वरुण ग्रोवर ने समय रैना और रणवीर अल्‍लाबादिया विवाद पर ली चुटकी, PM मोदी के अमेरिका दौरे पर भी कसा तंज

Updated on 21-02-2025 01:08 PM
समय रैना के शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' में रणवीर अल्‍लाहबादिया की 'अश्‍लील' टिप्‍पणी के बाद खूब शोर मचा हुआ है। मुंबई और असम की पुलिस जांच में जुटी है। सुप्रीम कोर्ट फटकार लगा चुकी है। शो के वीडियोज डिलीट कर दिए गए हैं। इन सब के बीच गीतकार, लेखक और पॉलिटिकल कॉमेडियन वरुण ग्रोवर ने एक स्‍टैंडअप के दौरान इस पूरे मामले पर मजेदार अंदाज में चुटकी ली है। अपने कटाक्ष के लिए मशहूर वरुण दर्शकों को अपने एक्‍ट का वीडियो बनाने से रोकते हैं। कहते हैं कि हर चीज का एक प्रोसेस है। एक कॉमेडियन पहले एक्‍ट और चुटकुले तैयार करता है। फिर उस पर देशभर में शोज करता है और आखिर में वीडियो बनाकर यूट्यूब पर डालता है, फिर जेल चला जाता है। बीच में इस तरह से वीडियो बन जाए, तो वह इसकी वजह से जेल नहीं जाना चाहते।
वरुण ग्रोवर यही नहीं रुकते। अपने व्यंग्यात्मक लहजे में वह चुटकी लेते हुए कहते हैं कि जो लोग कभी उन्हें रूटीन कॉमेडी करने की सलाह देते थे। कहते थे कि राजनीति वाले चुटके मत बोला कीजिए, वो सब आज खुद ही मुसीबत में हैं। वरुण ग्रोवर का यह वीडियो सोशल मीडिया, खासकर X पर खूब वायरल हो रहा है।

वरुण ने दर्शकों से कहा- वीडियो रिकॉर्डिंग नहीं करनी है

करीब तीन मिनट के एक वायरल क्‍ल‍िप में वरुण ग्रोवर कहते हैं, 'वीडियो रिकॉर्डिंग नहीं करनी है, क्योंकि कॉमेडी की दुनिया इसी तरह काम करती है, है न? यह एक नई कंटेंट है। एक पूरी प्रक्रिया है। हम लिखते हैं... 3-4 महीने नया कंटेंट लिखते हैं फिर वो 1 घंटे का शो बनता है। फिर वो शो के साथ हम पूरे भारत में टूर करते हैं। जब टूर लगभग खत्म हो जाता है, तो हम इसे रिकॉर्ड करते हैं और यूट्यूब पर डालते हैं और फिर जेल जाते हैं।'

'मैं नहीं चाहता 6MB के वीडियो से जेल जाऊं'

वरुण के समय रैना और रणवीर अल्‍लाहबादिया विवाद पर इस तरह चतुराई से चुटकी लेते ही दर्शकों की जोरदार तालियां सुनाई देती है। इस पर कॉमेडियन आगे कहते हैं, 'चीजों का एक प्रोसेस होता है। आपको प्रोसेस में दखल नहीं देना चाहिए... इसलिए, कृपया रिकॉर्ड न करें। मैं नहीं चाहता कि मैं अपने फोन पर 6MB के वीडियो से जेल जाऊं। कम से कम अपने हाई-क्वालिटी वीडियो से जाऊं। मुझे भी थोड़ी इज्जत मिले।'

'मैं कह दूंगा कि ये मैं थोड़ी हूं, ये तो समय रैना है'

वरुण ग्रोवर आगे कहते हैं कि आप अपने इस फोन से कमतर क्‍वालिटी का वीडियो बनाएंगे। धुंधला सा। इसे तो आराम से नकारा जा सकता है। वह कहते हैं, 'मैं कह दूंगा कि ये मैं थोड़ी हूं, ये तो समय रैना है।'

'जो मुझे सलाह दे रहे थे, उनके शो बंद हो गए'

