ईरान पर हमले को लेकर अमेरिका-स्पेन में ठनी: पीएम सांचेज बोले- ये जंग 'ऐतिहासिक गलती', फिर भड़केंगे ट्रंप?

Updated on 07-03-2026 12:25 PM
मैड्रिड: स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने ईरान के खिलाफ अमेरिका की लड़ाई को एक 'बहुत बड़ी गलती' कहा है। उनका यह बयान तब आया है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप स्पेन के साथ व्यापार समझौते तोड़ने की धमकी दे चुके हैं। पीएम सांचेज ईरान के खिलाफ हमले शुरू होने के बाद से ही अपने "No to war" मैसेज को दोहरा रहे हैं। उन्होंने पहले भी कई बार सभी पक्षों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

स्पेन से क्यों चिढ़े हुए हैं ट्रंप


इससे पहले स्पेन ने अमेरिका के उस अनरोध को मानने से इनकार कर दिया था, जिसमें ईरान पर हमला करने के लिए दक्षिणी स्पेन में मिलकर बेस चलाने की बात कही गई थी। स्पेन ने दो-टूक कहा है कि वह किसी तीसरे देश के खिलाफ अपने सैन्य अड्डे के इस्तेमाल की इजाजत नहीं देगा। इसी पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए ट्रंप ने स्पेन से सभी व्यापारिक समझौते तोड़ने की धमकी दी थी। उन्होंने स्पेन को एक बुरा देश करार दिया था।

ट्रंप-सांचेज में पुरानी अदावत


ईरान के खिलाफ लड़ाई में साथ देने से इनकार सांचेज और ट्रंप के बीच अनबन का पहला मामला नहीं है। इससे पहले, उन्होंने ट्रंप की मांग के मुताबिक डिफेंस खर्च बढ़ाने के वादे में NATO साथियों के साथ शामिल होने से इनकार कर दिया था। वह गाजा में इजरायल के युद्ध के भी कड़े आलोचक थे, जिसे दुनिया भर में विरोध के बावजूद ट्रंप ने समर्थन किया है। स्पेन ने इजरायल के साथ रक्षा समझौते भी रद्द किए थे।

जयराम रमेश ने मोदी सरकार पर साधा निशाना


कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश ने स्पेन के पीएम सांचेज के बयान को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "NATO के सदस्य स्पेन के प्रधानमंत्री ने अभी-अभी ईरान पर अमेरिका-इजरायल के हमले को एक बहुत बड़ी गलती और इंटरनेशनल कानून का उल्लंघन बताया है। ऐसा कहने की उनकी हिम्मत की तारीफ होनी चाहिए। हमारे मामले में प्रधानमंत्री की चुप्पी उनकी कायरता और डरपोकपन को दिखाती है।"

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
बेलग्रेड: यूक्रेन में जारी युद्ध के बीच एक ऐसी तस्वीर आई है जिससे रूस बहुत परेशान होगा। सर्बिया के लड़ाकू विमान MiG-29 में चीनी CM-400AKG मिसाइलों को इंटीग्रेट देखा गया है।…
 11 March 2026
मॉस्को: अमेरिका और इजरायल के ईरान पर लगातार हमलों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के अपने समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की है। इसमें भी खास…
 11 March 2026
तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के घायल होने की खबर है। इजरायली मीडिया में दावा किया है कि युद्ध के दौरान मोजतब खामेनेई घायल हो गए थे। हालांकि,…
 11 March 2026
शैलेंद्र पांडेय, तेहरान/नई दिल्‍ली: इसे डॉनल्ड ट्रंप की मासूमियत कह लीजिए या फिर नादानी कि उन्हें डिप्लोमेसी की मान्य भाषा नहीं आती। वह शब्दों को मर्यादा के कपड़े नहीं पहनाते, बस…
 11 March 2026
रियाद/अबू धाबी: होर्मुज स्ट्रेट में ईरान की धमकियों के बीच खाड़ी में दो ऐसे पाइपलाइन हैं जिनसे दुनिया को तेल और गैस की सप्लाई हो सकती है। एक सऊदी अरब में…
 11 March 2026
तेहरान: अमेरिका और इजरायल से युद्ध के बीच ईरान और भारत के विदेश मंत्रियों के बीच फोन पर बात हुई है। ईरानी विदेश मंत्रालय ने एक्स पर पोस्ट के जरिए इसकी…
 11 March 2026
सियोल/वॉशिंगटन: ईरानी मिसाइलों से बचने के लिए अमेरिका ने दक्षिण कोरिया से THAAD एयर डिफेंस सिस्टम को धीरे धीरे बाहर निकालना शुरू कर दिया है। इनकी तैनाती मिडिल ईस्ट में की…
 09 March 2026
इस्लामाबाद/बीजिंग: स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) की रिपोर्ट से पता चला है कि पाकिस्तान अब अपने 80 फीसदी हथियार चीन से खरीदता है। SIPRI ने 2026 के लिए नई रिपोर्ट…
 09 March 2026
नेपाल में Gen-Z आंदोलन के बाद हुए संसदीय चुनाव के नतीजों ने देश की राजनीति में क्रांतिकारी बदलाव का संकेत दिया। इससे पहले 2006 की पहली जनक्रांति के बाद हुए…
Advt.