वरुण एरोन ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया:भारत के लिए 18 मैच खेलें

Updated on 11-01-2025 12:50 PM

भारतीय पेसर वरुण एरोन ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। 35 वर्षीय वरुण ने विजय हजारे ट्रॉफी 2024-25 (VHT) से झारखंड के बाहर होने के बाद यह घोषणा की।

वरुण ने 2023-24 रणजी सीजन के आखिर में रेड बॉल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था और अब व्हाइट बॉल फॉर्मेट भी छोड़ने का फैसला ले लिया है। उन्होंने VHT 2024-25 के लिस्ट ए (वनडे) टूर्नामेंट के 4 मैचों में 53.33 के औसत से 3 विकेट लिए।

चोटों से उबरने में काफी मेहनत की: एरोन 

एरोन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर लिखा, पिछले 20 वर्षों से मैं तेज गेंदबाजी कर रहा हूं। आज मैं आधिकारिक तौर पर क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान करता हूं। इतने साल में मैंने करियर के लिए खतरा बनी अनेक चोटों से उबरने में शारीरिक और मानसिक तौर पर काफी मेहनत की, बार बार वापसी की और इसके लिए मैं अपने फिजियो, ट्रेनर और राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (NCA) के कोचों को धन्यवाद देता हूं। अब मैं अपने जीवन की छोटी छोटी खुशियों का लुत्फ उठाना चाहूंगा, लेकिन खेल से भी जुड़ा रहूंगा, जिसने मुझे सब कुछ दिया है। तेज गेंदबाजी मेरा पहला प्यार रहा है और हमेशा मेरे जीवन का अहम हिस्सा रहेगी।

2011 में डेब्यू किया

35 वर्ष के एरोन ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 2011 में डेब्यू किया था। उन्होंने अपना पहला वनडे मैच इंग्लैंड के खिलाफ वानखेड़े में खेला था। वरुण ने भारत के लिए 9 टेस्ट और 9 वनडे खेले।एरोन ने फर्स्ट क्लास करियर के 66 मैचों में 33.27 की औसत से 173 विकेट लिए।

150 kmph की रफ्तार से नाम बनाया

एरोन ने 2010-11 विजय हजारे ट्रॉफी में 21 साल की उम्र में 150 kmph से ज्यादा की स्पीड से गेंद फेंककर अपनी पहचान बनाई थी। मगर बार-बार चोटिल होने के चलते वह टीम से लगातार अंदर-बाहर होते रहे। वरुण ने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच 2015 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेला था। घरेलू क्रिकेट में, एरोन ने 88 लिस्ट ए मैच खेले, जिसमें 26.47 की औसत और 5.44 की इकोनॉमी रेट से 141 विकेट लिए। टी-20 में उन्होंने 95 मैच में 8.53 की इकॉनमी रेट के साथ 93 विकेट लिए।

2022 में IPL चैंपियन बनें  एरोन ने IPL में 9 सीजन तक खेला। जिसमें उन्होंने दिल्ली डेयरडेविल्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस जैसी टीम की ओर से परफॉर्म किया।

साल 2022 में नई फ्रैंचाइजी गुजरात टाइटंस का हिस्सा रहे एरोन, हार्दिक पंड्या की कप्तानी में IPL के विजेता भी बनें। MRF पेस एकेडमी के प्रोडक्ट रहे एरोन अब क्रिकेट कमेंटेटर के रूप में नजर आते हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
Advt.