उत्तर प्रदेश पुलिस ने जीते कुल 12 मेडल, देशभर की पुलिस टीमों ने दिखाई दमखम

Updated on 26-09-2024 11:36 AM

दुर्ग । प्रथम अखिल भारतीय पुलिस वेटलिफ्टिंग क्लस्टर 2024-25 में वेटलिफ्टिंग, पावरलिफ्टिंग, और योगा इवेंट का आयोजन सफलतापूर्वक किया गया। इस प्रतियोगिता में देशभर से 33 केंद्रीय और राज्य पुलिस की टीमों ने हिस्सा लिया। उत्तर प्रदेश पुलिस की टीम ने इस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए 03 गोल्ड, 05 सिल्वर और 04 ब्रोंज सहित कुल 12 मेडल अपने नाम किए, जो इस आयोजन में सबसे अधिक है।

प्रतियोगिता में अन्य पुलिस टीमों का प्रदर्शन इस प्रकार रहा-


बीएसएफ - 03 गोल्ड, 01 सिल्वर सहित कुल 04 मेडल प्राप्त किए।

राजस्थान पुलिस - 02 गोल्ड, 02 सिल्वर, 02 ब्रोंज सहित कुल 06 मेडल जीते।

छत्तीसगढ़ पुलिस - 02 गोल्ड, 01 ब्रोंज सहित कुल 03 मेडल जीते।

एसएसबी - 02 गोल्ड मेडल जीतने में सफल रही।

पंजाब पुलिस - 01 गोल्ड, 01 सिल्वर, 01 ब्रोंज सहित कुल 04 मेडल प्राप्त किए।

उड़ीसा पुलिस - 01 गोल्ड, 01 सिल्वर सहित कुल 02 मेडल जीते।

सीआरपीएफ - 01 गोल्ड, 01 ब्रोंज सहित कुल 02 मेडल प्राप्त किए।

महाराष्ट्र पुलिस - 01 गोल्ड मेडल जीतने में सफलता प्राप्त की।


मेडल सेरेमनी में मुख्य अतिथि दीपांशु काबरा, एडीजीपी, पीएचक्यू रायपुर, जितेन्द्र शुक्ला पुलिस अधीक्षक दुर्ग एवं दिवाकर प्रसाद सिंह, रीजनल हेड बैंक ऑफ बड़ौदा, सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने खिलाड़ियों को मेडल प्रदान किए और उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस प्रतियोगिता ने पुलिस कर्मियों के बीच खेल भावना और उत्साह को बढ़ावा दिया है। आयोजन में हिस्सा लेने वाली सभी टीमों ने अपनी मेहनत और समर्पण का परिचय दिया, जिससे इस प्रतियोगिता को एक उच्च स्तर की सफलता मिली।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 October 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के साथ ही मौसम का मिजाज बदल गया है। प्रदेश में बारिश की एक्टिविटी थमने से अब दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी की हत्या और रेप के मामले में कोर्ट में चार्जशीट पेश की गई। प्रत्यक्ष गवाही के अभाव में पुलिस ने फॉरेंसिक और डिजिटल सबूतों के…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में स्कूल प्रिंसिपल ने चोरों का गैंग बनाया, फिर कृषि अधिकारी बनकर सर्वे के नाम पर सूने मकानों को टारगेट करते थे। सर्वे करने की बात कहते…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के कोरबा में रेप के आरोपी का अस्पताल में आराम फरमाते हुए वीडियो सामने आया है। वीडियो में आरोपी पवन महतो मोबाइल पर बात करते और गुटखा खाते नजर…
 12 October 2026
रायपुर में भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच टी-20 सीरीज का रोमांच जल्द शुरू होने वाला है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कैप्टन स्मृति मंधाना और उनकी…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में टीचर रजनी बरेठ और उसके 12वीं में पढ़ने वाले बेटे सुजल बरेठ की हत्या मामले में लव अफेयर और पैसों के विवाद का एंगल सामने आया…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
Advt.