हफ्ते के पहले दिन इन तीन शेयरों पर दांव लगाने की सलाह दे रही हैं वैशाली पारिख, देखिए पूरी लिस्ट

Updated on 11-03-2024 02:06 PM
नई दिल्ली: पिछले हफ्ते घरेलू शेयर मार्केट रेकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया था। नए हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को IndiGo, JSW Energy, Alembic Pharma, RVNL और KPI Green के शेयर फोकस में रहेंगे। पिछले हफ्ते केवल चार ही दिन कारोबार हुआ था। शुक्रवार को महाशिवरात्रि के मौके पर बाजार बंद रहा। गुरुवार को निफ्टी 19 अंक की तेजी के साथ 22,493 अंक पर बंद हुआ जबकि बीएसई सेंसेक्स 33 की तेजी के साथ 74,119 अंक पर पहुंच गया। इस दौरान टाटा ग्रुप की लिस्टेड कंपनियों के मार्केट कैप में 85,000 करोड़ रुपये की तेजी आई। टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस के आईपीओ की सुगबुगाहट से ग्रुप की 24 लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 31.6 लाख करोड़ पहुंच गया। सबसे ज्यादा तेजी टाटा केमिकल्स (Tata Chemicals) में दिखाई दी। कंपनी के शेयरों में इस हफ्ते 36 फीसदी तेजी आई।

मिंट की एक रिपोर्ट के मुताबिक Prabhudas Lilladher की टेक्निकल रिसर्च की वाइस प्रेजिडेंट वैशाली पारिख ने सोमवार को तीन शेयरों को खरीदने की सलाह दी है। इनमें पीवीआर, एचडीएफसी लाइफ और आईटीसी शामिल हैं। उन्होंने पीवीआर का शेयर 1415 रुपये पर 1500 रुपये के टारगेट के साथ खरीदने की सलाह दी है। इसमें स्टॉप लॉस 1360 रुपये रखा है। इसी तरह एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस का शेयर 660 रुपये के टारगेट के साथ 622 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसके लिए स्टॉप लॉस 600 रुपये रखा गया है। कई तरह के कारोबार करने वाली कंपनी आईटीसी का शेयर 413 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसके लिए टारगेट 440 रुपये और स्टॉप लॉस 398 रुपये रखा गया है।

इन शेयरों पर भी रखें नजर

आज एसजेवीएन, सन फार्मा, गेंसोल इंजीनियरिंग, आरवीएनएल, एचजी इन्फ्रा, जेएसडब्ल्यू एनर्जी, अलेम्बिक फार्मा, केपीआई ग्रीन एनर्जी, इंडिगो और पीएनसी इन्फ्राटेक के शेयरों पर भी फोकस रहेगा। देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो में प्रमोटर राकेश गंगवाल ब्लॉक डील के जरिए कुछ हिस्सेदारी बेचने की योजना बना रहे हैं। इसी तरह एसजेवीएन ने सोलर पावर खरीदने के लिए राजस्थान ऊर्जा विकास एंड आईटी सर्विसेज के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। आरवीएनएल के जॉइंट वेंचर को मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन से 543 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट मिला है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में चाय सिर्फ एक पेय पदार्थ नहीं है। यह रोजमर्रा की जिंदगी, रिश्तों और संवाद की अटूट कड़ी है। साल 1903 में ब्रिटिश काल के दौरान भारत…
 19 September 2026
नई दिल्ली: टाटा संस में दूसरी सबसे बड़ी हिस्सेदार शापूरजी पल्लोनजी ग्रुप ने टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी की पब्लिक लिस्टिंग का समर्थन किया है। इस ग्रुप के पास टाटा…
 19 September 2026
मुंबई: अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए गुजरात सरकार के गुजराज एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी या GEDA एक प्रोत्साहक पॉलिसी बनाई है। इसका नाम गुजरात इंटीग्रेटेड रिन्यूएबल एनर्जी पॉलिसी 2025…
 19 September 2026
नई दिल्ली: कमाई तो सभी कर रहे हैं, लेकिन आपकी सैलरी जितनी भी हो, उसमें से बचत करना अधिकतर लोगों के लिए काफी चुनौतीपूर्ण होता है। कई लोगों के साथ…
 19 September 2026
नई दिल्ली: देश में वरिष्ठ नागरिकों यानी कि सीनियर सिटीजन के लिए कई सारी योजनाएं चलाई जाती हैं। इनमें सरकारी से लेकर प्राइवेट संस्थाएं तक शामिल होती हैं। इन योजनाओं…
 19 September 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत मंगलवार को 108 डॉलर के पार पहुंच गई थी। उसके बाद इसमें कुछ गिरावट आई है लेकिन यह अब भी 100 डॉलर प्रति बैरल…
 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
Advt.