उर्विल टी-20 में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय:सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में 28 गेंदों में लगाई सेंचुरी

Updated on 27-11-2024 04:45 PM

गुजरात टीम के ओपनर और विकेटकीपर उर्विल पटेल टी-20 फॉर्मेट में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने बुधवार को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में त्रिपुरा के खिलाफ मात्र 28 गेंदों में सेंचुरी लगाई।

मैच इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला गया। उर्विल से पहले यह रिकॉर्ड ऋषभ पंत के नाम था, जिन्होंने 2018 में इसी टूर्नामेंट में हिमाचल प्रदेश के खिलाफ 32 गेंदों पर शतक लगाया था। उर्विल ने 35 गेंदों पर नाबाद 113 रन बनाए। इसमें 12 छक्के और 7 चौके लगाए।

गुजरात ने 8 विकेट से मैच जीता 

त्रिपुरा ने पहले बैटिंग की और 20 ओवर में 8 विकेट पर 155 रन बनाए। जवाब में गुजरात ने महज 10.2 ओवर में 2 विकेट पर 156 रन बनाकर जीत दर्ज की। उर्विल ने टीम को 8 विकेट से जीत दिलाई। उन्होंने पहले विकेट के लिए ओपनर आर्यन देसाई के साथ मिलकर 150 रनों की साझेदारी की।

सबसे तेज शतक लगाने वाले उर्विल दुनिया के दूसरे बल्लेबाज

उर्विल टी20 क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले एस्टोनिया देश के साहिल चौहान ने साइप्रस के खिलाफ 27 गेंदों पर शतक लगाया था। तीसरे नंबर पर वेस्टइंडीज के क्रिस गेल हैं। उन्होंने IPL-2013 के सीजन में पुणे वारियर्स के खिलाफ RCB के लिए खेलते हुए 30 बॉल में शतक लगाया था।

टी-20 इंटरनेशनल में रोहित सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय

टी-20 इंटरनेशनल में भारत के लिए सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम हैं। उन्होंने 2021 में श्रीलंका के खिलाफ 35 बॉल में सेंचुरी लगाई थी।

IPL मेगा ऑक्शन में अनसोल्ड रहे उर्विल 

IPL-2025 के मेगा ऑक्शन में उर्विल ​अनसोल्ड रहे। यह ऑक्शन 24 और 25 नवंबर को सऊदी अरब के जेद्दाह मिले थे। ​​​​​​उर्विल पर किसी टीम ने बोली नहीं लगाई थी। 2023 मिनी ऑक्शन में उन्हें गुजरात टाइटंस ने खरीदा था। हालांकि उन्हें मैच खेलने का मौका नहीं मिला था।

लिस्ट ए का दूसरा सबसे तेज शतक भी उर्विल के नाम 

उर्विल ने इससे पहले पिछले साल 27 नवंबर को ही विजय हजारे ट्रॉफी में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 41 गेंदों पर शतक लगाया था। यह लिस्ट-ए क्रिकेट में दूसरा सबसे तेज शतक था। उनसे आगे इस लिस्ट में यूसुफ पठान हैं, जिन्होंने 2009-10 में 40 गेंदों पर सेंचुरी लगाई थी।

उर्विल ने टी-20 के 44 मैचों में 23.52 की औसत से 988 रन बनाए हैं। इसमें 1 शतक और 4 अर्धशतक भी शामिल हैं। ओवरऑल टी-20 में उनका स्ट्राइक रेट 164.11 है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 September 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए विराट कोहली के बल्ले से वनडे शतक निकलना हमेशा से एक अलग अहसास कराता है। करियर के इस मोड़ पर उनके शतकों का…
 29 September 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के मेंस टी20 क्रिकेट इवेंट का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला 1 अक्टूबर 2026 को भारत और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा। यह हाई-वोल्टेज मुकाबला जापान के…
 29 September 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने अपने अनुसार दुनिया का सबसे परफेक्ट और अल्टीमेट वनडे बल्लेबाज तैयार किया है। ब्रॉडकास्टर स्टार स्पोर्ट्स के साथ एक खास…
 29 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान पुरुष क्रिकेट टीम के अतरंगी आर्मी ट्रेनिंग ड्रिल्स और मैदान पर खराब फील्डिंग के किस्से तो अक्सर सामने आते रहते हैं, लेकिन अब पाकिस्तान विमेंस क्रिकेट टीम…
 29 September 2026
नागोया: इसे कहते हैं अचूक निशाना। भारत की बेटी नीरू ढांडा ने एशियन गेम्स के 75 साल के इतिहास में पहली बार वो कर दिखाया, जिसका इतिहास स्वर्णिम अक्षरों में…
 29 September 2026
नागोया: नीरू ढांडा ने एशियाई खेलों की महिला ट्रैप व्यक्तिगत स्पर्धा में मंगलवार को इतिहास रचते हुए भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने 28 अंक के साथ नया…
 28 September 2026
तिरुवनंतपुरम: भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में रोहित शर्मा का पुराना अंदाज देखने को मिला। मैच की पहली पारी में फील्डिंग के दौरान उन्होंने रवींद्र…
 28 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले वनडे मुकाबले में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने अपने बल्ले से शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम इंडिया को एक आसान और बड़ी…
 28 September 2026
निशिन (जापान): भारतीय क्रिकेट टीम एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। बारिश और खराब मैदान के कारण टॉस तक नहीं हो सका। बीसीसीआई ने बताया कि बारिश…
Advt.