US: सातवीं के छात्र ने दिखाई सलाम करने वाली बहादुरी, बेहोश हुआ ड्राइवर तो फुर्ती से बस को रोका, 66 बच्चों की बचाई जान

Updated on 29-04-2023 07:18 PM
वॉशिंगटन: अमेरिका में कक्षा सात के एक छात्र ने हैरान करने वाला कारनामा करके अपने साथियों की जान बचाई है। बस से घर जाने के दौरान उसका ड्राइवर बेहोश हो गया, जिसके बाद इस लड़के ने तेजी दिखाते हुए बस को रोका। घटना अमेरिका के मिशिगन राज्य में बुधवार को हुई, जिसका वीडियो अब दुनिया भर में देखा जा रहा है। वॉरेन कंसोलिडेटेड स्कूल की ओर से जारी एक वीडियो में दिख रहा है कि ड्राइवर का सिर तेजी से हिल रहा है। बाद में वह एक तरफ झुक जाता है।

इस घटना के कुछ ही देर बाद छात्र डिलन रीव्स कैमरे के फ्रेम में दिखता है और स्टीयरिंग व्हील को पकड़ लेता है। Fox2 डेट्रायट के मुताबिक वह बस को ब्रेक के जरिए सुरक्षित रोकने में कामयाब रहा। सुपरिटेंडेंट रॉबर्ट लिवरनॉइस के मुताबिक इस दौरान बस ट्रैफिक से टकराने वाली थी। बस को रोकते ही उसने कहा, 'कोई 911 (इमरजेंसी नंबर) को कॉल करो।' इसके साथ ही डिलन ने बाकी बच्चों से शांत रहने को कहा।

जिस दौरान यह घटना हुई तब बस में 66 लोग मौजूद थे। घटना के दौरान बाकी बच्चे डर से चिल्लाने लगे। लिवरनॉइस के मुताबिक ड्राइवर ने इमरजेंसी सिग्नल भेज कर बता दिया था कि वह ठीक महसूस नहीं कर रहा है और गाड़ी को रोक देगा। सातवीं में पढ़ने वाला छात्र डिलन ड्राइवर के पीछे की पांचवी पंक्ति में बैठा था। इसके बावजूद चालक के बेहोश होने के कुछ ही सेकंड में वह कूद कर आगे आ गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि वह स्टीयरिंग को पकड़े हुए है और गाड़ी का ब्रेक लगा रहा है।

छात्र को स्कूल ने किया सलाम

एक बयान में रॉबर्ट लिवरनॉइस ने कहा, 'एक तेज तर्रार 7वीं कक्षा के छात्र ने चालक को संकट में देखा और बस को रोक दिया। पुलिस और अग्निशमन विभाग ने तेजी से प्रक्रिया दी और चालक को संभाला। छात्रों को एक दूसरी बस से सुरक्षित घर भेज दिया गया।' उन्होंने आगे कहा, 'इस छात्र ने आज जो किया है, उस पर हम सभी को गर्व है।' गुरुवार को इस बहादुरी के लिए डिलन को पूरे स्कूल ने सलाम किया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.