संगीता घोष को डेट कर रहे थे वरुण बडोला? एक्टर ने 19 साल बाद तोड़ी चुप्पी और बोले- हम TV के रोमांटिक कपल थे

Updated on 10-04-2024 01:51 PM
'देश में निकला होगा चांद' भारतीय टेलीविजन के हिट सीरियलों में से एक रहा, जिसमें संगीता घोष और वरुण बडोला लीड रोल में थे। इस सीरियल में उनकी जोड़ी को खूब पसंद किया गया था। यहां तक कि रियल लाइफ में भी उनका नाम साथ जोड़ा जाने लगा था। कहा जाने लगा था कि संगीता घोष और वरुण बडोला एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। लेकिन क्या सच में ऐसा था? क्या वाकई वरुण बडोला का संगीता घोष के साथ रिश्ता था? इस पर एक्टर अब शो टेलिकास्ट होने के 19 साल बाद चुप्पी तोड़ी है। यह शो टीव पर साल 2001-2005 तक चला था।
Varun Badola ने कहा कि उनका और Sangita Ghosh के बीच कोई अफेयर नहीं था। वह उन्हें डेट नहीं कर करते थे। एक्टर ने सिद्धार्थ कनन को दिए इंटरव्यू में कहा कि वह और संगीता घोष सिर्फ इंडियन टेलीविजन के रोमांटिक कपल थे। दोनों बहुत अच्छे दोस्त थे।

वरुण बडोला बोले- मैं और संगीता अच्छे दोस्त थे, पार्टी करते थे

वरुण बडोला ने कहा, 'नहीं हुआ था। अगर हुआ होता तो मेरे पास इसे आगे ले जाने का पूरा मौका था और क्योंकि सब कुछ तो हमारे फेवर में ही था ना। और हम लोग ऐसे नहीं थे, पार्टी-वार्टी करते थे साथ में। जितनी बार मिलना-जुलना होता था, सब साथ में घूम रहे फिर रहे, सब कुछ हो रहा है।'

'हम टीवी के रोमांटिक कपल थे बस'

वरुण बडोला ने आगे कहा, 'लेकिन हम दोनों बहुत अच्छे दोस्त थे। हम सिर्फ दोस्त थे और कुछ नहीं। ये चीज मैं आज भी बोलूंगा उसके बारे में। हमारे बीच जो इतनी अच्छी केमिस्ट्री थी, उसका श्रेय मैं उन्हें (संगीता घोष) को दूंगा।

डेटिंग की खबरों से पत्नी होती थी इनसिक्योर? यह बोले वरुण बडोला

यह पूछे जाने पर कि क्या पत्नी राजेश्वरी सचदेव उनके लिंक-अप की खबरों से असुरक्षित महसूस करती थीं, तो वरुण बडोला ने कहा, 'नहीं, नहीं, नहीं। उसके दोस्तों के साथ उसको देखोगे तो आप मुझसे ये पूछोगे कि आप इनसिक्योर क्यों नहीं होते हो उसको देखे? हम लोगों में ये एक चीज हम दोनों के बीच में रिलेशनशिप में है ही नहीं। हम लोगों का रिलेशनशिप इस चीज पर आधारित है ही नहीं कि उस लड़की की तरफ तुमने कैसे देखा?

वरुण बडोला ने 2004 तो संगीता घोष ने 2011 में की शादी

वरुण बडोला ने एक्ट्रेस और डांसर राजेश्वरी सचदेव से 2004 में शादी की थी। वहीं संगीता घोष ने साल 2011 में पोलो प्लेयर राजवी शैलेंद्र सिंह के साथ सात फेरे लिए थे। प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें, तो जहां वरुण बडोला साल 2023 में फिल्म 'मिशन रानीगंज' में नजर आए, वहीं संगीता घोष साल 2022 में टीवी शो 'स्वर्ण घर' में नजर आई थीं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 September 2026
पिछले दिनों बिहार से शर्मशार कर देने वाली घटना सामने आई है, जिसने हर बिहारियों का सिर शर्म से नीचा कर दिया है। बिहार के जमुई जिले से सामने आई…
 22 September 2026
कांग्रेस के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में स्टैंड-अप कॉमेडियन पुलकित मणि के साथ मिलकर राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री किया, जिसे लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया…
 22 September 2026
बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस कटरीना कैफ इन दिनों अपने बच्चे के साथ मां बनने का सुख ले रही हैं। फिल्मों से दूर रह रहीं कटरीना ने बॉलीवुड से न होते…
 22 September 2026
अजय देवगन की 'दृश्‍यम 3' अगले महीने गांधी जयंती के मौके पर 2 अक्‍टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्‍म में इस बार विजय सलगांवकर की कहानी का…
 22 September 2026
'पंचायत' फेम एक्टर आसिफ खान इन दिनों 'बिग बॉस 20' में नजर आ रहे हैं। शो में जहां एक ओर अपने आक्रामक रुख के लिए वह सलमान खान की डांट…
 21 September 2026
बाबा नीब करोली के जीवन पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' ने इस वक्त वो जादू कर रखा है जिसके सामने देश की बड़ी-बड़ी फिल्में नतमस्तक है। आलम ये है कि…
 21 September 2026
'शेप ऑफ यू' फेम ब्रिटिश सिंगर एड शीरन शनिवार को फिलाडेल्फिया में LIVE कॉन्सर्ट कर रहे थे। इस दौरान जहां स्‍टेज के सामने 50,000 लोगों की भीड़ थी, वहीं 35…
 21 September 2026
मैथिली ठाकुर की आलोचना होते देख कंगना रनौत उनके सपोर्ट में उतर आईं हैं। दरअसल लोक गायिका और बिहार की 26 साल की MLA मैथिली ठाकुर को हाल ही में…
 21 September 2026
'बिग बॉस 20' के हालिया 'वीकेंड का वार' एपिसोड में सलमान खान बेहद गुस्से में दिखे थे। उन्‍होंने बिना कटरीना कैफ का नाम लिए, सोशल मीडिया पर सेलेब्रिटीज के बारे…
Advt.