रायपुर पंडरी में महिला के दुकान में घुसकर तोड़फोड़:रॉड से फर्नीचर-इलेक्ट्रॉनिक सामानों को तोड़ा, गाली गलौज के बाद फरार

Updated on 28-11-2025 02:28 PM

रायपुर के पंडरी स्थित श्याम प्लाजा में एक महिला से गाली-गलौज और उसके दुकान में तोड़फोड़ की घटना सामने आई है। आरोपी ने दुकान में रखे इलेक्ट्रॉनिक सामान और फर्नीचर को नुकसान पहुंचाया है। इस मामले में पीड़िता ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज करवाई है।

पीड़िता कुंती सोना ने पुलिस को बताया कि श्याम प्लाजा के दूसरे फ्लोर पर दुकान चलाती हैं। 25 नवंबर की शाम करीब 6.50 बजे एक अज्ञात व्यक्ति उनके दुकान के पास रखे गमले को लात मारकर तोड़ने लगा। जब उन्होंने उसे ऐसा करने से रोका, तो वह व्यक्ति अश्लील गालियां देने लगा और जान से मारने की धमकी दी।

FIR की गई दर्ज

पीड़िता के अनुसार, इसके बाद आरोपी दुकान के अंदर घुस गया और वहां रखे फर्नीचर, दर्पण, कंप्यूटर और कुर्सियों को लात एवं लोहे के रॉड से तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचाया। इस घटना को आसपास लोगो ने देखा।

कुंती सोना ने बताया कि उस समय डर जाने के कारण उन्होंने तुरंत रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई, लेकिन आरोपी को देखने पर वह पहचान सकती हैं। पुलिस अब घटना की जांच में जुटी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि आरोपी की पहचान की जा सके।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 September 2026
रायपुर में गुटखा कारोबारी के ठिकाने पर डायरेक्टरेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस (DGGI) की टीम ने छापेमारी की है। महाराष्ट्र से मिले इनपुट के बाद अधिकारियों की टीम 3 गाड़ियों…
 30 September 2026
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में नवविवाहिता की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि पहले पति, देवर और सास ने मिलकर उसकी बेरहमी से पिटाई की। इसके बाद पट्टे…
 30 September 2026
महाराष्ट्र से झारखंड और ओडिशा जाने वाले ट्रेन यात्रियों की परेशानी बढ़ने वाली है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में ट्रैक बदलने का काम किया जाएगा। यह काम सीनी-राजखरसावां…
 30 September 2026
छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में प्रोफेसर ने कॉलेज की छात्राओं से अश्लील डिमांड की है। शासकीय पंडित जवाहरलाल नेहरू कला एवं विज्ञान कॉलेज की छात्राओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रोफेसर जेपी…
 30 September 2026
रायपुर के इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में इन दिनों छत्तीसगढ़ यूथ इनोवेशन एंड एंत्रप्रेन्योरशिप कॉन्क्लेव का आयोजन किया जा रहा है। इस कॉन्क्लेव में प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से युवा…
 30 September 2026
छत्तीसगढ़ के 100 से ज्यादा अस्पतालों में स्वास्थ्य विभाग ने छापा मारा है। बताया जा रहा है कि आयुष्मान कार्ड से फर्जी इलाज किए जाने की शिकायतें मिली थीं, जिसके…
 30 September 2026
रायपुर ।  प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान की भावना जनभागीदारी और सेवा के माध्यम से…
 29 September 2026
रायपुर (वीएनएस)। कबीरधाम जिले के बोड़ला विकासखंड के बैगा बाहुल्य क्षेत्र तरेगांव जंगल और दलदली क्षेत्र में सेवा, पोषण और जनभागीदारी का अनूठा संगम देखने को मिला। ‘सेवा संकल्प अभियान’…
 29 September 2026
बेमेतरा । छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के 10वें प्रांतीय सम्मेलन में बिलासपुर के कवि एवं डेटा साइंटिस्ट डॉ. अंकुर शुक्ला ‘खावर’ को छत्तीसगढ़ी भाषा को आधुनिक तकनीक से जोड़ने की दिशा…
Advt.