
रायपुर। पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय छात्रसंघ पूर्व अध्यक्ष वैभव सिंह ठाकुर ने कल मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी द्वारा किए गए छात्रसंघ चुनाव अगले साल कराए जाने की घोषणा पर इस सत्र में छात्रसंघ चुनाव कराने की माँग की है।
उन्होंने कहा ये वही कांग्रेस की सरकार है जो पहले विपक्ष में थी तो छात्रसंघ चुनाव कराने की माँग करती थी। आज इनको सत्ता में आए साढ़े चार साल होगए लेकिन ये छात्रसंघ चुनाव नहीं करा पाए इससे इनकी दोहरी नीति दिखावटी युवा हितएसी होने का दावा और असली चाल चरित्र चेहरा उजागर होता है।