वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का किराया तय, पटना-रांची का इतना होगा फेयर

Updated on 21-06-2023 07:21 PM
पटना: बिहार से झारखंड को जोड़ने वाली पटना-रांची के बीच प्रस्तावित वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का फेयर चार्ट सामने आया है। माना जा रहा है कि रेलवे ने किराया लगभग तय कर लिया है। सिर्फ औपचारिक अप्रूवल बाकी है। बड़े अधिकारियों की ओर से हरी झंडी मिलते ही इसे लागू कर दिया जाएगा। परमिशन मिलते ही फिक्स किराया को रेलवे की रेजर्वेशन सिस्टम में एंट्री मिल जाएगी।
होश उड़ा देगा वंदे भारत का किराया
खास बात ये कि वंदे भारत का किराया पटना से रांची और रांची से पटना के लिए अलग-अलग है। बीच वाले स्टेशनों का किराया तय करने के लिए अब भी मंथन चल रहा है। पटना-रांची के बीच चलनेवाली जन शताब्दी से वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का किराया लगभग दोगुना हो सकता है।

वंदे भारत के लग्जरी कोच से पटना से रांची के लिए 2174 (कैटरिंग का 414 रुपए ऑप्शनल) रुपए प्रस्तावित है। सामान्य कोच का 1245 (कैटरिंग का
359 रुपए ऑप्शनल) रुपए। वहीं, रांची से पटना के लिए लग्जरी कोच का किराया 2353 (कैटरिंग का 593 रुपए ऑप्शनल) रुपए और सामान्य कोच का 1396 (कैटरिंग का 510 रुपए ऑप्शनल) रुपए प्रस्तावित है।

17 जून को पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी

पटना-रांची के बीच चलनेवाली जन शताब्दी एक्सप्रेस का चेयर कार का किराया 650 रुपए हो सकता है। इस संबंध में पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ वीरेंद्र कुमार ने मीडिया को बताया कि वंदे भारत का किराया अप्रूवल के लिए बड़े अधिकारियों को भेजा गया है। इसके मंजूरी मिलने का इंतजार किया जा रहा है।

पटना-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का 27 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उद्घाटन करेंगे। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके बाद यात्री इस ट्रेन में सफर कर सकेंगे। ये ट्रेन पटना से सुबह खुलकर जहानाबाद, गया, कोडरमा, हजारीबाग, बरकाकाना होते हुए रांची-हटिया तक दोपहर में पहुंचेगी। वहीं, रांची से दोपहर बाद खुलकर देर रात पटना पहुंचेगी। अब तक इस रूट पर रेलवे की ओर से दो बार वंदे भारत का ट्रायल किया जा चुका है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.