डीएमएफ शासी परिषद की बैठक में विभिन्न प्रस्तावित कार्यों का किया गया अनुमोदन

Updated on 27-06-2025 12:11 PM

गरियाबंद। गरियाबंद जिला खनिज संस्थान न्यास (डीएमएफ) अंतर्गत शासी परिषद की बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में महासमुंद लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी, राजिम विधायक  रोहित साहू, बिन्द्रानवागढ़ विधायक  जनकराम ध्रुव, जिला पंचायत अध्यक्ष  गौरीशंकर कश्यप विशेष रूप से मौजूद थे।

कलेक्टर  बी.एस. उइके की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में 23 करोड़ रूपये के प्रस्तावित कार्याें का अनुमोदन किया गया। कलेक्टर  उइके ने विभागों द्वारा डीएमएफ से राशि हेतु प्रस्तावित कार्यों के संबंध में सांसद, विधायक एवं प्रतिनिधि सदस्यों को विस्तारपूर्वक अवगत कराया। साथ ही उनसे विभिन्न कार्यों के लिए प्रस्ताव भी मंगाये गये। उन्होंने कहा कि जिला खनिज न्यास संस्थान अंतर्गत उच्च प्राथमिकता क्षेत्र के लिए न्यास निधि हेतु 60 प्रतिशत राशि एवं अन्य प्राथमिकता क्षेत्र के लिए न्यास निधि हेतु 40 प्रतिशत राशि से प्रस्तावित कार्य कराये जायेंगे।

कलेक्टर श्री उइके ने बताया कि प्रस्तावित कार्याे में उच्च प्राथमिकता क्षेत्र अंतर्गत पेयजल आपूर्ति, जिले के स्वास्थ्य संस्थानों जिला अस्पताल, सामुदायिक प्राथमिक उपस्वास्थ्य केन्द्रों के सुदृढीकरण, जीर्णाेध्दार सुविधाओं का उन्नयन आवश्यक अधोसंरचना सृजन उपकरण क्रय एवं मानव संसाधन नियुक्ति एवं अन्य आवश्यक उपाय, शैक्षणिक संस्थाओं का सुदृढ़ीकरण व जीर्णाेध्दार कार्य, मानव संसाधन नियुक्ति, आदिवासी आश्रम, छात्रावासों में सुदृढ़ीकरण हेतु आवश्यक उन्न्यन कार्य, कृषि, उद्यानिकी कृषकों को सब्जी मसाला क्षेत्र में विस्तार, सब्जी मिनीकीट हैण्ड, स्प्रेयर प्लास्टिक मल्चिंगशीट सूक्ष्म सिंचाई ड्रिप स्प्रींकलर, प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष प्रभावित क्षेत्रों के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य लद्यु सीमांत कृषकों को कृषि संयंत्र का अनुदान एवं वितरण, पोषक तत्व प्रबंधन एवं पौध सरंक्षण उपाय, महिला एवं बाल सुपोषण अंतर्गत प्रसूता और शिशु स्वास्थ्य कुपोषण संक्रामक व्याधियों की रोकथाम व विशेष कार्यक्रम, प्रत्येक विकासखण्ड में दो या तीन ड्रोन के माध्यम से बिहान दीदीयों एवं स्व सहायता समूह की महिलाओं के आजीविका वृद्धि के लिए ड्रोन से कृषि कार्य में दवाई छिड़काव की व्यवस्था, आर्थिक गतिविधियों के लिए कौशल विकास संबंधी विभिन्न कार्य, स्वच्छता संबंधित विभिन्न गतिविधियां, प्राथमिकता में आने वाले विभिन्न योजनाओं एवं सतत जीविकापार्जन संबंधी विभिन्न कार्य शामिल है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पीडब्ल्यूडी रामपुर में आज विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय रामपुर की छात्राओं द्वारा…
 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शहर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, एनसीडीसी, एसईसीएल कोरबा में नमो सेवा गाथा कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मंत्रियों, पीएमओ पीजी…
 07 October 2026
कोरबा। मानव-हाथी द्वंद्व प्रबंधन के लिए गठित समिति की बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हाथियों से प्रभावित किसानों को फसल…
 07 October 2026
कोरबा। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण, युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने तथा तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने हेतु  जिला दंडाधिकारी  कुणाल दुदावत…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज अपने कक्ष में स्वर्गीय  रविन्द्र कुमार जायसवाल के ज्येष्ठ पुत्र  राहुल कुमार जायसवाल को पटवारी (प्रशिक्षु) पद पर अनुकम्पा नियुक्ति का पत्र सौंपा। इस…
 07 October 2026
कटघोरा/कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कटघोरा विकासखंड के ग्राम कसाईपाली में आज सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 94 का…
 07 October 2026
कोरबा। कृषि विभाग एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की क्रियान्वयन एजेंसी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आज कार्यक्रम आयोजित कर जिले की छह महिला कृषकों को…
 07 October 2026
बिलासपुर। कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं सामुदायिक…
Advt.