कोण्डागांव जिले में विश्व स्तनपान सप्ताह के तहत विविध जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन

Updated on 06-08-2025 12:26 PM

कोण्डागांव। कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के निर्देश एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी श्री अवनी कुमार बिसवाल के मार्गदर्शन में विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर मातृत्व और बाल स्वास्थ्य को प्रोत्साहित करने हेतु जिले में विभिन्न जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 7 अगस्त 2025  तक चलेगा। इसी क्रम में मंगलवार को उपस्वास्थ्य केन्द्र जामकोटपारा, कोपाबेड़ा, आंगनबाड़ी केन्द्र गिरोला बड़ेपारा तथा गिरोला आवासपारा में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों में स्तनपान से जुड़ी विभिन्न महत्वपूर्ण जानकारियाँ दी गईं।
गुणवत्तापूर्ण स्तनपान विषय पर चर्चा करते हुए माताओं को यह बताया गया कि शिशु के पहले छः महीनों तक केवल माँ का दूध ही सबसे संपूर्ण आहार है। कार्यक्रम में शिशु दूध के विकल्प, बोतल से दूध पिलाने के दुष्परिणाम और पूरक आहार से जुड़े विषयों पर भी जानकारी दी गई।
विशेष ध्यान इस बात पर दिया गया कि स्तनपान कराने वाली माताओं को सही मार्गदर्शन और समर्थन मिले, ताकि शिशु के शारीरिक और मानसिक विकास में सुधार सुनिश्चित किया जा सके।
इसके साथ ही ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान के तहत भी एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें समाज में लैंगिक समानता और बालिकाओं की शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला गया।
इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग मिशन शक्ति से जिला मिशन समन्वयक श्रीमती रीना सिंह ठाकुर, जेंडर विशेषज्ञ श्री उमेश कुमार मरापी, पर्यवेक्षक कोण्डागांव-01 श्रीमती रूखमणी साहू एवं उपस्वास्थ्य केन्द्र से आर.एच.ओ. तथा मितानिन कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
जगदलपुर, दंतेवाड़ा और नारायणपुर जिले के बॉर्डर में स्थित धौड़ाई वन परिक्षेत्र में तेंदुए का शिकार किया गया है। वन विभाग की टीम ने 3 तस्करों को तेंदुए की खाल के…
 11 August 2026
जगदलपुर, जगदलपुर में सोमवार को उत्तर और दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की रणनीतिक बैठक हुई। मीटिंग में बढ़ते बिजली बिल, स्मार्ट मीटर और 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना को…
 11 August 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई स्टील प्लांट (BSP) के ब्लास्ट फर्नेस से 250 टन लोहा चोरी और फ्लू डस्ट के अवैध परिवहन के मामले में पूर्व जीएम हिमांशु भूषण मलिक को हाईकोर्ट से बड़ी…
 11 August 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सोमवार को विवाद के बाद 2 युवकों ने शराब दुकान के सामने दिनदहाड़े भाजपा समर्थित पूर्व जनपद सदस्य के पति की गला रेतकर हत्या कर दी।…
 11 August 2026
रायपुर, रायपुर के संजय नगर इलाके में पुलिस ने छापेमारी कर एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी करीब 26 साल से रायपुर में रह रहा था और यहां गाड़ी…
 11 August 2026
कोंडागांव। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी की अध्यक्ष्ता एवं उनकी उपस्थिति में अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी एवं मॉनिटरिंग सेल, नेशनल लोक अदालत…
 11 August 2026
कोंडागांव, कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने शुक्रवार को केशकाल विकासखंड अंतर्गत ग्राम जामगांव में निर्माणाधीन 132/33 केवी विद्युत उपकेंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपकेंद्र के निर्माण कार्यों की प्रगति…
 11 August 2026
कोंडागांव । स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलेभ्र में 'उल्लास महा चौपाल' का आयोजन किया जाएगा। ध्वजारोहण के बाद स्कूलों और ग्राम पंचायतों में होने वाले इस कार्यक्रम के जरिए…
 11 August 2026
कोण्डागांव। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव गायत्री साय के नेतृत्व में …
Advt.