लाल सागर में US नेवी की पहली बड़ी कार्रवाई, हेलिकॉप्टर्स ने 34 मिनिट में पूरा किया ऑपरेशन

Updated on 01-01-2024 02:15 PM

लाल सागर में दुनिया के तमाम देशों के सिरदर्द बनते जा रहे यमन के हूती विद्रोहियों को रविवार को बड़ा झटका लगा। एक कार्गो शिप पर कब्जे की कोशिश कर रहे हूती विद्रोहियों के खिलाफ अमेरिकी नेवी ने ऑपरेशन किया। नेवी हेलिकॉप्टर्स ने सिर्फ 34 मिनिट में हूती विद्रोहियों की तीन नावों को बमबारी में तबाह करके उन्हें समंदर में डुबा दिया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक- लाल सागर में अमेरिकी नेवी के कमान संभालने के बाद यह अब तक का सबसे बड़ा मिलिट्री ऑपरेशन है।

कैसे हुआ ऑपरेशन

‘वॉइस ऑफ अमेरिका’ की रिपोर्ट के मुताबिक- रविवार सुबह अमेरिकी नेवी का अलर्ट मिला था कि हूती विद्रोहियो डेनमार्क के कार्गो शिप को हाईजैक करने वाले हैं। इसके बाद लाल सागर यानी रेड सी में तैनात वॉरशिप आनजनहॉवर को अलर्ट किया गया। इस पर तैनात नेवी हेलिकॉप्टर्स ने कुछ देर बाद डेनमार्क के शिप की तरफ रुख किया।

इस शिप से कुछ दूरी पर उन्हे अलग-अलग दिशाओं में हूतियों की तीन बोट्स नजर आईं। बोट्स के अमेरिकी हेलिकॉप्टर्स पर फायरिंग की गई। इसके बाद हेलिकॉप्टर्स में मौजूद मरीन्स ने ऑपरेशन शुरू किया और सिर्फ 34 मिनट में हूतियों की तीनों बोट्स को तबाह करते हुए, उन्हें समंदर में डुबा दिया।

अब तक यह साफ नहीं हो सका है कि तीन बोट्स में कुल कितने हूती विद्रोही सवार थे। हालांकि, हूती विद्रोहियों की नावें काफी बड़ी होती हैं और इनमें काफी लोग मौजूद रहते हैं। कुछ दिन पहले हूती विद्रोहियों ने अमेरिका को इस इलाके से निकल जाने की धमकी दी थी।

एक रिपोर्ट में कहा गया है कि हूती विद्रोही चार बोट्स से आए थे और एक बोट का अब तक पता नहीं चल सका है। अमेरिकी नेवी ने सिर्फ यह बताया है कि ऑपरेशन में उसे किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ।

एबीसी न्यूज के मुताबिक- क्रिसमस के पहले 30 दिन में हूती विद्रोहियों ने 20 शिप्स को अटैक किया। ये सभी कार्गो शिप्स थे और रविवार को जिस डेनमार्क के शिप को अमेरिका ने बचाया, उस पर 10 दिन में दूसरी बार हमले की कोशिश हुई।

हूती विद्रोहियों के पास ड्रोन और छोटी मिसाइलें भी हैं। यही वजह है कि कई बार वो लाल सागर में किसी छोटे मिलिट्री शिप पर भी भारी पड़ जाते हैं। हालांकि, अब अमेरिका और ब्रिटेन के वॉरशिप यहां अलर्ट मोड पर हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के सूचना और प्रसारण मंत्री ने शहबाज शरीफ की संयुक्त राष्ट्र महासभा में दी गई स्पीच की जमकर तारीफ की है। तरार ने अपने प्रधानमंत्री की स्पीच को…
 29 September 2026
ढाका: बांग्लादेश और भारत की खुफिया एजेंसियों ने पता लगाया है कि जमात-ए-इस्लामी तारिक रहमान की बीएनपी सरकार को गिराने की कोशिश कर रही है। उनका लक्ष्य जुलाई के विवादित…
 29 September 2026
वॉशिंगटन: विदेश मंत्री एस. जयशंकर का कहना है कि भारत सीमापार आतंकवाद (पाकिस्तान से) के बड़े खतरे का सामना कर रहा है। भारत के सहयोगियों का इन चिंताओं पर ध्यान…
 29 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में सोमवार से तीन दिन (28-30 सितंबर) की शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की बैठक शुरू हो गई है। बैठक में एससीओ के दूसरे सदस्यों के…
 29 September 2026
अंकारा/मॉस्को: रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा है कि रूस, तुर्की से किसी तीसरे मित्र देश को S-400 ट्रायम्फ मिसाइल सिस्टम ट्रांसफर करने पर…
 29 September 2026
न्‍यूयॉर्क: न्यूयॉर्क में 14वें भारत-ब्राजील-दक्षिण अफ्रीका (आईबीएसए) त्रिपक्षीय मंत्रिस्तरीय आयोग की बैठक संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र के मौके पर हुई। बैठक में दक्षिण अफ्रीका के विदेश मंत्री रोनाल्ड…
 29 September 2026
ढाका: भारत और बांग्लादेश के बीच तीन दशक पुरानी गंगा जल संधि इस साल खत्म हो रही है। ऐसे में दोनों देशों के अधिकारियों ने दिसंबर में खत्म होने वाली…
 28 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में अजरबैजान की 20 साल की महिला के साथ कथित गैंगरेप और लूट का मामला सामने आया है। पुलिस ने रविवार को बताया कि महिला ने लाहौर में…
 28 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने उन कंपनियों के खिलाफ सख्ती की बात कही है, जो अमेरिकी कर्मचारियों को नौकरी से निकालकर H-1B के तहत विदेशी वर्कर की मांग करती…
Advt.