सुबह करीब 11 बजे से यूजर पोस्ट नहीं देख पा रहे थे, दुनियाभर में इसके 33 करोड़ यूजर

Updated on 21-12-2023 01:34 PM

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X की सर्विस फिर से शुरू हो गई है। ये प्लेटफॉर्म करीब एक घंटे डाउन रहा। इस कारण यूजर्स पोस्ट नहीं देख पा रहे थे। भारत समेत दुनियाभर के यूजर्स को गुरुवार सुबह करीब 11 बजे से X को एक्सेस करने में समस्या हो रही थी।

यूजर्स को पोस्ट की जगह एक मैसेज दिख रहा था जिसमें लिखा था 'वेलकम टु X'। इससे प्लेटफॉर्म के डेस्कटॉप और मोबाइल दोनों वर्जन प्रभावित हुए थे। आउटेज ट्रैकिंग वेबसाइट डाउनडिटेक्टर.कॉम पर भी कई लोगों ने X के डाउन होने की जानकारी दी थी।

मार्च-जुलाई में भी सर्विस डाउन हुई थी
यह पहली बार नहीं है कि एक्स को आउटेज का सामना करना पड़ा। इससे पहले इसी साल मार्च और जुलाई में भी X डाउन हुआ था। तब भी यूजर्स को पोस्ट देखने और पोस्ट करने में परेशानी हो रही थी। भारत सहित विभिन्न देशों के यूजर्स ने आउटेज की शिकायत की थी।

X के 33 करोड़ से ज्यादा यूजर
स्टैटिस्टा के अनुसार दुनियाभर में X के करीब 33 करोड़ यूजर्स हैं। अमेरिका में 9.5 करोड़ और भारत में इसके 2.7 करोड़ यूजर्स है। हर रोज करीब 50 करोड़ पोस्ट किए जाते हैं। इसे जुलाई 2006 में लॉन्च किया गया था। 27 अक्टूबर 2022 को एलन मस्क ने इसे 44 बिलियन डॉलर में खरीदा था। आज के हिसाब से ये रकम करीब 3.6 लाख करोड़ रुपए होती है।

ट्रेंड करने लगा #XDown
सर्विस के डाउन होने के बाद हैशटैग '#XDown' '#TwitterDown' भी ट्रेंड करने लगा। यूजर्स ने आउटेज के दौरान अपने एक्सपीरियंस और मीम्स शेयर किए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
जयपुर: राज्य सरकार की ओर से जारी 183 आरएएस अफसरों की सूची में उन अधिकारी का नाम भी है जो पिछले साल थप्पड़ कांड से सुर्खियों में आए थे। अपनी…
 12 August 2026
पटना: बिहार में पूर्ण शराबबंदी के करीब एक दशक बाद एक शोध रिपोर्ट ने इस नीति को लेकर नई राजनीतिक बहस छेड़ दी है। देश के प्रमुख आर्थिक शोध संस्थानों…
 12 August 2026
तिरुवनंतपुरम/नई दिल्ली: संसद के मॉनसूत्र सत्र में बुधवार को ‘लुंगीवाला’ शब्द को लेकर राज्यसभा में सियासी टकराव हुआ। सीपीआई (एम) के राज्यसभा सांसद जॉन ब्रिटास ने सदन में विशेषाधिकार नोटिस…
 12 August 2026
पटना: बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बुधवार को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि वे बहुत देर से चल रहे हैं।…
 12 August 2026
 बदायूं: यूपी के बदायूं में एक सड़क हादसे के बाद फैली अफवाह ने सरकारी डॉक्टर को भीड़ ने घेर लिया। सीएचसी उसावां के प्रभारी चिकित्साधिकारी (एमओआईसी) डॉ. राहुल सिद्धार्थ पर…
 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
Advt.