ईरान पर सबसे बड़े हमले की तैयारी में अमेरिकी सेना, कई हफ्तों तक चल सकती है जंग, खुलासा

Updated on 14-02-2026 01:46 PM
वॉशिंगटन: अमेरिकी सेना ईरान के खिलाफ बड़े सैन्य ऑपरेशन की तैयारी कर रही है, जो इस्लामिक मुल्क के खिलाफ अमेरिका का सबसे बड़ा हमला हो सकता है। यह अभियान कई हफ्तों तक चल सकता है। समाचार एजेंसी रॉयटर्स से दो अमेरिकी अधिकारियों ने नाम न बताने की शर्त पर यह जानकारी दी है। इससे पश्चिम एशिया में एक बड़े युद्ध का खतरा बढ़ गया है। इससे ईरान और अमेरिका के बीच पिछले सप्ताह शुरू हुई बातचीत पर भी खतरा मंडराने लगा है। ईरान और अमेरिकी डिप्लोमैट तेहरान के न्यूक्लियर प्रोग्राम पर चर्चा के लिए ओमान में मिले थे।

इन घटनाक्रमों के बीच ट्रंप प्रशासन मिडिल ईस्ट में दूसरा एयरक्राफ्ट कैरियर भेज रहा है। अमेरिकी अधिकारियों ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि दूसरे एयरक्राफ्ट कैरियर के साथ हजारों और सैनिक, फाइटर जेट, गाइडेड-मिसाइल विध्वंसक और दूसरे हथियार शामिल होंगे, जो हमला करने और उनसे बचाव करने में सक्षम हैं।

ईरान पर ट्रंप के तीखे तेवर

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप शुक्रवार को नॉर्थ कैरोलिना में एक बेस पर अमेरिकी सैनिकों से बात कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि ईरान के साथ डील करना मुश्किल रहा है। ट्रंप ने कहा, 'कभी-कभी आपको डरना पड़ता है। यही एकमात्र चीज है जिससे सच में स्थिति को संभाला जा सकता है।' ट्रंप के इस बयान के बाद ईरान पर संभावित हमले को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। हालांकि, जब अमेरिकी मिलिट्री ऑपरेशन की तैयारी पर पूछा गया तो वॉइट हाउस की प्रवक्ता एना केली ने कहा, 'ईरान के मामले राष्ट्रपति ट्रंप के पास सभी विकल्प मौजूद हैं।'

अमेरिका की क्या है तैयारी?

हालांकि, पेंटागन ने इस बारे में कोई टिप्पणी करने से मना कर दिया है, लेकिन पिछले उदाहरण इस बारे में संकेत देते है। अमेरिका ने पिछले साल जून में जब ईरान के परमाणु स्थलों पर हमले किए थे तो इस इलाके में दो एयरक्राफ्ट कैरियर भेजे थे। हालांकि, जून में किया गया 'मिडनाइट हैमर' ऑपरेशन केवल एक बार हमला था। इसके लिए बी-2 स्टील्थ बॉम्बर्स ने अमेरिका से उड़ान भरी थी।


अधिकारियों का कहना है कि इस बार अमेरिकी तैयारी ज्यादा बड़ी है। एक अधिकारी ने बताया कि अमेरिकी सेना केवल परमाणु ढांचे पर ही नहीं, बल्कि ईरान के सरकारी और सुरक्षा ठिकानों पर भी हमला कर सकती है। अधिकारी ने इस बारे में अधिक जानकारी देने से मना कर दिया।

ईरान पर हमला आसान नहीं

एक्सपर्ट्स का कहना है कि ईरान के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन शुरू करना खतरनाक हो सकता है। ईरान के पास मध्य पूर्व में मिसाइलों का सबसे बड़ा जखीरा है। ईरान अगर जवाबी हमला करता है तो इलाके में लड़ाई का खतरा बढ़ सकता है। अमेरिकी अधिकारी ने भी इस बात को स्वीकार किया है। उन्होंने बताया कि अमेरिका को पूरी उम्मीद है कि ईरान जवाबी कार्रवाई करेगा, जिससे कुछ समय तक एक के बाद एक जवाबी हमले चलते रहेंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका का F-16 फाइटर जेट क्रैश हुआ है। गुरुवार को मिशिगन के ग्रामीण इलाके में F-16 हादसे का शिकार हुआ है। हालांकि पायलट समय रहते सुरक्षित बाहर निकलने में…
 18 September 2026
ढाका: लंदन से बांग्लादेश जा रही बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट में 2 यात्रियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों यात्रियों के बीच सीट को लेकर विवाद हुआ था,…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी एयरफोर्स के 14 अफसर बांग्लादेश पहुंचे हैं। ये अफसर एक विशेष फ्लाइट से ढाका पहुंचे, जिसके बाद इनको वीजा उपलब्ध कराया गया। बांग्लादेशी गृह मंत्रालय की ओर से…
 18 September 2026
इस्लामाबाद: सिंधु जल संधि (IWT) पर भारत को दुनिया का साथ मिलता दिख रहा है। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) के 63वें सत्र के दौरान आयोजित कॉन्फ्रेंस में अंतरराष्ट्रीय वक्ताओं…
 18 September 2026
माले: मालदीव ने गुरुवार को भारत को 150 मिलियन डॉलर का बकाया चुका दिया है। यह रकम 2019 में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की सुविधा के जरिए ली गई…
 18 September 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में तैनात एक पुलिस अधिकारी का शेख हसीना को लेकर ऑडियो सामने आने के बाद महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में अधिकारी को तैनाती…
 18 September 2026
काठमांडू: नेपाल ने पिछले महीने आई भयानक बाढ़ चलते हुए तबाही के बाद बुनियादी ढांचे के पुनर्निर्माण और बहाली के लिए भारत से मदद मांगी है। इसी सप्ताह गुरुवार को…
 18 September 2026
ढाका: झारखंड में अडानी पावर के थर्मल प्लांट में शटडाउन को बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) ने तारिक रहमान के ब्रिक्स समिट के लिए दिल्ली ना आने से जोड़ा है। यह…
 17 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी संसद ने भारी बहुमत से 'रूस बैन बिल' (Lindsey O. Graham Sanctions Act) पारित कर दिया है। इस बिल के पास होने से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को रूसी…
Advt.