वरुण चक्रवर्ती बोले वर्ल्डकप के बाद मुझे साइडलाइन किया गया मैं 15 दिन के लिए इंजर्ड था

Updated on 15-02-2024 01:20 PM

कोलकाता नाइट राइडर्स से IPL में अपनी पहचान बनाने वाले वरुण चक्रवर्ती ने BCCI की सिलेक्शन पॉलिसी की आलोचना की है। वरुण ने कहा, 'टी-20 वर्ल्ड कप के बाद मुझे टीम में शामिल करने के बारे में पूछा तक नहीं गया।

टूर्नामेंट के बाद मैं 2 सप्ताह के लिए इंजर्ड था, लेकिन जब भी सिलेक्शन के बारे में पूछा तो महीनों तक मुझे इंजर्ड ही माना गया।' वरुण ने 2021 में टी-20 वर्ल्ड कप खेला था। इसके बाद से वह टीम इंडिया में वापसी नहीं कर सके।

खबरों में मैं हमेशा इंजर्ड ही रहा
क्रिकएक्स्टेसी को दिए इंटरव्यू में वरुण चक्रवर्ती ने कहा, 'वर्ल्ड कप के बाद मेरे लिए वापसी करना बहुत मुश्किल हो गया था। मेरी चोट ज्यादा गंभीर नहीं थी, मैं 2-3 सप्ताह बाद ही ठीक हो गया। लेकिन रिकवरी के बाद मैनेजमेंट ने मुझसे पूछना बंद कर दिया।

मैंने जब भी सिलेक्शन के बारे में अधिकारियों से पूछा तो कहा गया कि मैं इंजर्ड हूं। जबकि मैं पूरी तरह फिट था और घरेलू क्रिकेट खेल रहा था। अफवाहों में मेरे इंजर्ड होने की खबरें फैलाई गईं, ताकि मुझे नेशनल टीम से साइडलाइन किया जा सके, लेकिन लाइफ ऐसी ही है, मेरी तो कुछ ज्यादा ही मुश्किल रही।'

वर्ल्ड कप के बाद में टूट चुका था
वरुण ने कहा, 'IPL 2022 मेरे लिए ठीक नहीं रहा, क्योंकि 2021 वर्ल्ड कप के बाद जो हुआ, मैं उससे रिकवर ही नहीं कर सका। मैं टूट चुका था। मैं टीम इंडिया में किसी भी तरह वापसी करना चाहता था।

मैं सभी को साबित करना चाहता था, इसलिए अपनी बॉलिंग में मैंने कई बदलाव किए। मेरी मानसिक शांति छिन गई, मैं अंदर से कमजोर महसूस करने लगा, मैं नॉर्मल बॉलिंग भी नहीं कर पा रहा था। इसी के चलते मेरा IPL भी खराब रहा।'

अब मुझे किसी से कोई उम्मीद नहीं
वरुण बोले, 'मैंने फिर क्रिकेट से ब्रेक लिया, मैंने जानने की कोशिश की कि मेरे साथ आखिर हो क्या रहा है। मैं अब शांत हूं, समझ गया हूं कि चीजें किस तरह से चलती हैं। बेस्ट प्लेयर्स तक को अब साइडलाइन किया जाने लगा है तो मैं कहां कोई बड़ा खिलाड़ी हूं। अब मुझे कोई उम्मीदें नहीं हैं, अब मेरे सामने कुछ भी आए, मैं अपना बेस्ट करूंगा।'

मैं किसी के सामने रोना नहीं चाहता
वरुण ने कहा, 'बेस्ट तो यही है कि मैं सच्चाई को अपनाऊं। इस वक्त मेरी मदद कोई भी नहीं कर सकता। हर किसी का अपना स्ट्रगल रहता है। मैं किसी के पीछे दौड़कर रो नहीं सकता कि आप मुझे सिलेक्ट क्यों नहीं कर रहे? मुझे बुरा लग रहा है, मैं डिप्रेशन में जा रहा हूं। यह सब करना प्रोफेशनलिज्म नहीं है।

फिलहाल मेरे लिए बेस्ट यही है कि मैं अपने घरेलू मैचों पर ध्यान दूं, अपना बेस्ट करूं और बाकी ऊपरवाले के हाथ छोड़ दूं। जो भी होगा, देखा जाएगा। अफवाहों ने मेरा करियर रोका, लेकिन मैं अब उन्हें एक्सेप्ट कर चुका हूं।'

KKR से खेलते हैं वरुण
तमिलनाडु से घरेलू क्रिकेट खेलने वाले वरुण चक्रवर्ती IPL में कोलकाता नाइट राइडर्स से खेलते हैं। उन्होंने 2021 में श्रीलंका के खिलाफ भारत के लिए टी-20 डेब्यू किया। उन्होंने 2021 में टी-20 वर्ल्ड कप भी खेला, लेकिन टूर्नामेंट के बाद से वह कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल सके। वह फिलहाल IPL की तैयारी कर रहे हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मैच में भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त ड्रामा और आतिशी क्रिकेट देखने को मिल रहा है। टॉस…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजी दो अलग रंगों में नजर आई। एक तरफ जहां…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल में भारतीय क्रिकेट ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए बोर्ड पर 6 विकेट खोकर 211 रन लगाए हैं। पाकिस्तान को यह…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने अपनी आतिशी बैटिंग से मैच का रुख ही बदल दिया। अभिषेक…
 03 October 2026
नई दिल्ली: भारत के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने शनिवार को करोगी स्पोर्ट्स पार्क में एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 28 गेंदों पर 61 रन…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की शानदार गेंदबाजी और गजब की फील्डिंग का जलवा…
 02 October 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के आगामी टेस्ट दौरे को ध्यान में रखते हुए भारतीय स्टार बल्लेबाज केएल राहुल और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को आंध्र के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी…
 02 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेली लेकिन पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन…
 02 October 2026
नई दिल्ली: आईसीसी द्वारा वनडे विश्व कप 2027 के आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही क्रिकेट गलियारों में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव…
Advt.