए। शाह लगातार अपनी अच्छी गेंदबाजी से सबको प्रभावित कर रहे हैं। नसीम पाकिस्तान के लिए तीनों फॉर्मेट खेलते हैं। वहीं बात करें पाकिस्तान और श्रीलंका की टेस्ट सीरीज की तो, पाकिस्तान ने 2 मैच की टेस्ट सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली। उन्होंने श्रीलंका को उनके घर में क्लीनस्वीप किया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
Advt.