वरुण ने आगे कहा 'लोग मुझसे न्यूट्रल रहने के लिए कहते थे, कहते थे कि मेरा शो बैन हो सकता है... जो बोल रहे थे उनके बंद हो गए।' रणवीर अल्‍लाहबादिया का जिक्र करते हुए वरुण ग्रोवर ने कहा, 'बीयर बाइसेप्‍स... इसका शो पहले बंद होना चाहिए था, नाम की वजह से। यह गुड़गांव के किसी पोर्नस्टार की तरह लगता है।'

PM मोदी और ट्रम्‍प की मुलाकात पर भी ली चुटकी

वरुण ग्रोवर ने आगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हालिया अमेरिका यात्रा का भी जिक्र किया। कहा, 'समय रैना कहां है, वो अमेरिका में है। तो इसलिए वो वहां गए हैं ना। क्‍या लग रहा आपको। पुलिस ने बोला कि आप लेकर आओ उसको वापस। वो देखा ना आपने ट्रम्‍प ने कुर्सी खींची, फिर कान में कुछ कहा। वो यही कहा कि समय चाहिए मुझको।'

इधर, पुलिस की जांच जारी

बहरहाल, तमाम विवाद और जांच के बीच समय रैना अभी भी विदेश में हैं। शो में टिप्पणी के कारण रणवीर अल्‍लाहबादिया, समय रैना, अपूर्व मखीजा, जसप्रीत सिंह और आशीष चंचलानी समेत शो के आयोजकों और पूर्व के एपिसोड में आए मेहमानों के खिलाफ भी FIR दर्ज की गई है। इस बीच, सुप्रीम कोर्ट ने शो और रणवीर अल्‍लाबादिया को फटकार लगाई। लेकिन साथ ही रणवीर को अंतरिम राहत देते हुए उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी और कहा कि उनके ख‍िलाफ इस मामले में और कोई नई FIR दर्ज नहीं होगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 September 2026
यामी गौतम की अगली फिल्म 'नई नवेली' का गाना 'भाभी तबाही' रिलीज कर दिया गया है। म्यूजिक कंपोजर जीवी. प्रकाश कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'नई नवेली' को लेकर…
 26 September 2026
बॉलीवुड के शानदार कलाकारों में गिने जाने वाले एक्टर मुश्ताक खान का गुरुवार शाम मुंबई में निधन हो गया। 75 साल के मुश्ताक पिछले एक साल से ज्यादा समय से…
 26 September 2026
भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर शुक्रवार को जहां सिद्धार्थ मल्‍होत्रा और तमन्‍ना भाटिया की नई रिलीज 'द वन' की सुस्‍त शुरुआत हुई है, वहीं 'हनुमान अंश' ने 50वें दिन भी अपना…
 26 September 2026
बीते महीने रक्षाबंधन के ऐड में कृति सेनन के कपड़ों पर हुआ विवाद तो आपको याद होगा ही। तब समाज की सोच पर दो टूक बात करने वाली कृति सेनन…
 26 September 2026
भोजपुरी सुपरस्टार और बीजेपी नेता मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी इन दिनों 'बिग बॉस 20' में हैं और गलत कारणों से चर्चा में हैं। हाल के एपिसोड में जहां…
 26 September 2026
सिंगिंग रियलटी शो 'इंडियन आइडल' के सबसे पहले विनर अभ‍िजीत सावंत को आज की जेनरेशन भले कम जानती हो, लेकिन 2005 में जब उन्‍होंने यह शो जीता था, तो उनके…
 25 September 2026
हिंदी सिनेमा में यादगार सहायक और कॉमेडी किरदारों के लिए मशहूर अनुभवी अभिनेता मुश्ताक खान का फेफड़ों के कैंसर से जूझने के बाद निधन हो गया है। वे 56 साल…
 25 September 2026
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' सीजन 2 में अब छठ पूजा का जश्न देखने को मिलेगा और मेकर्स ने हाल ही में इस आने वाले सीक्वेंस का प्रोमो अपने…
 25 September 2026
नीम करौली बाबा के रोल में शोभिनव सत्या वाली विशाल चतुर्वेदी की आध्यात्मिक बायोपिक 'हनुमान अंश' 49वें दिन भी जबरदस्त रफ़्तार से चल रही है। लोगों की अच्छी प्रतिक्रिया और…
Advt.