राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर हायर सेकेण्डरी स्कूल मुरडोंगरी में विभिन्न प्रतियोगिताएं
Updated on
24-08-2024 04:52 PM
कांकेर। हायर सेकेण्डरी स्कूल मुरडोंगरी में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाया गया। इस अवसर पर चंद्रयान 3 मून मिशन से संबंधित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई क्विज प्रतियोगिता में प्रथम मिथलेश दुग्गा, द्वितीय गरिमा चैहान, तृतीय देविका जैन और पूनम चैहान रही। चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम मिथलेश दुग्गा, द्वितीय पूनम चैहान और तृतीय अमन उईके रहे। पोस्टर निर्माण में प्रथम विक्की कुंजाम रहा।
भाषण के प्रतिभागी अनुराग चैहान, पूनम कोडोपी, प्रियंका कोड़ोपी, आरती कुंजाम, देविका जैन, मिथलेश दुग्गा रहीं। विज्ञान क्लब की छात्राओं समीक्षा कोड़ोपी, सानिया कांगे, रागिनी सिन्हा, लियांशी राजपूत द्वारा विज्ञान पहेली का आयोजन किया गया जिसमें 80 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शाला विकास एवं प्रबंधन समिति के अध्यक्ष विश्वनाथ मंडावी तथा विशिष्ट अतिथि मनोज नेताम रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए संस्था के प्राचार्य हरीश कुमार साहू द्वारा सभी बच्चों को विभिन्न भगौलिक घटनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता पुष्पांजलि ठाकुर द्वारा करते हुए अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में भारत की उपलब्धि तथा अंतरिक्ष दिवस मनाने के उद्देश्य बताया गया। आभार व्यक्त व्याख्याता भगवती साहू द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी 203 विद्यार्थियों को एन सी ई आर टी के पोर्टल यू ट्यूब में उपलब्ध चंद्रयान की सफल यात्रा का वीडियो आई टी विषय शिक्षक प्रवीण बंजारे द्वारा दिखाते हुए रॉकेट लॉन्चिंग के प्रोसेसिंग सिस्टम और रॉकेट के पार्ट्स की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में व्याख्याता नरेन्द्र दुग्गे, मनीष मंडावी, दिनेश सिन्हा, पूजा साहू एवं समस्त स्टाफ उपस्थित थे।
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी की हत्या और रेप के मामले में कोर्ट में चार्जशीट पेश की गई। प्रत्यक्ष गवाही के अभाव में पुलिस ने फॉरेंसिक और डिजिटल सबूतों के…
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में स्कूल प्रिंसिपल ने चोरों का गैंग बनाया, फिर कृषि अधिकारी बनकर सर्वे के नाम पर सूने मकानों को टारगेट करते थे। सर्वे करने की बात कहते…
छत्तीसगढ़ के कोरबा में रेप के आरोपी का अस्पताल में आराम फरमाते हुए वीडियो सामने आया है। वीडियो में आरोपी पवन महतो मोबाइल पर बात करते और गुटखा खाते नजर…
रायपुर में भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच टी-20 सीरीज का रोमांच जल्द शुरू होने वाला है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कैप्टन स्मृति मंधाना और उनकी…
बिलासपुर । राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…