पापा बनते ही वरुण धवन बदलने जा रहे हैं घर, पत्नी और बेटी के साथ ऋतिक रोशन के घर में हो रहे हैं शिफ्ट

Updated on 10-06-2024 06:46 PM
वरुण धवन इन दिनों अपनी लाइफ के सबसे खूबसूरत दौर से गुजर रहे हैं। पिछले दिनों वह पापा बने हैं। वरुण की पत्नी नताशा ने बेटी को जन्म दिया और पिछले दिनों वे हॉस्पिटल से घर भी जा चुके हैं। अब ताजा रिपोर्ट ये है कि वरुण धवन वाइफ नताशा और नवजात बेटी के साथ अलग घर में शिफ्ट होने जा रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वरुण ऋतिक रोशन के घर में जल्द ही शिफ्ट होने जा रहे हैं।

पिता बनते ही वरुण धवन वाइफ नताशा और बेटी को लेकर अलग घर में शिफ्ट होने की प्लानिंग कर रहे हैं। खबर है कि वरुण ऋतिक रोशन के उसी घर में शिफ्ट होने जा रहे हैं जहां ऋतिक अभी रह रहे हैं।

ऋतिक जल्द ही छोड़ने वाले हैं वो घर

HT की रिपोर्ट के मुताबिक, वरुण धवन ने मुंबई के जुहू इलाके में किराए पर समंदर किनारे मौजूद अपार्टमेंट लिया है, जहां वह अपने परिवार के साथ शिफ्ट होने की तैयारी में जुटे हैं। वहीं ऋतिक जो कि फिलहाल उस घर में रह रहे हैं, वो भी वहां से जल्द ही मूव करने वाले हैं।

अक्षय कुमार और साजिद नाडियाडवाला बनेंगे पड़ोसी

बता दें कि इसी बिल्डिंग में अक्षय कुमार और साजिद नाडियाडवाला भी रहते हैं और वो वरुण धवन के पड़ोसी बन जाएंगे। वैसे वरुण अभी भी जुहू में ही एक अपार्टमेंट में रहते हैं जिसे उन्होंने साल 2017 में खरीदा था। रिपोर्ट के मुताबिक, ऋतिक इस वक्त जिस आलीशान घर में फिलहाल रह रहे वह 100 करोड़ रुपये का है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी 'हनुमान अंश' की ब्‍लॉकस्‍टर कमाई का दौर अपने 7वें हफ्ते में भी जारी है। कहना गलत नहीं होगा कि यह भारतीय सिनेमा के इतिहास में…
 23 September 2026
'बिग बॉस 20' के 'वीकेंड का वार' एपिसोड में सलमान खान ने जिस तरह महिलाओं, खासकर न्यू मदर्स की बॉडी शेमिंग और पोस्ट प्रेग्नेंसी वजन बढ़ने को लेकर होने वाली…
 23 September 2026
बॉलीवुड एक्‍टर राजपाल यादव इन दिनों चेक बाउंस केस की वजह लगातार सुर्ख‍ियों में हैं। सुप्रीम कोर्ट ने बीते दिनों उन्‍हें फिर से फटकार लगाई है। लेकिन इस बीच 55…
 23 September 2026
आध्यात्मिक गुरु नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फ‍िल्म 'हनुमान अंश' ने बॉक्‍स ऑफिस पर ब्‍लॉकबस्‍टर सफलता का नया इतिहास लिखा है। किसी ने नहीं सोचा था कि रिलीज के…
 22 September 2026
पिछले दिनों बिहार से शर्मशार कर देने वाली घटना सामने आई है, जिसने हर बिहारियों का सिर शर्म से नीचा कर दिया है। बिहार के जमुई जिले से सामने आई…
 22 September 2026
कांग्रेस के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में स्टैंड-अप कॉमेडियन पुलकित मणि के साथ मिलकर राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री किया, जिसे लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया…
 22 September 2026
बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस कटरीना कैफ इन दिनों अपने बच्चे के साथ मां बनने का सुख ले रही हैं। फिल्मों से दूर रह रहीं कटरीना ने बॉलीवुड से न होते…
 22 September 2026
अजय देवगन की 'दृश्‍यम 3' अगले महीने गांधी जयंती के मौके पर 2 अक्‍टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्‍म में इस बार विजय सलगांवकर की कहानी का…
 22 September 2026
'पंचायत' फेम एक्टर आसिफ खान इन दिनों 'बिग बॉस 20' में नजर आ रहे हैं। शो में जहां एक ओर अपने आक्रामक रुख के लिए वह सलमान खान की डांट…
Advt.