सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर होंगे विविध कार्यक्रम

Updated on 26-10-2025 01:41 PM

गरियाबंद। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती 31 अक्टूबर के अवसर पर आयोजित होने वाले विविध गतिविधियों एवं कार्यक्रमों के सफल क्रियान्वयन एवं सफलतापूर्वक आयोजन के लिए आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष गरियाबंद में अधिकारियों की बैठक ली। महासमुंद लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी ने अधिकारियों को कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर राजिम विधायक  रोहित साहू, नगर पालिका अध्यक्ष  रिखीराम यादव, कलेक्टर  बी.एस उइके, पुलिस अधीक्षक  निखिल राखेचा, जिला पंचायत सीईओ  प्रखर चन्द्राकर उपस्थित थे।

बैठक में सांसद श्रीमती चौधरी ने बताया कि सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती को समर्पित इस राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में एकता, देशभक्ति और कर्तव्य भावना को जागृत करना है। इस अवसर पर तीन दिवसीय पदयात्रा 6 से 8 नवम्बर तक किया जाएगा। यह पदयात्रा लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत महासमुंद, धमतरी एवं गरियाबंद में एक साथ आयोजित होगा। जिसके लिए रूट चार्ट का निर्धारण किया गया है तथा संचालन के लिए अलग-अलग टीम बनाई गई है। जिले में यह कार्यक्रम 07 नवम्बर को ग्राम नागाबुड़ा से शुरूआत किया जाएगा। जो नहरगांव, कोकड़ी होते हुए गरियाबंद में वृहद कार्यक्रम कर समापन किया जायेगा। पदयात्रा सुबह 9 बजे से नागाबुड़ा से प्रारम्भ होकर जिला मुख्यालय गरियाबंद तक लगभग 9 किलोमीटर चलेगा। पदयात्रा से पहले स्थानीय लोगों में जागरूकता के लिए स्कूल, कॉलेज में अलग-अलग प्री इवेंट गतिविधियां, जैसे निबंध प्रतियोगिता, वाद-विवाद प्रतियोगिता, सरदार वल्लभ भाई पटेल जी के जीवन पर संगोष्ठी, नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही युवाओं के बीच नशामुक्त भारत शपथ, संस्थानों में स्वदेशी मेलों का आयोजन एवं गर्व से स्वदेशी संकल्प भी दिलवाए जाएंगे।

इस दौरान योग एवं हेल्थ शिविरों के साथ क्षेत्र में स्वच्छता अभियान का भी आयोजन किया जाएगा। पी.डब्ल्यू.डी और नगर-निगम को समन्वय कर सड़को पर सफाई और रौशनी सुनिश्चित करने निर्देशित किया। सरदार पटेल के उद्धरण और राष्ट्रीय एकता दिवस तथा आगामी पदयात्रा से संबंधित संदेशो वाले साइन बोर्ड लगाये जायंगे। यात्रा पथ पर सार्वजनिक सुविधा स्थल बनवाएँ जिसमें पानी, शौचालय, हल्का भोजन आदि मूलभूत सुविधाएं शामिल किया जाएगा। यात्रा के दौरान सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि, आत्मनिर्भर भारत शपथ और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। इस दौरान अधिकारियों को सांसद खेल महोत्सव की भी जानकारी दी गई। जिसमें बताया गया कि संकुल स्तरीय खेल महोत्सव आयोजित किया जा रहा है, जो 23 नवम्बर तक चलेगा। विधानसभा स्तरीय खेल महोत्सव माह दिसम्बर में आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर एसडीएम छुरा श्रीमती ऋषा ठाकुर, एसडीएम गरियाबंद सुश्री हितेश्वरी बाघे, जिला शिक्षा अधिकारी  जगदीश सिंह धीर, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता रामेश्वर सिंह, वरिष्ठ नागरिक  अनिल चन्द्राकर,  सुरेन्द्र सोनटेके,  अब्दुल गफ्फार मेमन,  आशिष शर्मा,  प्रीतम सिन्हा,  चन्द्रशेखर साहू सहित अन्य जिला अधिकारी एवं जनप्रतिनिधिगण मौजूद थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 October 2026
छत्तीसगढ़ के रायपुर में तंत्र-मंत्र और बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से करीब 150 ग्राम सोने के जेवर और 9 हजार रुपए ठग लिए गए। 3 आरोपी साधुओं…
 01 October 2026
छत्तीसगढ़ में अवैध शराब का कारोबार नया नहीं है, लेकिन 2026 में इसके नए तरीके सामने आए हैं। अब दूसरे राज्यों की शराब सिर्फ यहां लाकर नहीं बेची जा रही,…
 01 October 2026
बिलासपुर । खेतों तक पहुंचती सिंचाई की धार तखतपुर क्षेत्र के किसानों के लिए खेती का मजबूत सहारा बन रही है। आमाचुवा जलाशय और लोवर मनियारी व्यपवर्तन योजना से 2,197…
 01 October 2026
बिलासपुर।  शासन की डिजिटल सेवाओं का लाभ अब आम नागरिकों को घर के नजदीक और सुविधाजनक तरीके से मिल रहा है। विभिन्न शासकीय सेवाओं को सरल और सुगम बनाने के…
 01 October 2026
बिलासपुर । सेवा संकल्प अभियान के सेक्टर गिरधौना के आंगनबाड़ी केंद्र खैरी क्रमांक-2 में आंगन मिलन उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष श्रीमती माधवी वस्त्रकार, जनपद सदस्य …
 01 October 2026
बिलासपुर । भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी के राज्य चेयरमेन  तोमन साहू की अध्यक्षता में जिला शाखा बिलासपुर की समीक्षा बैठक जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में आयोजित की गई। उन्होंने जनभागीदारी…
 01 October 2026
बिलासपुर । सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मंगला में जल संरक्षण एवं स्वच्छता को लेकर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान जल स्रोत सुधार, नदी घाट स्वच्छता…
 01 October 2026
बिलासपुर । गंभीर बीमारी के उपचार में होने वाला खर्च कई परिवारों के लिए बड़ी आर्थिक चुनौती बन जाता है। ऐसे समय में आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं शहीद…
 30 September 2026
रायपुर में गुटखा कारोबारी के ठिकाने पर डायरेक्टरेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस (DGGI) की टीम ने छापेमारी की है। महाराष्ट्र से मिले इनपुट के बाद अधिकारियों की टीम 3 गाड़ियों…
Advt.