छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के अवसर पर शिक्षा विभाग द्वारा विभिन्न गतिविधियों का आयोजन

Updated on 23-08-2025 03:17 PM

कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ जो कभी मध्यप्रदेश का हिस्सा था, वर्ष 2000 में देश का 26वां राज्य बना। राज्य के गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर वर्ष 2025-26 को पूरे प्रदेश में रजत महोत्सव वर्ष 2025 के रूप में मनाया जा रहा है।

कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना मार्गदर्शन तथा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  अविनाश भोई के नेतृत्व में कोण्डागांव जिले के अंतर्गत समस्त विभागों को दो चरणों में जिसमें प्रथम चरण में 15 अगस्त 2025 से 31 अक्टूबर 2025 तक एवं द्वितीय चरण 01 नवंबर 2025 से 31 मार्च 2026 तक प्रत्येक स्तर पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाना है।

इसके अंतर्गत महिला बाल विकास विभाग द्वारा 15 अगस्त से 20 अगस्त 2025 तक जिले के विभिन्न शालाओं में स्वास्थ्य एवं पोषण, बालिका सुरक्षा, रंगोली, वाद-विवाद, ऑनलाइन फ्रॉड, सोशल मीडिया की सावधानियां, गुड टच बैड टच आदि विषयों पर जैसे विभिन्न विषयों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए।

जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा से प्राप्त जानकारी के अनुसार स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 28 अगस्त से 31 अगस्त एवं 01 सितंबर से 07 सितंबर तक जिले के विभिन्न शालाओं में कार्यक्रम आयोजित की जाएगी, जिसमें 28 अगस्त को पुस्तक वाचन दिवस पर सामुहिक पुस्तक वाचन किया जाएगा और 29 अगस्त को एलुमिनाइ मीट वर्ष 2000 के बाद के सभी पूर्व छात्रों को स्कूल में आमंत्रित कर अनुभव साझा करना, 30 अगस्त बाल पंचायत शाला में वाद-विवाद, क्विंज एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता, 01 सितंबर से 07 सितंबर तक साक्षरता सप्ताह स्कूलों में ।

प् साक्षरता सप्ताह का आयोजन और 02 सितंबर को सभी शासकीय/अशासकीय शालाओं में प्रदर्शनी का आयोजन, 05 सितंबर शिक्षक दिवस के दिन सभी शालाओं में एवं जिला स्तर पर शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन और 28 अगस्त से 04 सितंबर तक बौद्धिक संपदा अधिकार एवं नवाचार पर व्याख्यान का जिले के हायर सेकेण्डरी स्कूलों में आयोजन शामिल है।

इसके लिए जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती भारती प्रधान, जिला मिशन समन्वयक  ईमल बघेल के द्वारा समस्त बीईओ, बीआरसी, सीएसी, प्रधान पाठक, प्राचार्य को समन्वय कर सभी शालाओं में रजत महोत्सव की तैयारी की जा रही है तथा सभी को समस्त जनप्रतिनिधि, पालक को इस कार्यक्रम में जोड़ने हेतु निर्देशित किया गया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची में छूटे पात्र लोगों और पहली बार वोट देने वाले युवाओं के नाम जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। भारत निर्वाचन आयोग ने विशेष गहन…
 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ के भिलाई से कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को कोल लेवी मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने नोटिस जारी किया है। उन्हें 5 अक्टूबर को सुबह 10:30 बजे…
 03 October 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग के अंजोरा स्थित दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय में भर्ती प्रक्रिया को लेकर चल रहे विवाद के बीच राजभवन ने हस्तक्षेप किया है। राज्यपाल सचिवालय की ओर से…
 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर अब लगभग थम गया है। प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में गर्मी और उमस का असर बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 2…
 03 October 2026
मुंगेली, छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में 9वीं क्लास में पढ़ने वाली 14 साल की नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप की वारदात हुई है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि, दो लड़कों…
 03 October 2026
अम्बिकापुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय, सरगुजा, अम्बिकापुर के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) प्रकोष्ठ द्वारा “स्वच्छता ही सेवा” अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को…
 03 October 2026
महासमुंद। जिले के विकासखंड बागबाहरा अंतर्गत ग्राम बोदरीदादर निवासी श्रीमती दीपिका चन्द्राकर ने ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान से सिलाई एवं ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण प्राप्त कर स्वरोजगार की दिशा में…
 03 October 2026
मोहला। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विकासखण्ड मोहला के क्लस्टर मोहभट्ठा में “सेवा सेतु अभियान–सरकार आपके द्वार” शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों को शासन की जनकल्याणकारी…
 03 October 2026
मोहला। शासन की जनकल्याणकारी नीतियों का उद्देश्य समाज के प्रत्येक पात्र परिवार तक आवश्यक सुविधाओं और योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। इसी उद्देश्य को धरातल पर साकार करने की दिशा…
Advt.