बिना भारत लौटे US वर्किंग वीजा रिन्यू होगा, इंटरव्यू भी जरूरी नहीं, जानिए डिटेल

Updated on 30-11-2023 02:56 PM
वॉशिंगटन : अमेरिका दिसंबर में H-1B वीजा की कुछ कैटिगरी के रिन्यूअल के लिए एक पायलट प्रोग्राम शुरू करने जा रहा है। इससे बड़ी संख्या में भारतीय IT पेशेवरों को लाभ होगा। H-1B वीजा पर ही IT कंपनियां हर साल भारत और चीन जैसे देशों से हजारों की संख्या में कर्मचारी भर्ती करती हैं। पायलट प्रोग्राम में केवल 20,000 उम्मीदवारों को शामिल किया जाएगा और इसकी घोषण उस वक्त की गई थी जब जून में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अमेरिका की यात्रा की थी।

वीजा सेवाओं के लिए उप सहायक विदेश मंत्री जूली स्टफ्ट ने कहा, 'भारत में मांग (अमेरिकी वीजा) अब भी बहुत ज्यादा है। हम नहीं चाहते की इंतजार का समय छह, आठ और 12 महीने हो। हम यह तय करना चाहते हैं कि यात्रियों को जितना जल्दी हो सके इंटरव्यू का वक्त मिले। हम एक ओर इसे घरेलू वीजा रिन्यूअल प्रोग्राम से कर रहे हैं जो काफी हद तक भारत पर केंद्रित है।' दिसंबर से तीन महीने की अवधि में विदेश मंत्रालय उन विदेशी नागरिकों को 20,000 वीजा जारी करेगा जो पहले से ही देश में हैं।

पिछले साल 1.4 लाख भारतीय छात्रों को US वीजा

अमेरिका ने पिछले साल 1 लाख 40 हजार से ज्यादा भारतीय छात्रों को वीजा जारी किए हैं। साथ ही अमेरिकी प्रशासन वीजा के वास्ते इंटरव्यू के लिए इंतजार का समय कम करने के लिए कई कदम उठा रहा है। वीजा सेवाओं के लिए उप सहायक विदेश मंत्री जूली स्टफ्ट ने कहा कि भारत में अमेरिकी मिशन ने यह सुनिश्चित करने के लिए हफ्ते में छह-सात दिन काम किया कि स्टूडेंट्स की क्लास शुरू होने से पहले उनका इंटरव्यू ले लिया जाए। स्टफ्ट ने कहा, 'हमने इस साल भारत में जो किया, उससे हम गौरवान्वित हैं। मेरा मानना है कि इतिहास में पहली बार हमने भारत में 10 लाख वीजा जारी करने का लक्ष्य रखा और न केवल हमने इसे पूरा किया, बल्कि यह काम कई महीने पहले ही कर लिया गया। इस तरह संख्या इससे कहीं आगे जाएगी।'

उन्होंने कहा, 'भारत से इस साल अमेरिका आने के लिए कामगारों, क्रू मेंबर्स के सदस्यों और छात्रों के आवेदन की रेकॉर्ड संख्या है। इंटरव्यू के लिए इंतजार का समय कम करने के लिए कई कदम उठा रहे हैं। इसके लिए बड़ी संख्या में अधिकारियों को भारत भेज रहे हैं।' US ने 2023 में अब तक एक करोड़ से ज्यादा वीजा जारी किए हैं जो कि उसके अनुमान से 20 लाख ज्यादा हैं। यह उसके विदेशी मिशनों के लिए अब तक की सर्वाधिक वीजा संख्या है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप में कोहराम मचा हुआ है। 125 अरब डॉलर के इस ग्रुप पर कंट्रोल को लेकर ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा…
 18 September 2026
नोएडा: ऑयल सेक्टर की महारत्न कंपनी Oil India Ltd (OIL) का नाम तो सुना ही होगा। यह केंद्रीय पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मिनिस्ट्री के तहत काम करती है। कंपनी ने…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी Apple के लेटेस्ट आईफोन 18 Pro और Pro Max की बिक्री आज से शुरू हो गई है। कंपनी के भारत में छह स्टोर…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश की कई सारी बीमा कंपनियां कई प्रकार की बीमा सुविधा देती हैं। मेडिकल इंश्योरेंस से लेकर लाइफ इंश्योरेंस तक, वाहनों के बीमा से लेकर पूरे परिवार के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
Advt.